होमकृषिउदयपुर में सामान्य से 28 प्रतिशत कम बारिश: जयसमंद में सिर्फ 4 इंच पानी आया, तापमान 1.6 डिग्री गिरा; अच्छी बरसात का इंतजार - Udaipur News
कृषि

उदयपुर में सामान्य से 28 प्रतिशत कम बारिश: जयसमंद में सिर्फ 4 इंच पानी आया, तापमान 1.6 डिग्री गिरा; अच्छी बरसात का इंतजार - Udaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Weather Update | Monsoon Trough Shift Impacts Rain Prospects उदयपुर में सामान्य से 28 प्रतिशत कम बारिश:जयसमंद में सिर्फ 4 इंच पानी आया, तापमान 1.6 डिग्री गिरा; अच्छी ब…

Dainik Bhaskar के अनुसार3 अगस्त 2026 को 04:16 am बजे
उदयपुर में सामान्य से 28 प्रतिशत कम बारिश:  जयसमंद में सिर्फ 4 इंच पानी आया, तापमान 1.6 डिग्री गिरा; अच्छी बरसात का इंतजार - Udaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Udaipur

- Udaipur Weather Update | Monsoon Trough Shift Impacts Rain Prospects

उदयपुर में सामान्य से 28 प्रतिशत कम बारिश:जयसमंद में सिर्फ 4 इंच पानी आया, तापमान 1.6 डिग्री गिरा; अच्छी बरसात का इंतजार

- कॉपी लिंक

उदयपुर में सुबह ठंडी हवा और बादलों की मौजूदगी से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली, हालांकि शहरवासियों को अब भी अच्छी बारिश का इतंजार है। रविवार को भी जिले के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम के बदले मिजाज के कारण दिनभर हल्की बारिश की उम्मी

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार रविवार को मानसून ट्रफ लाइन उत्तर की ओर शिफ्ट हो गई है। इसके प्रभाव से उदयपुर संभाग के जिलों में आगामी दिनों में बारिश में कमी रहने की संभावना है। ऐसे में इन क्षेत्रों में व्यापक और भारी बारिश के बजाय हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. आर.एस. देवड़ा के अनुसार उदयपुर और सलूंबर में फिलहाल बादल छाए रहेंगे। मौसम में बदलाव बना रहेगा और कुछ स्थानों पर हल्की खंड वर्षा (छिटपुट बारिश) हो सकती है। हालांकि लगातार और तेज बारिश की संभावना फिलहाल कम है।

तापमान में गिरावट

तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को उदयपुर का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे एक दिन पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस था, जबकि न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस ही दर्ज किया गया था।

तुलनात्मक रूप से देखें तो रविवार को अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई, जिससे दिन के समय गर्मी का असर कम महसूस हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान लगातार 24.6 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा, रात के तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन दिन का तापमान घटने और ठंडी हवाएं चलने से मौसम पहले के मुकाबले अधिक सुहावना बना रहा।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें