जयपुर: घड़ियों के शोरूम में 3 करोड़ की चोरी, शटर तोड़कर घुसे बदमाश
जयपुर: घड़ियों के शोरूम में 3 करोड़ की चोरी, शटर तोड़कर घुसे बदमाश जयपुर में राडो की घड़ियों के शोरूम में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया. 5 से 7 बदमाशों ने रॉड से शटर तोड़ा और करीब 3 करोड़ की घड़ियां चोरी कर लीं.…

सौजन्य से:- ABP News
जयपुर: घड़ियों के शोरूम में 3 करोड़ की चोरी, शटर तोड़कर घुसे बदमाश
जयपुर में राडो की घड़ियों के शोरूम में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया. 5 से 7 बदमाशों ने रॉड से शटर तोड़ा और करीब 3 करोड़ की घड़ियां चोरी कर लीं.
राजधानी जयपुर के टोंक रोड पर आज तड़के लग्जरी घड़ियों के शोरूम में चोरी की बड़ी वारदात हुई. ग्लास फैक्ट्री के पास स्थित स्विट्जरलैंड की मशहूर लग्जरी वॉच कंपनी राडो के शोरूम को 5 से 7 बदमाशों ने निशाना बनाया. बदमाश लोहे की रॉड से शटर उठाकर अंदर घुसे और चंद मिनटों में शोरूम में रखी महंगी घड़ियां बोरों में भरकर फरार हो गए.
वारदात सुबह करीब पौने पांच बजे की बताई जा रही है. बदमाश लोहे की रॉड लेकर शोरूम के बाहर पहुंचे और शटर को नीचे से टेढ़ा कर अंदर दाखिल हो गए. इसके बाद उन्होंने सीधे डिस्प्ले रैक, टेबल और कैश काउंटर के आसपास रखी प्रीमियम घड़ियों को निशाना बनाया. कुछ ही मिनट में घड़ियां समेटने के बाद बदमाश वहां से भाग गए.
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
बदमाश जाते समय लोहे की रॉड मौके पर ही छोड़ गए. पुलिस ने इसे जब्त कर लिया है. सुबह शोरूम का शटर टूटा मिलने पर घटना का पता चला. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर पहुंची टीम ने जांच शुरू की.
सीसीटीवी फुटेज में 5 से 7 बदमाश नजर आए हैं. पुलिस आसपास के शोरूम, दुकानों और ट्रैफिक सिग्नल पर लगे कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है. बदमाश किस वाहन से आए थे और वारदात के बाद किस रास्ते से भागे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है.
3 करोड़ की घड़ियां चोरी होने की आशंका
शोरूम से करीब 3 करोड़ रुपये की घड़ियां चोरी होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, अभी कारोबारी ने स्टॉक का पूरा मिलान और कैलकुलेशन नहीं किया है. स्टॉक रजिस्टर से मिलान के बाद ही चोरी गई घड़ियों की सही संख्या और कुल कीमत का पता चल सकेगा.
पुलिस को आशंका है कि वारदात किसी पेशेवर गिरोह ने की है. जिस तरीके से बदमाशों ने कुछ ही मिनट में चोरी को अंजाम दिया, उससे यह भी माना जा रहा है कि उन्होंने पहले शोरूम और आसपास के इलाके की रेकी की थी.
वारदात के बाद शहर के प्रमुख नाकों पर अलर्ट जारी किया गया है. पुलिस की कई टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. टोंक रोड जैसे प्रमुख मार्ग पर इंटरनेशनल ब्रांड के शोरूम में हुई इस चोरी के बाद व्यापारियों में भी नाराजगी है.
सिरोही के पिंडवाड़ा में जहरीले पानी का दावा, उठी जांच की मांग
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


