उत्तरी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना, कफ पैटर्न में बदलाव से उमस से राहत
उत्तरी राजस्थान में अगले तीन दिनों में भारी से अतिभारी बारिश की संभावना है, जबकि पूरे सप्ताह कफ पैटर्न में बदलाव के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur Weather Alert | Heavy Rain Forecast Next 3 Days
उदयपुर में 3 दिन भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट:अब तक 24 फीसदी कम हुई बरसात, झाड़ोल और ओगणा में 2-2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड
- कॉपी लिंक
उदयपुर में बुधवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने आज जिले में बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन अगले तीन दिनों के दौरान कुछ इलाकों में भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
जल संसाधन विभाग के कंट्रोल रूम के अनुसार, बुधवार सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटे में उदयपुर जिले के झाड़ोल और ओगणा में 2-2 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने उदयपुर संभाग में 30 और 31 जुलाई को कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, जिले में बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं, पूरे सप्ताह संभाग के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है।
उदयपुर में अब तक 24% कम बारिश
उदयपुर जिले में 28 जुलाई तक सामान्य रूप से 270.8 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक केवल 205.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इस तरह जिले में सामान्य से करीब 24 प्रतिशत कम बारिश हुई है।
तापमान में गिरावट से उमस से राहत
मंगलवार को उदयपुर का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री और न्यूनतम 24.6 डिग्री सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट से सुबह और रात के समय मौसम अपेक्षाकृत ठंडा महसूस हुआ।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. आर.एस. देवड़ा के मुताबिक, उदयपुर में बादल छाए रहने के साथ खंड वर्षा का दौर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा, आगे पूरे सप्ताह अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है।
उदयपुर के जलाशयों में जलस्तर (आंकड़े मीटर में)
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; कानोता बांध छलका

राजस्थान के 7 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट: झालावाड़ में डैम ओवरफ्लो, बीकानेर-बाड़मेर में सड़कें बनीं दरिया; जानें-इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम - Jaipur News

जयपुर में बारिश से छलका कानोता बांध, राजस्थान में मानसून फिर एक्टिव; 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट


