अजमेर में सीएम के रोड शो के बाद कांग्रेस ने जारी किया 'ब्लैक पेपर', पूछा- 36 साल में भाजपा ने शहर को क्या दिया?
अजमेर में सीएम के रोड शो के बाद कांग्रेस ने जारी किया 'ब्लैक पेपर', पूछा- 36 साल में भाजपा ने शहर को क्या दिया? कांग्रेस ने भाजपा के सरकार के खिलाफ 'ब्लैक पेपर' जारी कर सीएम भजनलाल शर्मा के रोड शो को पूरी तरह फ्लॉप बताया…

सौजन्य से:- ETV Bharat
अजमेर में सीएम के रोड शो के बाद कांग्रेस ने जारी किया 'ब्लैक पेपर', पूछा- 36 साल में भाजपा ने शहर को क्या दिया?
कांग्रेस ने भाजपा के सरकार के खिलाफ 'ब्लैक पेपर' जारी कर सीएम भजनलाल शर्मा के रोड शो को पूरी तरह फ्लॉप बताया है.
Published : September 6, 2026 at 7:15 PM IST
अजमेर: शहर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रोड शो के जवाब में कांग्रेस ने ब्लैक पेपर जारी किया है. ब्लैक पेपर के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि विगत 36 वर्षों से नगर निकाय में भाजपा का बोर्ड होने और अजमेर शहर की दोनों विधानसभा सीटों पर पांच बार से भाजपा विधायक होने के बावजूद यह शहर बदहाल है. कांग्रेस ने सीएम शर्मा के रोड शो को लेकर तंज कसा है कि अजमेर में भाजपा कमजोर हो चुकी है, इसलिए मुख्यमंत्री को खुद यहां आकर प्रचार करना पड़ रहा है.
36 साल से अजमेर में भाजपा का बोर्ड: अजमेर शहर कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल ने कहा कि कांग्रेस की ओर से भाजपा के खिलाफ जो ब्लैक पेपर जारी किया गया है, वह असल में उनके कुशासन का एक काला अध्याय है. पिछले 36 साल से अजमेर निकाय में भाजपा के बोर्ड और 25 साल से अजमेर शहर की दोनों सीटों पर काबिज भाजपा विधायकों ने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया. विकास के नाम पर अजमेर में बजट तो आया, लेकिन 'सेवन वंडर्स' और 'फूड कोर्ट' को तुड़वाकर उस पैसे की भारी बर्बादी की गई.
इसे भी पढ़ें- निकाय चुनाव में सीएम के रोड शो पर गहलोत का वार, बोले- यह उपलब्धि नहीं, नाकामी का संकेत
सीएम के रोड शो में बज रहे थे डीजे: डॉ. राजकुमार जयपाल ने सीएम भजनलाल शर्मा के रोड शो को पूरी तरह फ्लॉप बताते हुए कहा कि निकाय चुनाव के प्रचार के लिए मुख्यमंत्री आए तो सही, लेकिन वे एक भी जनसभा नहीं कर पाए. उनके रोड शो में भीड़ जुटाने के लिए शहर में ग्रामीण क्षेत्रों से लोग बुलाने पड़े. डॉ. जयपाल का आरोप है कि रोड शो के लिए प्रशासन ने जबरन बाजार की दुकानें बंद करवाईं, जब कांग्रेस ने शहर में रैली निकाली तो प्रशासन ने आचार संहिता का हवाला देकर डीजे बंद करवा दिया था, लेकिन सीएम शर्मा के रोड शो में चार से ज्यादा डीजे बज रहे थे. क्या वह चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन नहीं था? भाजपा के इन्हीं काले कारनामों का उल्लेख इस ब्लैक पेपर में किया गया है.
3 साल में अजमेर के लिए कुछ नहीं कर पाए: आरटीडीसी के पूर्व चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने आरोप लगाया कि सीएम भजनलाल शर्मा के कार्यकाल को करीब तीन वर्ष होने जा रहे हैं. मुख्यमंत्री अजमेर जिले में कई बार आ चुके हैं और विकास की बातें भी खूब हुई हैं, लेकिन अजमेर और पुष्कर में विकास के नाम पर उन्होंने एक रुपया तक नहीं दिया. सीएम शर्मा जब शहर में रोड शो के लिए आए थे, तो उन्हें यहाँ की सड़कों के हाल भी देख लेने चाहिए थे. यहां सीवरेज की व्यवस्था तक ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अजमेर आकर जनता से माफी मांगनी चाहिए थी कि वे करीब 3 साल में अजमेर के लिए कुछ नहीं कर पाए. अजमेर नगर निगम में 36 वर्षों से लगातार भाजपा का बोर्ड है. यह एक बहुत लंबा कार्यकाल होता है, अब भाजपा अजमेर की जनता से और क्या चाहती है?
इसे भी पढ़ें- Nikay Chunav 2026 : CM भजनलाल बोले- कांग्रेस ने देश को लूटा, अब चुनाव में कांग्रेस की बैंड बजा कर रहेंगे...
विकास के लिए एक रुपया तक नहीं लगाया: र्मेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि शहर की दोनों सीटों पर भाजपा विधायकों का कार्यकाल 25 वर्ष का होने जा रहा है. इसके बावजूद अजमेर में सड़कों की दुर्दशा है, युवा बेरोजगार हैं, पार्कों की हालत खराब है, नालियां टूटी पड़ी हैं और कोई नई इंडस्ट्री भी नहीं लगाई गई. अजमेर और पुष्कर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी सरकार ने विकास के लिए एक रुपया तक नहीं लगाया. शहर में हिंदू और मुस्लिम दोनों ही बाहुल्य क्षेत्रों में हालात बदतर हैं.
60 से 65 सीटें जीतने का दावा: प्रेस वार्ता में राठौड़ ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव के प्रचार-प्रसार के लिए खुद मुख्यमंत्री का आना इस बात का साफ प्रमाण है कि भाजपा डरी हुई है. इससे यह भी स्पष्ट होता है कि इस समय कांग्रेस के पक्ष में हवा चल रही है और अजमेर में भाजपा की राजनीतिक जमीन खिसकती जा रही है. उन्होंने दावा किया है कि अजमेर की जनता भाजपा को नकारने और कांग्रेस को जिताने का पूरा मन बना चुकी है. निगम के कुल 80 वार्डों में से 60 से 65 सीटें कांग्रेस की आएंगी. अजमेर नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनने के तुरंत बाद जनता के सामने विकास का पूरा रोड मैप रखा जाएगा और कांग्रेस अपने संकल्प पत्र में किए गए सभी वादों को मुस्तैदी से पूरा करेगी.
इसे भी पढ़ें- निकाय चुनाव 2026 : रिमझिम के बीच सीएम का भीलवाड़ा और उदयपुर में रोड शो, कल अजमेर में करेंगे प्रचार
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


