होम›क्राइम›राजस्थान में फिर लौटा मानसून: 29 जिलों में यलो अलर्ट, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
क्राइम

राजस्थान में फिर लौटा मानसून: 29 जिलों में यलो अलर्ट, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

राजस्थान में मानसून पुनः सक्रिय होने से 29 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।बंगाल की खाड़ी के 'लो-प्रेशर सिस्टम' से 15 सितंबर तक जयपुर, भरतपुर संभाग सहित पूर्वी इलाकों में बारिश जारी रहने की उम्मीद है।इससे त…

Navbharat Times के अनुसार12 सितंबर 2026 को 06:04 am बजे
राजस्थान में फिर लौटा मानसून: 29 जिलों में यलो अलर्ट, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

सौजन्य से:- Navbharat Times

राजस्थान में मानसून पुनः सक्रिय होने से 29 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।बंगाल की खाड़ी के 'लो-प्रेशर सिस्टम' से 15 सितंबर तक जयपुर, भरतपुर संभाग सहित पूर्वी इलाकों में बारिश जारी रहने की उम्मीद है।इससे तापमान गिरने से राहत मिली, जबकि पश्चिमी राजस्थान में गर्मी और शुष्कता बनी हुई है।

जयपुर: राजस्थान में करीब एक सप्ताह तक सुस्त रहने के बाद मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। शुक्रवार दोपहर बाद जयपुर और भरतपुर संभाग के कई इलाकों में अचानक मौसम का मिजाज बदला। तेज हवाओं के साथ घने बादल छाए और हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को राज्य के 29 जिलों में मूसलाधार बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के इस नए दौर से जयपुर और दौसा सहित कई शहरों के तापमान में गिरावट आई है, जिससे बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी और उमस से बेहाल लोगों को बड़ी राहत मिली है।

बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम बढ़ाएगा बारिश

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र (लो प्रेशर सिस्टम) वर्तमान में दक्षिणी ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों के पास सक्रिय है। अगले 24 घंटों में इसके मध्य भारत से होते हुए पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ने के आसार हैं। इस सिस्टम के प्रभाव से राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में और तेजी आएगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में बारिश का यह दौर 15 सितंबर तक लगातार जारी रह सकता है।

बीते 24 घंटों का हाल और जलभराव

पिछले 24 घंटों के दौरान जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, सीकर, बूंदी, बारां और झालावाड़ के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। कई इलाकों में करीब दो इंच (50 मिमी) तक पानी बरसा, जिसमें सबसे ज्यादा 45 मिमी बारिश अलवर के कोटकासिम में दर्ज की गई। अलवर, दौसा और सवाई माधोपुर के निचले इलाकों व सड़कों पर पानी भर जाने से यातायात प्रभावित हुआ। जयपुर में भी दिनभर की उमस के बाद शाम को हुई बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया, जहाँ अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

पूर्वी हिस्से में राहत, पश्चिमी राजस्थान में पारा 40 के पार

एक तरफ जहां पूर्वी राजस्थान में बारिश से ठंडक घुली है, वहीं पश्चिमी राजस्थान अभी भी गर्मी की चपेट में है। बीकानेर और जोधपुर संभाग में मानसून की कमजोर स्थिति और शुष्क पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार को 40.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बीकानेर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जबकि चूरू और श्रीगंगानगर में पारा 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में पूर्वी राजस्थान में बारिश का असर अधिक रहेगा, जबकि पश्चिमी हिस्सों में फिलहाल गर्मी और शुष्कता बनी रहने की संभावना है।

लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।

विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।

पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें