सीकर-बीजेपी पर कांग्रेस-बाड़ाबंदी में घुसने की कोशिश का आरोप: जैसलमेर के पार्षदों ने उठाया म्यूजिक का लुत्फ; 273 निकाय प्रमुखों का चुनाव कल - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Civic Body Election | Mayor Chairman Polling Update LIVEसीकर-बीजेपी पर कांग्रेस-बाड़ाबंदी में घुसने की कोशिश का आरोप:जैसलमेर के पार्षदों ने उठाया म्यूजिक का लुत्फ; 27…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Civic Body Election | Mayor Chairman Polling Update
LIVEसीकर-बीजेपी पर कांग्रेस-बाड़ाबंदी में घुसने की कोशिश का आरोप:जैसलमेर के पार्षदों ने उठाया म्यूजिक का लुत्फ; 273 निकाय प्रमुखों का चुनाव कल
- कॉपी लिंक
राजस्थान के पांच नगर निगम सहित 273 निकायों में मेयर, चेयरमैन और अध्यक्ष के लिए सोमवार को वोटिंग होगी। 2 नगर निगमों समेत 32 निकायों में निर्विरोध मेयर-चेयरमैन चुने गए हैं। वहीं जयपुर, जोधपुर व कोटा नगर निगम और सुकेत नगर पालिका में 25 सितंबर को मतदान होगा। बीजेपी-कांग्रेस ने अपने सभी पार्षदों की बाड़ेबंदी कर रखी है।
सीकर के लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सालासर से 9 किलोमीटर पहले सुख धाम में कांग्रेस ने लोसल नगर पालिका के पार्षदों की बाड़ेबंदी की है। कांग्रेस का आरोप है कि यहां आज सुबह भाजपा के कई लोग पहुंचे। इस दौरान पुलिस भी पहुंची। इस दौरान दोनों पक्षों में बहस हो गई।
बाड़ेबंदी में मौजूद कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनीता और ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेश सैनी ने बीजेपी के लोगों को अंदर नहीं घुसने दिया। कांग्रेस पार्षदों ने इसकी जानकारी पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा को भी दी। डोटासरा ने वीडियो कॉल करके मामले को देखा।
वहीं, जैसलमेर के बीजेपी पार्षद, विधायक छोटू सिंह भाटी और पार्टी पदाधिकारी बाड़ेबंदी में म्यूजिकल इवेंट का लुत्फ उठाते नजर आए।
देखिए, निकाय चुनाव से जुड़ी PHOTOS…
…
पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
- कॉपी लिंक
खैरथल में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने 5 घंटे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें खैरथल नगर परिषद समेत जिले की सभी निकायों में भाजपा का बोर्ड बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई।
इस दौरान बेढम ने कहा - कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी संगठन पर विचार-विमर्श हुआ है। खैरथल-तिजारा जिले के सभी निकायों में भाजपा चुनाव जीतेगी।
- कॉपी लिंक
सीकर के लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सालासर से 9 किलोमीटर पहले सुख धाम में कांग्रेस ने लोसल नगर पालिका के पार्षदों की बाड़ेबंदी की है। कांग्रेस का आरोप है कि यहां आज सुबह भाजपा के कई लोग पहुंचे। इस दौरान पुलिस भी पहुंची।
बाड़ेबंदी में मौजूद कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनीता और ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेश सैनी ने बीजेपी के लोगों को अंदर नहीं घुसने दिया। कांग्रेस पार्षदों ने इसकी जानकारी पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा को भी दी। डोटासरा ने वीडियो कॉल करके मामले को देखा।
- कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर नगर पालिका के वार्ड-19 से भाजपा पार्षद मानवेंद्र अकोदिया के पिता हंसराज बैरवा और बैरवा समाज ने बीते दिन प्रदर्शन कर मानवेंद्र को परिजनों के सामने पेश करने की मांग की थी।
इसके बाद सामने आए वीडियो में मानवेंद्र भाजपा कैंप में होने और पार्टी के साथ स्वेच्छा से रहने की बात कहते नजर आए।
- कॉपी लिंक
मुंडावर विधायक ललित यादव और किशनगढ़बास विधायक दीपचंद खैरिया सहित कांग्रेस पदाधिकारी शनिवार शाम खैरथल थाने पहुंचे। उन्होंने थानाधिकारी को पत्र देकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नवनिर्वाचित पार्षदों और उनके परिजनों को परेशान किए जाने पर कार्रवाई की मांग की।
ललित यादव ने आरोप लगाया कि सभापति चुनाव में हार के डर से सत्तारूढ़ दल से जुड़े लोग निर्दलीय और कांग्रेस पार्षदों के परिजनों पर दबाव बना रहे हैं। उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज करवाए जा रहे हैं।
बता दें कि खैरथल नगर परिषद में कुल 45 वार्ड हैं। पार्षद चुनाव में भाजपा के 8, कांग्रेस के 20 और 17 निर्दलीय पार्षद जीते हैं। सभापति के लिए बहुमत का आंकड़ा 23 है। ऐसे में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका अहम हो गई है।
…
ये खबर भी पढ़ें…
Topics:
- ट्रेडिंग में गंवाए 2 करोड़, माता-पिता-बहन ने जहर पीया: रिश्तेदार से कहा- अलविदा...अब बात नहीं होगी, पड़ोसी बोले- कर्ज से परेशान थे
- राजस्थान के 7 जिलों में आज बारिश का अलर्ट: सामान्य से 2 दिन की देरी से मानसून की विदाई शुरू, अब तक 22 फीसदी कम बरसात
- राजस्थान- इन्फ्लूएंसर के नहाते हुए के वीडियो के साथ छेड़छाड़: बोली- मैं घर से निकलने लायक नहीं रही; AI से बनाया, सोशल मीडिया पर शेयर
- बात खरी हैबाड़ेबंदी में 'किडनैप-केस', पुलिस पर बरसे MLA: कांग्रेस नेता बोले-डोटासरा जी को सद्बुद्धि मिले; चौथी तक पढ़े 'गणितज्ञ' के पहाड़े
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


