पुरोहितों की मादड़ी में अवैध अतिक्रमण से सिमटी सड़क: उदयपुर के वार्ड में अतिक्रमण का मकड़जाल; 30 फीट चौड़ी सड़क सिमटी महज 10 फीट में - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Road Encroachment | Purohiton Ki Madri Road Traffic Issues पुरोहितों की मादड़ी में अवैध अतिक्रमण से सिमटी सड़क:उदयपुर के वार्ड में अतिक्रमण का मकड़जाल; 30 फीट चौड़ी सड…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur Road Encroachment | Purohiton Ki Madri Road Traffic Issues
पुरोहितों की मादड़ी में अवैध अतिक्रमण से सिमटी सड़क:उदयपुर के वार्ड में अतिक्रमण का मकड़जाल; 30 फीट चौड़ी सड़क सिमटी महज 10 फीट में
- कॉपी लिंक
उदयपुर के पुरोहितों की मादड़ी रोड नंबर-चार पर सड़क पर किए गए बेतहाशा अतिक्रमण के कारण स्थानीय निवासियों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थिति यह है कि क्षेत्र में करीब 30 फीट चौड़ी सड़क अवैध कब्जों के चलते कई स्थानों पर सिमटकर महज 10 फीट की रह
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि गाडोलिया लोहार के कुछ लोगों द्वारा सड़क के दोनों किनारों पर बड़े-बड़े चबूतरे, पक्के ओटले और टीनशेड तानकर रास्ते की जगह पर अवैध कब्जा कर लिया गया है।
कॉलोनीवासी भरत कुमार शर्मा ने बताया- आवंटित भूमि से बाहर आकर सड़क पर ही भंगार का सामान खाली किया जाता है। गाय, भैंस व बैल जैसे मवेशी बांधे जा रहे हैं। इसके अलावा सड़क के दोनों ओर पिकअप वाहन और टेम्पो खड़े रहने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। आलम यह है कि कॉलोनी के अंदर रहने वाले लोगों को अपने घर तक कार या अन्य वाहन ले जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
भंगार की तोड़फोड़ और जहरीले धुएं से बढ़ी परेशानी
क्षेत्रवासियों ने कहा- सड़क पर ही भंगार की तोड़फोड़ का काम किया जाता है, जिससे रास्ता हर वक्त जाम रहता है। कॉलोनी में आने वाले मेहमानों को भी वाहन अंदर लाने में परेशानी होती है। सबसे गंभीर बात यह है कि यहां बिजली के पुराने तार जलाकर तांबा निकाला जाता है। इससे उठने वाले जहरीले और दूषित धुएं के कारण पूरे क्षेत्र में सांस लेना तक मुश्किल हो गया है। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।
नगर निगम में शिकायत के बावजूद समाधान नहीं
पीड़ित नागरिकों ने बताया- समस्या को लेकर कई बार संबंधित लोगों से समझाइश की गई, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। नगर निगम में भी कई बार लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। मुख्य रूप से उदयलाल गाडोलिया द्वारा बड़े पैमाने पर अतिक्रमण किया गया है, जो विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाता है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क की वास्तविक चौड़ाई की पैमाइश करवाकर तुरंत अवैध अतिक्रमण हटाया जाए और मवेशियों व वाहनों से लगने वाले जाम से राहत दिलाई जाए।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

बालोतरा के निर्माणाधीन कोर्ट कॉम्प्लेक्स के गुणवत्ता की आईआईटी जोधपुर करेगी जांच - Balotra News

कायस्थ पाड़ा पुलिया पर 54 फुट का पक्का अतिक्रमण ध्वस्त: राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई, 6 अक्टूबर को पेश होगी पालना रिपोर्ट - Bari (Dholpur) News

HPCL Rajasthan Refinery Achieves Nearly ₹50,000 Crore Financial Closure


