जोधपुर में सात दिन बाद बढ़ेगी हल्की ठंड: अक्टूबर महीने में तापमान 37 डिग्री तक पहुंचा; जानिए अगले सात दिन कैसा रहेगा मौसम - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Weather Update | October Heat Reaches 37 Degrees, Winter Forecast जोधपुर में सात दिन बाद बढ़ेगी हल्की ठंड:अक्टूबर महीने में तापमान 37 डिग्री तक पहुंचा; जानिए अगले सात…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Weather Update | October Heat Reaches 37 Degrees, Winter Forecast
जोधपुर में सात दिन बाद बढ़ेगी हल्की ठंड:अक्टूबर महीने में तापमान 37 डिग्री तक पहुंचा; जानिए अगले सात दिन कैसा रहेगा मौसम
- कॉपी लिंक
जोधपुर में रात में हल्की ठंड का असर होने लगा है। लेकिन सात दिन बाद न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। इधर, दिन में लोग अब भी गर्मी से परेशान हैं। अक्टूबर महीने में अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक बना हुआ है।
14 अक्टूबर तक न्यूनतम तापमान में दिखेगा उतार-चढ़ाव
शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 14 अक्टूबर तक न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
विभाग के अनुसार 11 अक्टूबर तक न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इसके बाद दो दिन तक इसमें कमी आएगी लेकिन, 14 अक्टूबर को एक बार फिर इसमें एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है।
अगले 6 दिन मौसम रहेगा साफ, दिन में रहेगी गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार अगले 6 दिन यानी 14 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा। वहीं अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
जबकि रविवार से इसमें एक डिग्री की कमी आ सकती है। लेकिन, 14 अक्टूबर को एक बार फिर से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। ऐसे में शहरवासियों को दिन में गर्मी का सामाना करना पड़ेगा।
- नदी के पास से इंडस्ट्री-एरिया ट्रांसफर-करने पर विचार करे सरकार: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- अवैध इंडस्ट्रीज के वित्तीय लेन-देन से लेकर पूरे नेटवर्क की जांच की जाए
- 'भास्कर समाधान' बना प्रभावी मंच: बेसहारा कुत्तों के काटने की 3 घटना, सरदारपुरा में एक माह से नहीं उठा कचरा, अर्जुन बने ‘पब्लिक के स्टार’
- साहस और शौर्य की तरंग: सूर्यनगरी के आसमान में ‘सूर्यकिरण’ और ‘सारंग’ का दिखा करिश्मा
- राजस्थान में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट: दिन में तेज गर्मी, रात में सर्दी बढ़ी, तापमान 20 डिग्री से नीचे
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में कल से बदलेगा मौसम, 3 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट

राजस्थान में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट: दिन में तेज गर्मी, रात में सर्दी बढ़ी, तापमान 20 डिग्री से नीचे - Jaipur News

कोटा-सिरसा ट्रेन 13 अक्टूबर को सीकर, चूरू होकर चलेगी - Kota News


