भणियाणा पुलिस का साइबर सुरक्षित राजस्थान अभियान शुरू: 30 सितंबर तक चलेगा, ग्रामीणों-विद्यार्थियों को फर्जी लिंक-OTP से बचाव के तरीके बताए जाएंगे - Bhaniyana News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaisalmer - Bhaniyana - Cyber Surakshit Rajasthan Campaign | Bhaniyana Police Awareness Drive भणियाणा पुलिस का साइबर सुरक्षित राजस्थान अभियान शुरू:30 सितंबर तक चलेगा, ग्रामीणों-विद्यार्…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaisalmer
- Bhaniyana
- Cyber Surakshit Rajasthan Campaign | Bhaniyana Police Awareness Drive
भणियाणा पुलिस का साइबर सुरक्षित राजस्थान अभियान शुरू:30 सितंबर तक चलेगा, ग्रामीणों-विद्यार्थियों को फर्जी लिंक-OTP से बचाव के तरीके बताए जाएंगे
- कॉपी लिंक
राजस्थान पुलिस की ओर से आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और ऑनलाइन ठगी से बचाने के लिए 'साइबर सुरक्षित राजस्थान अभियान' शुरू किया गया है। यह अभियान 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक चलेगा।
इस अभियान के तहत पुलिस आम लोगों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव के बारे में जानकारी देगी। इसमें ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, OTP साझा करने, सोशल मीडिया फ्रॉड और 'डिजिटल अरेस्ट' जैसे मामले शामिल हैं। साथ ही, उन्हें साइबर अपराध होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।
जैसलमेर जिले के भणियाणा थाने की ओर से भी अभियान के दौरान कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी अनजान व्यक्ति के साथ OTP या बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा न करें। उन्हें कोई भी संवेदनशील जानकारी साझा करने और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


