जोधपुर में 30 अगस्त तक बारिश की संभावना नहीं: अब तक 40 फीसदी कम हुई बरसात, एक डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Weather Update | Monsoon Deficit Continues No Rain Till August जोधपुर में 30 अगस्त तक बारिश की संभावना नहीं:अब तक 40 फीसदी कम हुई बरसात, एक डिग्री तक बढ़ सकता है तापमा…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Weather Update | Monsoon Deficit Continues No Rain Till August
जोधपुर में 30 अगस्त तक बारिश की संभावना नहीं:अब तक 40 फीसदी कम हुई बरसात, एक डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान
- कॉपी लिंक
जोधपुर में आज मौसम साफ बना रहने की संभावना है। हल्के बादल छाए रहेंगे। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 30 अगस्त तक बारिश का अलर्ट नहीं है। सोमवार को गर्मी का असर देखने को मिला। दिन में धूप खिली जिससे उमस बनी रही। अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक रहा।
वहीं, न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना नहीं जताई है।
अब तक 40 फीसदी कम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 23 अगस्त तक जोधपुर में एक जून से सामान्य से 40 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सामान्य बारिश 229.6 एमएम होनी चाहिए थी, जबकि इस बार केवल 189.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जो कि मानसून सीजन क सामान्य से 40.4 फीसदी कम है।
30 अगस्त तक बारिश की संभावना नहीं
जोधपुर शहर में किसी भी तरह का कोई बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि इस दौरान बादल छाए रहेंगे। 30 अगस्त तक मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान तापमान में भी करीब 1 से 2 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।
- जोधपुर-बाजरे की फसल में छिपा रखा था नशा: 43 किलो डोडा-पोस्त बरामद कर तस्कर को किया गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
- रामदेवरा मेले के लिए चलेंगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें: 28 अगस्त से शुरू होगी पहली स्पेशल ट्रेन; श्रीगंगानगर-पोकरण ट्रेन 12 सितंबर से
- 'भास्कर समाधान' ला रहा बदलाव: जोधपुर में सागर रोड और सारण नगर में 6 माह पुरानी सीवर, हाईटेंशन लाइन की समस्या का हुआ निपटारा, राजेंद्र सिंह रावत बने 'स्टार'
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


