दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की टनल में पानी, जाम जैसे हालात: चित्तौड़गढ़ में बांध टूटने से 300 बीघा खेत डूबे, बांसवाड़ा और नागौर में सड़कें-पार्क डूबे - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Monsoon Alert: Heavy Rain In Ajmer Chittorgarh Udaipur | Weather LIVEदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की टनल में पानी, जाम जैसे हालात:चित्तौड़गढ़ में बांध टूटने से 300 बीघा ख…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Monsoon Alert: Heavy Rain In Ajmer Chittorgarh Udaipur | Weather
LIVEदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की टनल में पानी, जाम जैसे हालात:चित्तौड़गढ़ में बांध टूटने से 300 बीघा खेत डूबे, बांसवाड़ा और नागौर में सड़कें-पार्क डूबे
- कॉपी लिंक
राजस्थान में बुधवार को 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, बाकी सभी जिलों के लिए तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ सहित कई जिलों में बुधवार सुबह से रुक-रुककर बरसात हो रही है। लगातार बरसात के कारण चित्तौड़गढ़ का देवलिया बांध छलक गया है।
वहीं, रावतभाटा के खोखी बांध की दीवार टूटने से 300 बीघा फसल खराब हो गई है। कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की टनल के एक हिस्से में पानी भरने से जाम जैसे हालात हो गए हैं।
इससे पहले मंगलवार को चित्तौड़गढ़ में 3 इंच, जबकि दूसरे जिलों में 2 इंच तक पानी बरसा। मौसम विशेषज्ञों ने बताया- 14 अगस्त से राज्य में मानसून कमजोर होगा। अगले एक सप्ताह तक राज्य में बहुत कम बारिश की संभावना है।
मानसून के बड़े अपडेट्स
डैम ओवरफ्लो, शहर की सड़कें डूबीं: पूरे राजस्थान में तेज बारिश के अलर्ट के बीच वागड़ क्षेत्र के जिलों में सुबह से झमाझम बरसात हो रही है। बांसवाड़ा, डूंगरपुर में शहर की सड़कें डूब गई हैं। कई कॉलोनियों में पानी भरने से रास्ते बंद हो गए हैं। उदयपुर के सलूंबर में भी सुबह तेज बरसात हुई। इधर चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा में खोखी बांध की सुरक्षा दीवार टूटने से 300 बीघा में फसल खराब हो गई। वहीं, जिले का देवलिया बांध मंगलवार रात ओवरफ्लो हो गया।
पिछले 24 घंटे में कहां-कितनी बारिश: चित्तौड़गढ़ के डूंगला में सबसे ज्यादा 77MM बरसात दर्ज हुई। चित्तौड़गढ़ के अलावा दौसा, नागौर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, सवाई माधोपुर, उदयपुर, सीकर, झालावाड़ और अलवर में 2 इंच से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हुई। वहीं, भरतपुर, टोंक, बाड़मेर,जालौर, गंगानगर, कोटा, झुंझुनूं, जयपुर, धौलपुर, करौली समेत अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
बारिश कम होगी, एक सप्ताह मौसम साफ रहेगा: मौसम विशेषज्ञों ने बताया- 12, 13 अगस्त को राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। लेकिन 14 अगस्त से मानसून कमजोर फेज में आ जाएगा। इस दौरान जोधपुर, उदयपुर व अजमेर संभाग के अधिकांश भागों से बारिश की गतिविधियों में कमी होगी। हालांकि उत्तर-पूर्वी भागों में मध्यम दर्जे की बारिश कुछ स्थानों पर होने की संभावना है।
राजस्थान में मौसम की PHOTOS
मौसम की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
- कॉपी लिंक
मध्यप्रदेश में हुई तेज बारिश के बाद चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा में खोखी नदी में तेज उफान आ गया।
जिसके बाद देवपुरा पंचायत क्षेत्र में स्थित खोखी बांध के 7 में से 2 ब्लॉक पूरी तरह टूट गए।
बांध से निकले पानी से इलाके की 300 बीघा से ज्यादा फसल जलमग्न हो गई।
ग्रामीण प्रहलाद ने बताया- बांध रात के समय टूटा है, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
किसानों का आरोप है कि बांध लंबे समय से क्षतिग्रस्त हालत में था।
इसकी मरम्मत को लेकर पिछले कई वर्षों से संबंधित विभाग को शिकायतें की जा रही थीं, लेकिन समय रहते आवश्यक मरम्मत नहीं कराई गई।
- कॉपी लिंक
कोटा के चेचट में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे की टनल में पानी भरने से कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। जानकारी के अनुसार जाम मुंबई से दिल्ली की ओर आने वाले हिस्से में लगा है।
- कॉपी लिंक
बांसवाड़ा जिले में तेज मूसलाधार बारिश का दौर जारी। बुधवार सुबह शुरू हुई झमाझम बारिश के बाद शहर के बाजारों की सड़कें डूब गईं। जगह-जगह जाम लग गया। पुराने शहर में घरों में पानी घुसने से लोगों को परेशानी हो रही है।
- कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ के बेगूं में मंगलवार शाम साढ़े 6 से रात 10 बजे तेज बारिश हुई।
पिछले 24 घंटे में क्षेत्र में क्षेत्र में 140 एमएम (5.5 इंच) पानी बरसा।
बारिश के बाद ब्राह्मणी नदी में पानी का तेज बहाव आया। देवलिया बांध ओवरफ्लो हो गया, जिससे पांच इंच की चादर चलने लगी।
- कॉपी लिंक
डूंगरपुर के आसपुर में बुधवार सुबह बारिश हुई। कतिसौर, पूंजपुर और बड़ौदा जैसे आस-पास के क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से एक घंटे बारिश हुई।
उदयपुर में लगातार हो रही बारिश के कारण सोम कमला आंबा बांध में भी जलस्तर बढ़ा है।
सोम कमला आंबा बांध पर 18 और आसपुर में 8 मिमी बारिश दर्ज की गई।
सोम कमला आंबा बांध में अब तक 231.50 मीटर के मुकाबले 210.95 मीटर पानी की आवक हुई है।
- कॉपी लिंक
नागौर के मेड़ता में मंगलवार रात तेज बारिश हुई। दो घंटे में 33 एमएम पानी बरसा।
रात 7 से 9 बजे के बीच हुई तेज बारिश के बाद कचहरी रोड समेत प्रमुख सड़कों पर पानी दरिया की तरह बहने लगा।
शहर के सबसे बड़े पब्लिक पार्क में पानी भर गया। क्षेत्र की 30 से ज्यादा दुकानों में भी पानी घुस गया।
रेण बाइपास पर 11 केवी रेण ग्रामीण फीडर का पोल टूट गया, जिससे क्षेत्र की कबीर नगर सहित कई कॉलोनियों में देर रात तक बिजली गुल रही।
- कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में हुई बारिश के बाद बीगोद में त्रिवेणी नदी 5.10 मीटर पर बह रही है। करीब 24 घंटे में ये पानी बीसलपुर पहुंचेगा। बीसलपुर का जलस्तर अभी 313.57 आरएल मीटर है। 24 जुलाई को जलस्तर 313.62 आरएल मीटर था।
बांध की कुल भराव क्षमता 25.320 टीएमसी है। बांध अभी 65.42 प्रतिशत भरा हुआ है। बांध के कैचमेंट एरिया में बीते 24 घंटे में 10 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
- कॉपी लिंक
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून ट्रफ अभी बीकानेर, दतिया, उत्तरी मध्य प्रदेश पर स्थित लो-प्रेशर सिस्टम से होते हुए डालटनगंज, बंगाल की खाड़ी तक जा रही है।
इस सिस्टम के असर से भारी से अति भारी बारिश होने की आशंका है।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
जयपुर में मंगलवार दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ। घने काले बादल छाए और तेज हवा चलने के साथ शहर के कई इलाकों में तेज बारिश हुई।
इस दौरान जयपुर शहर में सड़कों पर पानी भर गया। बारिश और हवा चलने से शहर में लोगों को गर्मी-उमस से राहत मिली।
जयपुर के सांगानेर एरिया में 16.2MM, आमेर में 37, चौंमू में 30, जमवारामगढ़ में 35, तूंगा में 22 और जालसू में 18MM बरसात दर्ज हुई।
जयपुर का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
- कॉपी लिंक
कोटा: कई इलाकों में रिमझिम बरसात हुई। अधिकतम तापमान 2 डिग्री बढ़कर 33.9 डिग्री दर्ज हुआ।
वहीं, न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरकर 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
इधर नोनेरा बांध से पानी की निकासी लगातार की जा रही है।
दोपहर तीन बजे से करीब बांध 22 गेट 64 मीटर खोलकर 2.88 लाख क्यूसेक पानी निकाला जा रहा है।
अलवर: मंगलवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में कुछ देर के लिए मौसम खुला, लेकिन बादलों की मौजूदगी से गर्मी का असर कम रहा।
इस दौरान हवा नहीं चलने से उमस महसूस हुई। शाम होते-होते फिर से घने बादल छा गए।
मंगलवार को अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने आज तेज बारिश का अलर्ट जारी किया था, हालांकि दिन में बारिश नहीं हुई।
- कॉपी लिंक
उदयपुर: शहर में मंगलवार दोपहर करीब 15 मिनट तक रिमझिम बारिश हुई।
बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। शहर के मोहता पार्क, पहाड़ी बस स्टैंड, चेतक सर्कल, एमबी अस्पताल रोड सहित कई इलाकों में रिमझिम बारिश हुई।
करीब 15 मिनट बाद बारिश रुक गई। जिले के वल्लभनगर क्षेत्र में भी लंबे इंतजार के बाद अच्छी बारिश हुई।
उदयपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सीकर: बारिश नहीं होने से दिनभर लोग उमस से परेशान नजर आए। सीकर में इस बार मानसून की औसत बारिश हुई है।
फिलहाल 12 और 13 अगस्त को सीकर जिला मुख्यालय समेत आसपास के इलाकों में बारिश होने की संभावना है।
सीकर में दिन का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री और इससे पहले सुबह का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया।
- कॉपी लिंक
जोधपुर: मंगलवार को मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक रहा।
न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है।
अजमेर: मंगलवार दोपहर में अचानक घने बादल छा गए। आसमान में अंधेरा हो गया। इसके बाद रिमझिम बारिश का दौर देर शाम तक जारी रहा।
बारिश के साथ ठंडी हवा चलती रही। अजमेर का अधिकतम तापमान 32.8 और न्यूनतम 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Topics:
- भास्कर एक्सक्लूसिवस्टूडेंट्स ने मार्कशीट-ब्लैंक चेक गिरवी-रखकर खरीदा था NEET का पेपर: रातभर ग्रुप में बैठकर रटे जवाब; दो भाइयों ने राजस्थान में 10-12 लाख में बेचा, पार्ट–2
- 123 RPS अधिकारियों का ट्रांसफर, जयपुर कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल: 48 ट्रेनी आरपीएस को भी पोस्टिंग; DGP ने दिए तुरंत जॉइन करने के आदेश
- भाजपा सांसद हरभजन के वीडियो पर छिड़ी बहस: पंजाब पुलिस ने श्रीगंगानगर का बताया, SP ने किया खंडन; जॉम्बी ड्रग के नशे में खड़े थे युवक
- कार-ट्रक भिड़े, बिजनेसमैन चाचा-भतीजे और बेटे की मौत: जयपुर में जैन मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे; गाड़ी के परखच्चे उड़े
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

रतनाराम देवासी होंगे बाली थाने के नए सीओ: पारस राम चौधरी का ट्रांसफर किया, एससी/एसटी सेल बालोतरा भेजे गए - Bali News

चुनाव से पहले राजस्थान पुलिस में बड़ा बदलाव: 123 आरपीएस अधिकारी बदले, 48 ट्रेनी को मिली पहली पोस्टिंग

अलवर में राजेश कुमार कसाना होंगे सीओ सिटी: अंगद शर्मा को सौंपी ट्रैफिक की जिम्मेदारी; मनीष शर्मा समेत कई अफसरों को नई पोस्टिंग - Alwar News


