होमकृषिराजस्थान में मानसून के कमजोर रहने के कारण
कृषि

राजस्थान में मानसून के कमजोर रहने के कारण

राज्य में बारिश की गतिविधि कमजोर होने की संभावना है, जिसके कारण जयपुर, दौसा, करौली, अजमेर सहित कई जिलों में बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि मानसून की ट्रफ लाइन रविवार को उत्तर की ओर शिफ्ट हो गई है, जिससे जोधपुर, उदयपुर, कोटा संभाग के जिलों में बारिश में कमी की संभावना है।

Dainik Bhaskar के अनुसार3 अगस्त 2026 को 05:16 am बजे
राजस्थान में मानसून के कमजोर रहने के कारण

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan Weather Update | Pali Jaitaran Heavy Rain & Monsoon Forecast

LIVEजयपुर, दौसा, करौली, अजमेर में बारिश:जैसलमेर-बाड़मेर में पारा 4 डिग्री तक गिरा; जानिए- आज से क्यों कमजोर पड़ेगा मानसून

- कॉपी लिंक

जयपुर, अजमेर, करौली के टोडाभीम, दौसा सहित कई जिलों में सोमवार सुबह-सुबह मौसम बदला और बारिश हुई। राजधानी में बादल छाए हैं। हल्की-हल्की हवा चल रही है।

उधर, रविवार को पाली, अजमेर, जोधपुर, बाड़मेर सहित पश्चिम के कई हिस्सों में अच्छी बरसात हुई थी। सबसे ज्यादा बरसात ब्यावर के जैतारण में 146MM (5.50 इंच से ज्यादा) दर्ज हुई। तेज बारिश से जैतारण, ब्यावर, अजमेर के आसपास कई क्षेत्रों में पानी भर गया।

राजस्थान में बारिश की PHOTOS…

हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां चलेंगी

अगले एक सप्ताह (आज से) मानसून के कमजोर रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- मानसून ट्रफ लाइन रविवार को उत्तर की तरफ शिफ्ट हो गई। इससे अब जोधपुर, उदयपुर, कोटा संभाग के जिलों में बारिश में कमी होगी। हालांकि 3 से 5 अगस्त के दौरान बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां चलेंगी।

राजस्थान में बारिश की स्थिति…

पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें