कोटा के 32 सेंटर पर SET-2026 परीक्षा: सेंटर के बाहर लगी लंबी कतारें, 3 लेयर चेकिंग के बाद एंट्री हुई - Kota News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Rajasthan SET 2026 Exam In Kota | Candidates Entry Security Check कोटा के 32 सेंटर पर SET-2026 परीक्षा:सेंटर के बाहर लगी लंबी कतारें, 3 लेयर चेकिंग के बाद एंट्री हुई - कॉपी लिंक…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Rajasthan SET 2026 Exam In Kota | Candidates Entry Security Check
कोटा के 32 सेंटर पर SET-2026 परीक्षा:सेंटर के बाहर लगी लंबी कतारें, 3 लेयर चेकिंग के बाद एंट्री हुई
- कॉपी लिंक
कोटा में राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (SET-2026) का आयोजन किया जा रहा है। राजस्थान में करीब 4 साल बाद SET परीक्षा होने से अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। एग्जाम कोटा समेत प्रदेश के 7 संभागीय मुख्यालयों पर परीक्षा आयोजित हो रही है।
कोटा में 32 परीक्षा केंद्रों पर 14,839 अभ्यर्थी नामांकित हैं। रविवार सुबह परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें नजर आईं। दादाबाड़ी इलाके में मोदी कॉलेज के बाहर भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले पुलिस और कॉलेज स्टाफ ने मेटल डिटेक्टर से जांच की। तीन लेयर की चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया।
परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक ऑफलाइन OMR आधारित प्रणाली से आयोजित की जा रही है। परीक्षा केंद्रों के गेट सुबह 10 बजे बंद कर दिए गए और इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया गया।
1.77 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हो रहे
प्रदेशभर में 1 लाख 77 हजार 901 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इनके लिए 7 संभागीय मुख्यालयों पर कुल 429 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। राजस्थान सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर इस वर्ष परीक्षा का आयोजन कोटा विश्वविद्यालय द्वारा किया जा रहा है। परीक्षा यूजीसी-नेट के नवीनतम मानकों के अनुरूप कराई जा रही है।
परीक्षा की निगरानी और केंद्रों से समन्वय के लिए कोटा विश्वविद्यालय में केंद्रीय कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।
- भास्कर एक्सक्लूसिवराजस्थान में तस्कर रेपिडो-पोर्टर से कर रहे ड्रग्स सप्लाई: मास्टरमाइंड का नाम RDX, जिसे किसी ने नहीं देखा, अमेजन-फ्लिपकार्ट के पुराने पैकेट में डिलीवरी
- चौमूं में मनाया जाएगा श्याम बाबा का वार्षिकोत्सव: कलकत्ता, वृंदावन के कलाकार गढ़ गणेश मंदिर में गाएंगे भजन; सजेगा दरबार-होगी इत्र वर्षा
- कोटा में 3 सड़क हादसे, 13 महीने की बच्ची घायल: बुजुर्ग महिला और युवक भी हॉस्पिटल में भर्ती, अलग-अलग जगह हुए हादसे
- भगवान बलराम जयंती पर किसानों की बैठक: 386 किसानों को जोड़ा, गौ आधारित जैविक खेती अपनाने का दिया संदेश
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


