पत्नी और 3 बेटियों की हत्या करने वाला पकड़ा गया: मर्डर के बाद जयपुर के तीन मंदिरों में दर्शन किए थे; बड़ी बेटी पर शक था - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Murder Case | Rahul Jha Arrested Over Daughter Affair Suspicion पत्नी और 3 बेटियों की हत्या करने वाला पकड़ा गया:मर्डर के बाद जयपुर के तीन मंदिरों में दर्शन किए थे; बड़ी…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Murder Case | Rahul Jha Arrested Over Daughter Affair Suspicion
पत्नी और 3 बेटियों की हत्या करने वाला पकड़ा गया:मर्डर के बाद जयपुर के तीन मंदिरों में दर्शन किए थे; बड़ी बेटी पर शक था
- कॉपी लिंक
जयपुर में तीन बेटियों और पत्नी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने रविवार रात रींगस से पकड़ लिया। आरोपी राहुल झा (45) हत्या करने के बाद ई-रिक्शा से जयपुर के तीन मंदिरों में दर्शन करने गया था। मंदिरों में रहकर ही हत्या के बाद पूरा दिन बिताया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपनी पत्नी और बड़ी बेटी की हत्या करना चाहता था। उसको शक था कि बड़ी बेटी का किसी से अफेयर चल रहा है और वह घर आता है। पत्नी अपनी बेटी का पक्ष लेती थी।
बस में बैठकर किए खाटूश्याम जी दर्शन
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपनी पत्नी और बड़ी बेटी को लेकर तनाव में था। उसको लगता था कि बड़ी बेटी का किसी से अफेयर चल रहा है। इसी कारण पिछले दो-तीन महीने से अपनी पत्नी से बेटी को समझाने के लिए कहता था। पत्नी बेटी का पक्ष लेती थी और दोनों के बीच झगड़ा होता था। आरोपी को लगता था कि रात के समय बेटी से मिलने कोई आता है।
बड़ी बेटी अक्सर परिचितों के साथ बाहर घूमने जाती थी। हाल ही में वह किसी परिचित युवक के साथ कांवड़ लेकर भी आई थी। आरोपी ने उसे अनजान लोगों के संपर्क से दूर रहने के लिए कई बार समझाया था।
मां-बेटी को चाहता था मारना
पुलिस की प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया कि वह पत्नी और बड़ी बेटी को मारने की प्लानिंग कर रहा था। दोनों की हत्या के बाद उसके जेल जाने के बाद छोटी बेटियों की कौन देखभाल करेगा, ये भी उसके दिमाग में था। ऐसे में दोनों को भी मार डाला।
आरोपी घर के बाहर से दो बड़े पत्थर लेकर आया था। उसमें से एक पत्थर को उठाकर वह घर के अंदर लाया था। उसने हत्या के दौरान सबसे पहले पत्नी को मारा। उसके बाद नीचे कमरे में सो रही बड़ी बेटी और दोनों बेटियों की हत्या की।
पेंशनधारी पिता को रख लेता भाई
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पत्नी और तीनों बेटियों की हत्या के बाद 85 वर्षीय पिता को क्यों नहीं मारा, इस बारे में पूछताछ की गई। जांच में सामने आया कि पेंशनधारी पिता की 33 हजार रुपए पेंशन आती थी। परिवार को मारने के बाद पिता को भाई ही रख लेंगा। इस कारण पिता की हत्या करना नहीं की।
पांच-छह दिन पहले भी गया था खाटू
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अक्सर खाटूश्यामजी मंदिर जाता था। पत्नी और तीन बेटियों की हत्या से करीब पांच-छह दिन पहले भी वह खाटूश्यामजी जाकर आया था। हत्या के बाद पुलिस ने आस-पास के लोगों और परिचितों से आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई, तब उसके अक्सर खाटू जाने की बात सामने आई।
इसके बाद पुलिस टीम खाटूश्यामजी पहुंची और वहां सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में राहुल एक होटल के पास नजर आया। इसके बाद पुलिस ने उसके मूवमेंट के आधार पर रींगस रेलवे स्टेशन की फुटेज खंगाली। दिनभर की फुटेज में राहुल स्टेशन और बीकानेर बस स्टैंड के आसपास घूमता दिखाई दिया।
ये भी पढ़ें…
- क्या 1 हजार पूर्व सरपंच नहीं लड़ पाएंगे चुनाव?: किसी पर गबन का आरोप, कोई रिश्वत लेते पकड़ा गया, सबसे ज्यादा 300 मामले अलवर के
- राजस्थान के 36 जिलों में आज बारिश का अलर्ट: झालावाड़, बांसवाड़ा में 1 इंच से ज्यादा पानी बरसा; पारा 40 डिग्री के करीब
- LIVEराजस्थान के 10 नगर निगमों के नतीजे आज: भरतपुर में हुई थी सबसे ज्यादा वोटिंग, जयपुर में सबसे ज्यादा 723 उम्मीदवारों पर फैसला
- LIVEराजस्थान की 47 नगर परिषदों, 252 पालिकाओं का रिजल्ट आज: 35 हजार उम्मीदवारों का फैसला होगा; नतीजों के बाद सभापति-अध्यक्षों के लिए होगी जोर आजमाइश
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


