होमक्राइमजयपुर में पिता ने ढूंढे बेटे की हत्या के सबूत: आरोप-बहू ने बॉयफ्रेंड सहित 3 युवकों के साथ मिलकर जहर दिया; 20 मिनट तड़पता रहा बेटा - Jaipur News
क्राइम

जयपुर में पिता ने ढूंढे बेटे की हत्या के सबूत: आरोप-बहू ने बॉयफ्रेंड सहित 3 युवकों के साथ मिलकर जहर दिया; 20 मिनट तड़पता रहा बेटा - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Husband Murder Case | Wife Planned Killing With Acquaintances जयपुर में पिता ने ढूंढे बेटे की हत्या के सबूत:आरोप-बहू ने बॉयफ्रेंड सहित 3 युवकों के साथ मिलकर जहर दिया; 20…

Dainik Bhaskar के अनुसार18 अगस्त 2026 को 11:55 am बजे
जयपुर में पिता ने ढूंढे बेटे की हत्या के सबूत:  आरोप-बहू ने बॉयफ्रेंड सहित 3 युवकों के साथ मिलकर जहर दिया; 20 मिनट तड़पता रहा बेटा - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Husband Murder Case | Wife Planned Killing With Acquaintances

जयपुर में पिता ने ढूंढे बेटे की हत्या के सबूत:आरोप-बहू ने बॉयफ्रेंड सहित 3 युवकों के साथ मिलकर जहर दिया; 20 मिनट तड़पता रहा बेटा

- कॉपी लिंक

जयपुर में बेटे की मौत के करीब 11 दिन बाद पिता ने सबूत ढूंढकर पुलिस को दिए। पिता ने बहू पर बॉयफ्रेंड सहित तीन लोगों के साथ मिलकर बेटे की जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

विश्वकर्मा थाने के SHO रविंद्र सिंह नरूका ने बताया- विश्वकर्मा के मल्होत्रा नगर निवासी बाबूलाल मीणा ने 16 अगस्त की शाम बेटे महेश मीणा (27) की हत्या का मामला दर्ज कराया। पिता ने सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराया है।

इसमें बताया है कि बेटे को उसकी पत्नी कविता मीणा 5 अगस्त को तीन युवकों के साथ मिलकर बाइक पर बैठाकर लाई। इस दौरान महेश बेहोशी की हालत में था। जबकि कविता ने मेरे दूसरे बेटे मनीष से खुद बाइक चलाते हुए महेश को पीछे बैठाकर लाने की बात कही थी।

करीब 20 मिनट तक बेटा सड़क किनारे तड़पता रहा। बहू कविता पास खड़ी थी। उसने तीनों युवकों को बेटे मनीष के पहुंचने से पहले भगा दिया था।

पुलिस अब CCTV फुटेज के सबूतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

पहले देखें 5 सीसीटीवी फुटेज…

अब सिलसिलेवार जानें पूरा मामला…

पत्नी को दवा दिलाने गया था बेटा

बाबूलाल मीणा ने बताया- मेरा बेटा महेश विश्वकर्मा इलाके में लोहे की चद्दर की कंपनी में जॉब करता था। करीब डेढ़ साल पहले शिवदासपुरा की रहने वाली कविता मीणा से महेश की शादी हुई थी।

बाबूलाल ने बताया- 5 अगस्त को सुबह करीब 9 बजे महेश बाइक लेकर कविता को दवाई दिलाने बोराज (बगरू) गया था। लेकिन वे शाम तक घर नहीं लौटे।

शाम करीब 5 बजे चिंता होने पर महेश के छोटे भाई मनीष ने कॉल किया तो कविता ने फोन उठाया। कविता ने रास्ते में होना बताकर जल्द घर पहुंचने के लिए कहा।

बाइक के पास बेहोश मिला

बाबूलाल मीणा ने बताया- कुछ समय बाद कविता ने अपने देवर मनीष को कॉल कर महेश की तबीयत खराब होने की जानकारी दी। कविता ने मनीष को विश्वकर्मा 14 नंबर पुलिया के पास तुरंत आने को कहा।

खबर मिलते ही मनीष छोटी बहन संतोष के साथ करीब 20 मिनट बाद मौके पर पहुंचा। बाइक पास खड़ी होने के साथ महेश रोड किनारे बेहोश मिला। मनीष तुरंत महेश को सीकर रोड पर सीकेएस हॉस्पिटल लेकर गया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मेडिकल सूचना पर पहुंची विश्वकर्मा थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवा दिया था। विश्वकर्मा थाना पुलिस की ओर से 5 अगस्त को ही कांवटिया हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया था।

बहू बोली- बाइक पर पति को पीछे बांधकर ला रही थी घर

बाबूलाल मीणा ने बताया- जब हमने कविता से महेश के बारे में जानकारी मांगी तो कविता ने बताया था कि मैं महेश के साथ पीहर चली गई थी। श्याम नगर इलाके में 200 फीट चौराहे के पास महेश की अचानक तबीयत खराब हो गई।

महेश को बेहोशी के कारण मैंने बाइक पर पीछे बैठाया। खुद से बांधकर बाइक चलाकर मैं महेश को घर लेकर आ रही थी। रास्ते में निढाल होने पर 14 नंबर पुलिया के पास बाइक रोक नीचे उतारकर लिटाया था।

CCTV फुटेज में दिखे 3 आरोपी

पुलिस की ओर से मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। महेश के पिता बाबूलाल मीणा ने वारदात स्थल के आसपास लगे CCTV फुटेजों काे खंगाला। बाबूलाल का आरोप है कि फुटेज में बहू कविता के झूठ बोलने का पता चला। वह बाइक पर पीछे महेश को बांधकर नहीं लाई थी। उसके साथ दो बाइक पर तीन लोग और थे। एक बाइक पर कविता किसी परिचित के साथ पीछे बैठकर वहां तक पहुंची थी।

वहीं दूसरी बाइक पर कविता के दो जानकार महेश को बीच में बैठाकर बेसुध हालत में लेकर आए थे। बाबूलाल का आरोप है कि तीनों लड़कों के बारे में पता करने पर कविता के बॉयफ्रेंड गणेश और उसके परिचित अजय मीणा व गोलू प्रजापत के बारे में जानकारी मिली। आरोप है कि रंजिशवश प्लानिंग के तहत चारों ने मिलकर महेश को जहर खिलाकर हत्या की है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें