बड़ी खबर : जयपुर में महिला और 3 बेटियों की हत्या, फरार पति पर शक, कमिश्नर बोले- पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
बड़ी खबर : जयपुर में महिला और 3 बेटियों की हत्या, फरार पति पर शक, कमिश्नर बोले- पुलिस हर एंगल से कर रही जांच फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. जयपुर कमिश्नर ने घटनास्थल का मुआय…

सौजन्य से:- ETV Bharat
बड़ी खबर : जयपुर में महिला और 3 बेटियों की हत्या, फरार पति पर शक, कमिश्नर बोले- पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. जयपुर कमिश्नर ने घटनास्थल का मुआयना किया...
Published : September 11, 2026 at 12:58 PM IST
|Updated : September 11, 2026 at 1:13 PM IST
जयपुर: राजधानी में एक घर में चार शव मिलने से हड़कंप मच गया. घटना करधनी थाना इलाके की गोविंद वाटिका की है, जहां घर में तीन बेटियों और उनकी मां का शव मिला है. बेटियों का पिता घर से लापता है. ऐसे में पुलिस को शक है कि वह हत्या की वारदात के बाद मौके से भाग गया. घटना की जानकारी मिलने पर करधनी थाना पुलिस और डीसीपी प्रशांत किरण मौके पर पहुंचे. पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए हैं. चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.
पिता पर बेटियों-पत्नी की हत्या का शक : जयपुर (पश्चिम) डीसीपी प्रशांत किरण ने बताया कि करधनी थाने के गोविंद वाटिका इलाके में एक मकान में तीन बच्चियां और उनकी मां के शव पड़े होने की जानकारी मिली. तीन बेटियों की उम्र 17 से 24 साल के बीच है. तीनों बेटियां और उनकी मां घर में सो रही थी. उन पर सोते समय भारी पत्थर से सिर पर हमला कर हत्या की गई. उन्होंने बताया, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चियों के दादा से बात की तो सामने आया कि उनका बेटा सुबह से ही घर से लापता है. पहली नजर में पुलिस को शक है कि पिता ने ही बेटियों और पत्नी की हत्या की है.
इसे भी पढे़ं. उदयपुर दोहरा हत्याकांड: भरोसे का कत्ल, पड़ोसी ही निकला बुजुर्ग दंपती की हत्या का मास्टरमाइंड, 5 आरोपी गिरफ्तार
पास में मिले खून से सने कपड़े : पुलिस को मौके से खून से सने कपड़े मिले हैं, जिनकी एफएसएल टीम से जांच करवाई जा रही है. पुलिस और एफएसएल ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए हैं. उनका कहना है कि पुलिस बच्चियों के पिता की तलाश में जुटी है, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी. उन्होंने कहा कि पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है. अन्य साक्ष्यों के आधार पर हर एंगल से जांच की जा रही है.
जांच में सामने आएगा सच : डीसीपी प्रशांत किरण ने बताया कि घर में मौजूद बच्चियों के दादा काफी बुजुर्ग हैं और उन्हें सुनने में भी समस्या है. उनसे पूछताछ में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है. प्रारंभिक तौर पर घरेलू कलेश के चलते हत्या की संभावना जताई जा रही है. बाहर से किसी अन्य व्यक्ति के घर में जबरन प्रवेश करने के सबूत अभी तक पुलिस को नहीं मिले हैं. कीमती सामान भी घर में सुरक्षित मिले हैं. ऐसे में साफ तौर पर घटना के बारे में कुछ कहना संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि जांच में जो भी सामने आएगा, उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढे़ं. शराब के नशे में पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला, कोर्ट ने दोषी पति को सुनाई आजीवन कारावास की सजा
घर के अलग-अलग कमरों में मिले शव : डीसीपी ने बताया कि घर में 85 वर्षीय बुजुर्ग लक्ष्मीनाथ झा, उनका बेटा राहुल झा, बेटे की पत्नी गीता झा और तीन बेटियां रहती हैं. चारों के शव मिले हैं, जिनके सिर और चेहरे पर चोट के निशान हैं. बुजुर्ग लक्ष्मीनाथ झा ने सबसे पहले घर में अपनी बहू और तीन पोतियों के शव देखे. उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी. आसपास के लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी.
पुलिस को घटना स्थल से दो पत्थर मिले हैं, जिससे हमला कर हत्या की गई है. चारों शव अलग-अलग कमरों में मिले हैं. इसके अलावा, खून से सने कपड़े मिले हैं, जिससे अंदेशा है कि वारदात के बाद खून कपड़ों से साफ किया गया. पुलिस ने लक्ष्मीनाथ झा से जानकारी जुटाई, हालांकि वो काफी बुजुर्ग हैं और उन्हें सुनने की भी समस्या है, इसीलिए ज्यादा जानकारी दे नहीं पाए. फिलहाल, राहुल झा की तलाश के लिए अलग अलग टीमों का गठन किया गया है, जो संभावित ठिकानों पर उसकी तलाश कर रही है.
पिता को चाय पिलाने के बाद घर से निकला राहुल : प्रारंभिक तौर पर सामने आया है कि राहुल झा स्टॉक मार्केट के कामकाज से जुड़ा है, जबकि उसकी पत्नी ब्यूटी पार्लर चलाती थी. राहुल के पिता लक्ष्मीनाथ झा सरकारी सेवा से रिटायर्ड हैं. उनकी पेंशन आती है. तीनों बेटियां पढ़ाई करती हैं. जांच में सामने आया है कि राहुल झा ने सुबह दूधवाले से दूध लेकर चाय बनाई, पिता को चाय पिलाने के बाद वह घर से निकल गया. यह परिवार पहले झोटवाड़ा में रहता था. साल 2021 में गोविंदपुरी में रहने लगा.
कमिश्नर पहुंचे मौके पर, कहा- हर एंगल से हो रही जांच : इस घटना को लेकर जयपुर कमिश्नर सचिन मित्तल ने घटनास्थल का मुआयना किया. उनका कहना है कि हत्या की वीभत्स वारदात सामने आई है. गीता झा और उनकी तीन बेटियों की हत्या की गई है. प्रारंभिक तौर पर सामने आया है कि गीता के पति राहुल झा ने वारदात को अंजाम दिया है, क्योंकि वह सुबह से लापता है. पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है. कोई दूसरा एंगल भी हो सकता है. उन्होंने बताया कि सीमेंट ब्लॉक से सिर और चेहरा कुचलकर हत्या की गई है. दो सीमेंट ब्लॉक घटनास्थल पर मिले हैं. गीता का शव पहली मंजिल पर कमरे में मिला है, जबकि तीनों बच्चियों के शव ग्राउंड फ्लोर पर मिले हैं.
आपसी संघर्ष के भी मिले निशान : उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर आपसी संघर्ष के कुछ निशान मिले हैं. कई बातें राहुल के गिरफ्त में आने के बाद साफ हो पाएगी. उससे पूछताछ में ही सामने आएगा कि क्या घटनाक्रम हुआ और क्यों हुआ. उन्होंने बताया कि चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. एफएसएल टीम के साथ पुलिस ने सबूत जुटाए हैं. पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट में सामने आएगा कि पहले किस पर हमला किया गया. राहुल तीन दिन पहले ही गुजरात से लौटा था. एक पड़ोसी महिला का दावा है कि राहुल ने उससे 50 हजार रुपए उधार मांगे थे, लेकिन उसने 25 हजार रुपए दिए.
पढ़ें : Jhalawar Crime : अवैध संबंधों के शक में कुल्हाड़ी से की हत्या, कोर्ट ने दी बड़ी सजा
हमले से पहले नशीला पदार्थ देने की भी संभावना : प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर राहुल झा पर शक की सुई घूम रही है. हालांकि, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है. हत्या की वारदात के कारणों के बारे में तहकीकात में जुटी है. उनका कहना है कि सीमेंट ब्लॉक से सिर कुचलने से पहले चारों को नशीला या जहरीला पदार्थ दिया गया हो, इसकी भी संभावना है. एफएसएल जांच में यह साफ हो पाएगा. उन्होंने बताया कि गीता झा की उम्र करीब 40 साल है. बड़ी बेटी नंदिनी 22, राधिका 17 और गौरी 14 साल की है. नंदिनी पढ़ाई के साथ प्राइवेट जॉब करती थी. राधिका 12वीं और गौरी 8वीं कक्षा की स्टूडेंट थी.
पिता कमरे में गए तो पसरा था खून : राहुल के पिता लक्ष्मीनाथ झा का कहना है कि राहुल ने उन्हें चाय बनाकर पिलाई और तैयार होकर बाहर निकल गया. वे शौच गए और हाथ धोकर कमरे में गए तो खून फैला देखकर होश उड़ गए. इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी. उनका कहना है कि उनके परिवार की किसी से कोई दुश्मनी या रंजिश नहीं है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


