उदयपुर के सरकारी स्कूल में छत का हिस्सा गिरा, 3 मासूम घायल, झालावाड़ हादसे के बाद हालात जस के तस
Rajasthan Govt School Udaipur Three Children Injured Situation Remains Unchanged Following Jhalawar Incident उदयपुर के सरकारी स्कूल में छत का हिस्सा गिरा, 3 मासूम घायल, झालावाड़ हादसे के बाद हालात जस के तस Contributed by…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Rajasthan Govt School Udaipur Three Children Injured Situation Remains Unchanged Following Jhalawar Incident
उदयपुर के सरकारी स्कूल में छत का हिस्सा गिरा, 3 मासूम घायल, झालावाड़ हादसे के बाद हालात जस के तस
Contributed by: भगवान प्रजापत •Edited by: खुशेंद्र तिवारी|Lipi•
Subscribe
उदयपुर जिले के भींडर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, नारदा में पढ़ाई के दौरान कक्षा की छत का प्लास्टर गिरने से 3 मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बच्चों को भींडर अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। जर्जर भवन की अनदेखी को लेकर ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है।
राजस्थान के उदयपुर जिले के भींडर क्षेत्र की वाणियातलाई ग्राम पंचायत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, नारदा में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कक्षा-कक्ष में पढ़ाई के दौरान अचानक छत का प्लास्टर गिर गया। मलबे की चपेट में आने से 3 मासूम बच्चों के सिर में गंभीर चोटें आईं और अन्य बच्चे भी चोटिल हुए हैं।
पूरी छत गिरती तो हो सकती थी बड़ी जनहानि
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय बच्चे कक्षा में पढ़ाई कर रहे थे। अचानक तेज आवाज के साथ छत का प्लास्टर नीचे गिर पड़ा। गनीमत रही कि पूरी छत नहीं ढही, वरना झालावाड़ जैसी दर्दनाक घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था।
अस्पताल में कराया प्राथमिक उपचार
घटना के तुरंत बाद अफरा-तफरी मच गई। घायल बच्चों को तत्काल भींडर राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार और पट्टी कराने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।
जर्जर भवनों पर प्रशासन बेखबर
स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल का भवन लंबे समय से जर्जर स्थिति में है। बार-बार अवगत कराने के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान: आसाराम की पैरोल पर हाईकोर्ट सख्त, 20 दिन की रिहाई के आदेश का पालन करने का सरकार को निर्देश

कोटा दोहरा-हत्याकांड, दोषी की फांसी की सजा उम्रकैद में बदली: हाईकोर्ट ने कहा-75 साल की उम्र तक जेल में रहेगा, घटना अचानक हुए झगड़े का नतीजा - Jaipur News

राजस्थान: हनुमान बेनीवाल को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एफआईआर मामले में दंडात्मक कार्रवाई पर रोक


