होम›राजनीति›जयपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 28 से रविंद्र सिंह शेखावत जीते, बोले- सीधे कैबिनेट मंत्री से था मुकाबला
राजनीति

जयपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 28 से रविंद्र सिंह शेखावत जीते, बोले- सीधे कैबिनेट मंत्री से था मुकाबला

जयपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 28 से रविंद्र सिंह शेखावत जीते, बोले- सीधे कैबिनेट मंत्री से था मुकाबला जयपुर नगर निगम चुनाव में वार्ड 28 से रविंद्र सिंह शेखावत और वार्ड 113 से कांग्रेस के गजनफ्फर अली ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की…

ETV Bharat के अनुसार15 सितंबर 2026 को 06:04 am बजे
जयपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 28 से रविंद्र सिंह शेखावत जीते, बोले- सीधे कैबिनेट मंत्री से था मुकाबला

सौजन्य से:- ETV Bharat

जयपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 28 से रविंद्र सिंह शेखावत जीते, बोले- सीधे कैबिनेट मंत्री से था मुकाबला

जयपुर नगर निगम चुनाव में वार्ड 28 से रविंद्र सिंह शेखावत और वार्ड 113 से कांग्रेस के गजनफ्फर अली ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की.

Published : September 14, 2026 at 6:21 PM IST

जयपुर: नगर निगम चुनाव की मतगणना लगातार जारी है. काउंटिंग सेंटर से जैसे-जैसे नतीजों के आंकड़े सामने आ रहे हैं, वैसे-वैसे जीतने वाले प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. जयपुर के वार्ड 28 से रविंद्र सिंह शेखावत ने जीत दर्ज की. जीत के बाद शेखावत ने इसे वार्ड की जनता और युवाओं के भरोसे की जीत बताया.

दावों और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर: उन्होंने कहा कि चुनाव में उनका मुकाबला महज एक प्रत्याशी से नहीं, बल्कि सीधे कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से था. शेखावत ने आरोप लगाया कि मंत्री के प्रभाव वाला क्षेत्र होने के बावजूद वार्ड 28 में विकास कार्यों की स्थिति संतोषजनक नहीं रही. उन्होंने कहा कि मंत्री के घर के सामने की सड़कें तो बेहतर हैं, लेकिन वार्ड के कई अन्य इलाकों में सड़कें गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं. इस वजह से लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि विकास के दावों और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर है.

मूलभूत समस्याओं को प्रमुख मुद्दा बनाया: जीत के बाद शेखावत ने कहा कि वार्ड की जनता ने उन पर भरोसा जताया है और युवाओं ने मजबूती से उनका साथ दिया है. उन्होंने कहा, "मेरे साथ बड़ी संख्या में युवा खड़े थे, इसलिए यह जीत उन्हीं युवाओं को समर्पित है." उन्होंने जनता का आभार जताते हुए कहा कि अब उनकी प्राथमिकता वार्ड की समस्याओं का समाधान करना और रुके हुए विकास कार्यों को गति देना होगी. शेखावत ने कहा कि चुनाव के दौरान उन्होंने वार्ड की मूलभूत समस्याओं को प्रमुख मुद्दा बनाया था. सड़क, सफाई, जल निकासी और अन्य नागरिक सुविधाओं को लेकर लोगों में नाराजगी थी. उन्होंने दावा किया कि जनता ने विकास और बदलाव के पक्ष में मतदान किया है.

कांग्रेस प्रत्याशी सबसे बड़े अंतर से जीते: जयपुर के भवानी निकेतन में मतगणना जारी है और जीतने वाले प्रत्याशियों व उनके समर्थकों में खुशी की लहर है. अभी तक की मतगणना में वार्ड 113 से कांग्रेस प्रत्याशी गजनफ्फर अली सबसे अधिक 10,014 वोटों से जीते हैं. जीत के बाद उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किए गए वादों को अब धरातल पर उतारना उनकी पहली प्राथमिकता होगी.

विजेता प्रत्याशियों ने जीत के लिए मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि जनता ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ निभाया जाएगा. उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जाएगा और वार्ड के प्रत्येक क्षेत्र को समान रूप से सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास रहेगा. वहीं, एक अन्य विजेता प्रत्याशी दीपा नाथावत के परिजन जयराज सिंह राठौड़ ने कहा कि वार्ड में सड़क, सफाई, पेयजल, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट और नालियों जैसी मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर किया जाएगा.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें