उदयपुर में पर्ची पर मांगे मेयर के नाम: अलवर में प्रत्याशी ने जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरवाया, पहले दिन पालिकाध्यक्ष के लिए 29 नामांकन - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Nagar Nigam Election 2026 LIVE Updates; BJP Congress | Ajmer Bharatpur Jodhpur Pali उदयपुर में पर्ची पर मांगे मेयर के नाम:अलवर में प्रत्याशी ने जीमने नहीं बुलाया तो च…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Nagar Nigam Election 2026 LIVE Updates; BJP Congress | Ajmer Bharatpur Jodhpur Pali
उदयपुर में पर्ची पर मांगे मेयर के नाम:अलवर में प्रत्याशी ने जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरवाया, पहले दिन पालिकाध्यक्ष के लिए 29 नामांकन
- कॉपी लिंक
राजस्थान में नगर निकाय चुनावों के नतीजों के बाद भाजपा-कांग्रेस मेयर, चेयरमैन और पालिकाध्यक्ष बनाने में जुट गई। पहले दिन प्रदेश में 29 पार्षदों ने नगर पालिका में अध्यक्ष के लिए नामांकन किया।
वहीं जोधपुर, अजमेर, भरतपुर, अलवर और पाली नगर निगम में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। ऐसे में 5 नगर निगमों में बड़ा उलटफेर हो सकता है।
उदयपुर निगम में मेयर का नाम तय करने के लिए बाड़ेबंदी में पार्षदों को पर्ची दी गई, जिसमें उनसे महापौर की पसंद के तीन-तीन नाम मांगे गए। पार्टी देर रात तक मेयर प्रत्याशी का नाम तय कर सकती है।
इधर, अलवर नगर निगम में भाजपा से चुनाव हारे दंपती सुमन-सीताराम चौधरी ने सोशल प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट डालकर भूचाल ला दिया। कोटपूतली-बहरोड़ के नीमराना में प्रतापसिंहपुरा गांव में पार्षद परिवार के व्यक्ति को पुलिस जबरदस्ती लेकर आई तो पूरा गांव रात को थाने पहुंच गया।
पाली में कांग्रेस के पार्षद नगर निगम पहुंचे। यहां राजबाला हिंगड़ ने अपना जन्मदिन भी निगम परिसर मनाया।
अजमेर नगर निगम में कांग्रेस ने 80 में से 37 वार्ड जीते हैं। कांग्रेस मंगलवार को बाड़ेबंदी से अपने पार्षदों को अतिरिक्त जिला कलेक्टर ऑफिस लेकर पहुंची। यहां उन्हें पद की शपथ दिलाई गई।
वहीं, जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर निगम और सुकेत नगर पालिका को छोड़कर 305 निकायों में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन शुरू हो गए।
राज्य निर्वाचन आयोग ने जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर निगम और सुकेत नगर पालिका में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों के चुनाव स्थगित कर दिए हैं। इनमें 21 सितंबर को निकाय प्रमुखों के लिए वोटिंग नहीं होगी।
सोमवार को काउंटिंग के दौरान EVM में तकनीकी खराबी के कारण इन चारों निकायों के 10 बूथों पर रिजल्ट अटक गए थे। इन बूथों पर 16 सितंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक रिपोलिंग होगी। 17 सितंबर को मतगणना होगी।
निकाय चुनाव से जुड़ी शहरों की खबरें…
…
निकाय चुनाव की ये खबरें भी पढ़ें…
…
पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


