जयपुर रेंज में 3200 ठिकानों पर रेड, 1075 बदमाश पकड़े - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - 3200 Locations Raided In Jaipur Range, 1075 Criminals Arrested जयपुर रेंज में 3200 ठिकानों पर रेड, 1075 बदमाश पकड़े - कॉपी लिंक प्रदेश में आगामी पंचायतीराज चुनावों को देखते हुए…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- 3200 Locations Raided In Jaipur Range, 1075 Criminals Arrested
जयपुर रेंज में 3200 ठिकानों पर रेड, 1075 बदमाश पकड़े
- कॉपी लिंक
प्रदेश में आगामी पंचायतीराज चुनावों को देखते हुए वांछित चल रहे हार्डकोर अपराधी, हिस्ट्रीशटीर, ड्रग्स व शराब तस्करी सहित अन्य बदमाशों पर कार्रवाई करने के लिए जयपुर रेंज के 8 जिलों में रेंज आईजी राहुल प्रकाश ने दो दिन तक विशेष ऑपरेशन चलाया। इसके लिए 2162 पुलिसकर्मियों की 521 टीमें बनाई गई। उक्त टीमों ने 3200 ठिकानों पर रेड कर 1075 बदमाशों को पकड़ लिया। ऑपरेशन रेंज के जयपुर ग्रामीण, अलवर, दौसा, भिवाड़ी, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, सीकर व झुंझुनूं में जिला एसपी के सुपरविजन में चलाया गया। टीमों को वांटेड चल रहे हार्डकोर बदमाश, हिस्ट्रीशीटर, आदतन अपराधी, ड्रग्स तस्कर व अन्य जघन्य अपराधों में फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ने का टास्क दिया था। ऑपरेशन में वांटेड की श्रेणी में लंबे समय से वांछित चल रहे 11 इनामी बदमाश, 187 स्थायी वारंटी सहित 301 को पकड़ा है।
इसी तरह महिला अत्याचार से जुड़े मामलों में वांटेड 10 और जघन्य अपराधों में फरार 12 आरोपी पकड़े गए हैं। इसी तरह 3 हिस्ट्रीशीटर, 2 आदतन अपराधी सहित 61 बदमाश गिरफ्तार किए हैं। बाकी 380 को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।
8 जिलों में पुलिस ने 88 नए प्रकरण दर्ज कर 81 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मादक पदार्थ तस्करी के संबंध में 7 केस दर्ज कर 7 तस्कर पकड़े हैं, जिनसे 11.76 ग्राम स्मैक, 210 ग्राम गांजा, 21 किलो डोडा व 8 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आबकारी अधिनियम के तहत 46 केस दर्ज कर 36 आरोपियों को पकड़ा है, इनसे भारी मात्रा में अवैध शराब भी जब्त की है। अवैध खनन के संबंध में 6 मामले दर्ज कर 2 को गिरफ्तार कर लिया।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


