जोधपुर शहर में कल जलापूर्ति रहेगी बंद: 31 अगस्त-1 सितंबर का शेड्यूल भी बदला; इन इलाकों में असर - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Water Supply Schedule Change | PHED Maintenance Update जोधपुर शहर में कल जलापूर्ति रहेगी बंद:31 अगस्त-1 सितंबर का शेड्यूल भी बदला; इन इलाकों में असर - कॉपी लिंक जोधपुर…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Water Supply Schedule Change | PHED Maintenance Update
जोधपुर शहर में कल जलापूर्ति रहेगी बंद:31 अगस्त-1 सितंबर का शेड्यूल भी बदला; इन इलाकों में असर
- कॉपी लिंक
जोधपुर शहर के करीब आधे हिस्से में 30 अगस्त को पानी की सप्लाई बंद रहेगी, जिससे लोगों को पानी की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के अनुसार, फिल्टर प्लांट, पंप हाउस और पाइपलाइनों की जरूरी सफाई और रखरखाव कार्य के कारण यह क्लोजर लिया गया है।
PHED नगर वृत्त जोधपुर के अधीक्षण अभियंता(SE) राजेंद्र मेहता के अनुसार, शहर के सभी फिल्टर हाउसों से जलापूर्ति अस्थाई रूप से बंद रखी जाएगी। इसके चलते कई इलाकों में पानी की सप्लाई का शेड्यूल एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है।
इन इलाकों का बदला सप्लाई शेड्यूल
कायलाना, चौपासनी और सूरपुरा फिल्टर हाउस- इन फिल्टर हाउस से जुड़े सभी क्षेत्रों में 30 अगस्त को होने वाली पानी की सप्लाई 31 अगस्त को और 31 अगस्त को होने वाली जलापूर्ति 1 सितंबर को की जाएगी।
झालामंड और तख्त सागर फिल्टर हाउस- इन फिल्टर हाउस से जुड़े क्षेत्र (सरस्वती नगर, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टर, पाल बाईपास और शिल्पग्राम के आसपास) में 30 अगस्त 10 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रूप से होगी। इसके बाद इन क्षेत्रों में 31 अगस्त को की जाने वाली जलापूर्ति 1 सितंबर को और 1 सितंबर को होने वाली जलापूर्ति 2 सिंतबर को होगी।
- जोधपुर-एक वार्ड से बीजेपी की तीन महिलाओं ने दावेदारी जताई: कांग्रेस ऑफिस में जमकर नारेबाजी हुई, कुल 26 उम्मीदवारों ने नॉमिनेशन किया
- 9-साल की बच्ची ने तीन लोगों को दिया नया जीवन: डॉक्टरों ने ब्रेनडेड घोषित किया, पिता बोले-बेटी कहती थी डॉक्टर बनूंगी
- जोधपुर में मोटर ठीक करवाने आए बुजुर्ग की जेब कटी: डांगियावास इलाके में 11 हजार निकाल ले गया बदमाश, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद
- गोशाला में 1 करोड़ के फर्जीवाड़े में नया खुलासा: परिवादी बोला- एक साल पहले मेरे खिलाफ दर्ज करवाया झूठा मुकदमा; पुलिस बोली- वर्चस्व की लड़ाई
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


