जोधपुर: बुझावड़ में अवैध माइनिंग ब्लास्ट से दहशत, 36 से ज्यादा मकानों में दरारें, ग्रामीण बोले-धमाके के बाद सताता है घर गिरने का डर
जोधपुर: बुझावड़ में अवैध माइनिंग ब्लास्ट से दहशत, 36 से ज्यादा मकानों में दरारें, ग्रामीण बोले-धमाके के बाद सताता है घर गिरने का डर माइनिंग विभाग के एमई शांतिलाल ने बताया-माइनिंग में उपयोग किए जा रहे दो ट्रैक्टर और एक JC…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जोधपुर: बुझावड़ में अवैध माइनिंग ब्लास्ट से दहशत, 36 से ज्यादा मकानों में दरारें, ग्रामीण बोले-धमाके के बाद सताता है घर गिरने का डर
माइनिंग विभाग के एमई शांतिलाल ने बताया-माइनिंग में उपयोग किए जा रहे दो ट्रैक्टर और एक JCB मशीन को कब्जे में लिया.
Published : September 28, 2026 at 6:49 PM IST
जोधपुर: शहर से सटे बुझावड़ गांव में अवैध माइनिंग के लिए की गई ब्लास्टिंग से सरकारी स्कूल सहित तीन दर्जन से ज्यादा मकानों में दरारें आने का मामला सामने आया है. ब्लास्टिंग के दौरान तेज धमाके से लोग दहशत में आ गए. ग्रामीणों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया हो. घरों की छतें हिलने लगीं और दीवारों में दरारें दिखाई देने लगीं. इससे लोगों को मकान गिरने का डर सताने लगा है. क्षेत्र में लंबे समय से माइनिंग गतिविधियां चल रही हैं, लेकिन ब्लास्टिंग के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है.
प्रशासन पर लापरवाही का आरोप: ग्रामीणों ने रविवार को अवकाश के दिन ब्लास्टिंग किए जाने के बाद कई मकानों को नुकसान पहुंचने की बात कही. लोगों का दावा है कि उन्होंने तत्काल प्रशासन को सूचना दी और शिकायत की, शुरुआत में मौके पर कोई अधिकारी नहीं पहुंचा. सोमवार को मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच के निर्देश दिए. इसके बाद JDA और माइनिंग विभाग की टीम मौके पर पहुंची. विभाग के इंजीनियर ने मौके पर पहुंचकर कहा- अवैध माइनिंग रोकने का प्रयास लगातार किया जा रहा है, हालांकि स्टाफ की कमी भी है.
पढ़ें:माइनिंग विभाग की टीम पर हमला, चार घायल, पथराव कर ड्रोन और वाहन को तोड़ा
दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई: माइनिंग विभाग के एमई शांतिलाल ने बताया- जांच के दौरान माइनिंग में उपयोग किए जा रहे दो ट्रैक्टर और एक JCB मशीन को कब्जे में लेकर गंगाना पुलिस चौकी भेजा गया है. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कुछ वैध माइनिंग गतिविधियां भी संचालित हो रही हैं, जबकि कुछ गतिविधियों के अवैध होने की शिकायतें मिली हैं, इसलिए यह जांच की जा रही है कि ब्लास्टिंग किस स्थान पर और किसकी ओर से की गई तथा मकानों में आई दरारों की वजह क्या रही?. अधिकारियों ने कहा कि जांच के बाद किसी की लापरवाही या अवैध गतिविधि सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
बार-बार मरम्मत कैसे करवाएं?: लोगों ने बताया कि वे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों से हैं. बार-बार मकानों की मरम्मत करवाना उनके लिए आर्थिक रूप से मुश्किल है. ऐसे में हर ब्लास्ट के बाद उन्हें मकानों की सुरक्षा को लेकर डर बना रहता है. ग्रामीणों ने कहा कि रात को जब ब्लास्ट हुआ तो ऐसा लग रहा था कि आज तो पूरा घर ही टूट जाएगा. ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध माइनिंग और ब्लास्टिंग पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


