होमदेश-दुनियाबांधों में जलस्तर की वर्तमान स्थिति
देश-दुनिया

बांधों में जलस्तर की वर्तमान स्थिति

प्रदेश के बांधों में जलस्तर की मौजूदा स्थिति को जानने के लिए एक नज़र, जानें कि जिन बांधों में जल-स्तर का कितना प्रतिशत है।

First India News के अनुसार6 अगस्त 2026 को 03:16 am बजे
बांधों में जलस्तर की वर्तमान स्थिति

सौजन्य से:- First India News

जयपुरः प्रदेश के बांधों में 3 अगस्त तक जलस्तर की स्थिति जारी की गई है. राणा प्रताप सागर में कुल भराव क्षमता का 67.17% पानी, कोटा बैराज में कुल भराव क्षमता का 96.76% पानी, जवाहर सागर बांध में कुल भराव क्षमता का 70.28% पानी, माही बजाज सागर में कुल भराव क्षमता का 50.54% पानी, बांसवाड़ा के हारो बांध में कुल भराव क्षमता का 51.31% पानी, बीसलपुर बांध में कुल भराव क्षमता का 65.42% पानी है.

टोंक के ईसरदा बांध में कुल भराव क्षमता का 32.45% पानी, टोंक के गलवा बांध में कुल भराव क्षमता का 62.28% पानी, टोंक के टोरडी सागर बांध में कुल भराव क्षमता का 49.86% पानी, दौसा के मोरेल बांध में कुल भराव क्षमता का 100% पानी, धौलपुर के पार्वती बांध में कुल भराव क्षमता का 35.97% पानी, बूंदी के गुढ़ा बांध में कुल भराव क्षमता का 72.47% पानी, जयपुर के छापरवाड़ा बांध में कुल भराव क्षमता का 14.57% पानी है.

पाली के जवाई बांध में कुल भराव क्षमता का 26.59% पानी, पाली के सरदार समंद में कुल भराव क्षमता का 31.26% पानी, भीलवाड़ा के मेजा बांध में कुल भराव क्षमता का 32.75% पानी, सोम कमला अंबा बांध में कुल भराव क्षमता का 68.56% पानी, राजसमंद बांध में कुल भराव क्षमता का 55.52% पानी, जयसमंद बांध में कुल भराव क्षमता का 55.45% पानी, जाखम बांध में कुल भराव क्षमता का 47.81% पानी है.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें