होमक्राइम3 बच्चों के पिता ने महिला के कपड़े पहने, फिर लगा ली फांसी! जयपुर की इस कहानी ने पुलिस को भी उलझन में डाल दिया
क्राइम

3 बच्चों के पिता ने महिला के कपड़े पहने, फिर लगा ली फांसी! जयपुर की इस कहानी ने पुलिस को भी उलझन में डाल दिया

Sign In Advertisement X जयपुर में एक युवक की मौत ने जितने सवाल उसके परिवार के सामने छोड़े हैं, उतने ही पुलिस के सामने भी. गलता गेट इलाके में एक युवक महिला के…

Aaj Tak News के अनुसार6 अगस्त 2026 को 11:16 am बजे
3 बच्चों के पिता ने महिला के कपड़े पहने, फिर लगा ली फांसी! जयपुर की इस कहानी ने पुलिस को भी उलझन में डाल दिया

सौजन्य से:- Aaj Tak News

Sign In

Advertisement

X

जयपुर में एक युवक की मौत ने जितने सवाल उसके परिवार के सामने छोड़े हैं, उतने ही पुलिस के सामने भी. गलता गेट इलाके में एक युवक महिला के कपड़े पहने हुए फंदे से लटका मिला. मृतक तीन बच्चों का पिता था. घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है कि आखिर उसने यह कदम क्यों उठाया और महिला के कपड़े पहनने के पीछे क्या वजह थी.

मामला जयपुर के गलता गेट इलाके का है. खबर आई कि एक युवक ने फांसी लगा ली है. कुछ ही देर में वहां भीड़ जमा होने लगी. लेकिन जब लोगों ने अंदर का दृश्य देखा... तो हर कोई कुछ पल के लिए ठिठक गया. फंदे से लटका एक युवक... लेकिन उसके शरीर पर पुरुषों के नहीं... महिला के कपड़े थे.

यहीं से मामला रहस्य बन गया. सूचना मिलते ही गलता गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची. थाना प्रभारी धर्म सिंह अपनी टीम के साथ जायजा लेने लगे. हर चीज को ध्यान से देखा गया. कमरे की स्थिति... फंदे की ऊंचाई... आसपास रखा सामान... और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया. मौके से हर उस सबूत को जुटाने की कोशिश की गई, जो इस पहेली को सुलझा सके. क्योंकि पहली नजर में जो दिख रहा था... उससे ज्यादा सवाल खड़े हो रहे थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: एकतरफा प्यार और छाती पर टैटू... पड़ोसी महिला के अंडरगारमेंट्स क्यों चुराने लगा 25 साल का युवक? सामने आई वजह

सबसे बड़ा सवाल यही था... एक युवक ने महिला के कपड़े पहनकर आत्महत्या क्यों की? क्या यह उसकी निजी पसंद से जुड़ा मामला था? क्या वह किसी मानसिक तनाव से गुजर रहा था? क्या इसके पीछे कोई पारिवारिक विवाद था? या फिर कहानी में कोई ऐसा पहलू है, जो अभी सामने आना बाकी है? फिलहाल इन सवालों का जवाब किसी के पास नहीं है.

पुलिस तफ्तीश में जुटी है. मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. यानी मृतक अपने पीछे ऐसा कोई मैसेज छोड़कर नहीं गया, जिससे उसके इस स्टेप की वजह समझी जा सके. पुलिस अब ये देख रही है कि उसका पारिवारिक जीवन कैसा था? आर्थिक स्थिति कैसी थी? क्या किसी से विवाद चल रहा था? क्या वह लंबे समय से किसी मानसिक परेशानी में था? या हाल के दिनों में उसके व्यवहार में कोई बदलाव आया था? इन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है.

परिवार को भी नहीं पता- कहानी क्या है?

पुलिस मृतक के परिजनों, दोस्तों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. उसके मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल एक्टिविटीज की भी जांच की जा सकती है. इस केस में अहम फैक्ट ये है कि मृतक कोई अकेला युवक नहीं था. वह तीन बच्चों का पिता था. एक ऐसा व्यक्ति, जिसके कंधों पर परिवार की जिम्मेदारी थी. और अब उसकी मौत ने पीछे कई ऐसे सवाल छोड़ दिए हैं, जिनका जवाब उसके परिवार को भी नहीं पता.

Advertisement

गलता गेट थाना प्रभारी धर्म सिंह के मुताबिक, युवक ने महिला के कपड़े क्यों पहने थे, यह जांच का हिस्सा है. पुलिस हर संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल की रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी. ऐसे मामलों में अक्सर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें शुरू हो जाती हैं.

---- समाप्त ----

TOPICS:

Latest News in Hindi »

Advertisement

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें