होम›शिक्षा-करियर›कोटा RTU में दूसरे दिन भी स्टूडेंट्स का धरना जारी: यूनिवर्सिटी प्रशासन से लिखित में आश्वासन की मांग पर अड़े, वीसी बोले-कैंपस 50 साल पुराना - Kota News
शिक्षा-करियर

कोटा RTU में दूसरे दिन भी स्टूडेंट्स का धरना जारी: यूनिवर्सिटी प्रशासन से लिखित में आश्वासन की मांग पर अड़े, वीसी बोले-कैंपस 50 साल पुराना - Kota News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - RTU Kota Student Protest | VC Nimit Chaudhary Campus Infrastructure Demands कोटा RTU में दूसरे दिन भी स्टूडेंट्स का धरना जारी:यूनिवर्सिटी प्रशासन से लिखित में आश्वासन की मांग पर…

Dainik Bhaskar के अनुसार9 अक्टूबर 2026 को 08:05 am बजे
कोटा RTU में दूसरे दिन भी स्टूडेंट्स का धरना जारी:  यूनिवर्सिटी प्रशासन से लिखित में आश्वासन की मांग पर अड़े, वीसी बोले-कैंपस 50 साल पुराना - Kota News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Kota

- RTU Kota Student Protest | VC Nimit Chaudhary Campus Infrastructure Demands

कोटा RTU में दूसरे दिन भी स्टूडेंट्स का धरना जारी:यूनिवर्सिटी प्रशासन से लिखित में आश्वासन की मांग पर अड़े, वीसी बोले-कैंपस 50 साल पुराना

- कॉपी लिंक

कोटा में राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में फर्स्ट ईयर स्टूडेंट की मौत के मामले में आज दूसरे दिन भी स्टूडेंट का धरना जारी है। स्टूडेंट्स रात भर यूनिवर्सिटी गेट के बाहर धरने पर बैठे रहे। सुबह यूनिवर्सिटी वीसी प्रो. निमित चौधरी स्टूडेंटस के बीच पहुंचे। स्टूडेंट से बातचीत की। लेकिन प्रदर्शनकारी स्टूडेंट अपनी मांगों के लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े रहे।

इधर यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. निमित चौधरी ने कहा सरकारी कॉलेज है। सरकारी प्रक्रिया है। इस कारण हमारी स्पीड को थोड़ा स्लो कर देता है। हमारी लिमिटेशन हैं, जितनी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी होने चाहिए वो नहीं हैं, काम की स्पीड बढ़ाएंगे।

ये मांग कर रहे स्टूडेंट्स

प्रदर्शनकारी छात्र कैम्पस में मेडिकल ऑफिस के साथ 24x7 मेडिकल सुविधाएं, कैंपस रेनोवेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर, हॉस्टल रेनोवेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर, 24x7 रेस्क्यू टीम, साफ-सफाई (हॉस्टल और कैंपस), फूड सिक्योरिटी और पानी की सप्लाई बनाए रखना, हर जगह स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था और शाम 6 बजे के बाद गाड़ियों की इजाजत को लेकर लिखित आश्वासन की मांग कर रहे हैं।

8 हॉस्टल में 2500 स्टूडेंट

छात्रों का कहना है कि यूनिवर्सिटी कैंपस में 8 हॉस्टल( गर्ल्स व बॉयज) हैं। इनमें ढाई हजार से ज्यादा स्टूडेंट रहते हैं। स्टूडेंट के मेडिकल फैसिलिटी के नाम पर यहां केवल एक डिस्पेंसरी है। वो भी चार-पांच घंटे ही खुलती है। इलाज के लिए केवल पेरासिटामोल मिलती है। जबकि यहां 24 घंटे दो डॉक्टर व एंबुलेंस की व्यवस्था होनी चाहिए।

हॉस्टल में सांप के काटने से स्टूडेंट की मौत हो गई थी

हॉस्टल सहित अन्य बिल्डिंगों में मेंटेनेंस की जरूरत है। आए दिन सांप निकलते रहते हैं। रात को भी कैंपस में सांप निकला है। कैंपस में लगी लाइटस ज्यादातर खराब हैं या बंद रहती हैं। स्टूडेंट को आने-जाने में डर लगता है। प्रशासन को व्यवस्था में सुधार करना चाहिए।

गुरुवार को हॉस्टल के रूम में सो रहे स्टूडेंट अक्षित शर्मा की सांप के काटने से मौत हो गई थी। ऐसी घटना दोबारा नहीं हो, यूनिवर्सिटी प्रशासन को इस संबंध में लिखित आश्वासन देना चाहिए।

यूनिवर्सिटी प्रशासन लिखित में आश्वासन नहीं दे रहा

गुरुवार से लेकर अभी तक तीन बार यूनिवर्सिटी प्रशासन से मांगों के संबंध में बातचीत हो चुकी। लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन लिखित में आश्वासन देने को राजी नहीं है। केवल चीफ वार्डन को हटाया है। जब तक हमारी मांगों का लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा तब तक प्रोटेस्ट जारी रहेगा।

वीसी बोले- हमारा काम बच्चों की बातें सुनना

यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. निमित चौधरी ने कहा कि मेरे बच्चे हैं रोज बात करता हूं। अभी भी बात करने आया हूं। हमारा काम ही यही है कि बच्चों की बातें सुने और उनका समाधान करें। जो घटना हुई उससे बच्चे इमोशनल हो गए। इतनी बड़ी यूनिवर्सिटी है ,सांप के आने का मेजर रीजन सीवरेज होता है या नाली के रास्ते आते है। हमने मीटिंग बुलाई है। इसको देखेंगे,बच्चों ने कैम्पस में अंधेरा रहने की बात बताई है। क्या गेप है इसको भी देखेंगे।

कैंपस 50 साल पुराना

हमारा 50 साल पुराना कैंपस है शायद जैसा रख रखाव होना चाहिए था वैसा नहीं हो पाया होगा। जब से मैं आया हूं मेरी टॉप प्रायरिटी इंफ्रास्ट्रक्चर है। हमने फाइनेंस कमेटी में भी डिसाइड किया था। क्योंकि सरकारी प्रक्रिया है, इस कारण हमारी स्पीड को थोड़ा स्लो कर देता है। हमारी लिमिटेशन है जितनी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी होनी चाहिए वो नहीं है काम की स्पीड बढ़ाएंगे।

-------------------------------

ये खबर भी पढ़ें-

- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक से टकराया ट्रक,दो की मौत: पीछे से आ रहा दूसरा ट्रक भी टकराया, केबिन में फंसे ड्राइवर की मदद करने वाले 4 घायल

- कोटा जिला परिषद सदस्य चुनाव,नामांकन का आज दूसरा दिन: 19 वार्ड के लिए तीन जगह आवेदन की व्यवस्था; पहले चरण में 13 अक्टूबर तक नॉमिनेशन

- 'भास्कर समाधान' बना जनमंच: झूलते बिजली के तार और रोड लाइट की समस्या हुई दूर, पार्षद पिंटू कंवर बनीं ‘पब्लिक की स्टार

- कोटा में प्रॉपर्टी एक्सपो-ऑन-स्पॉट बुकिंग पर एक लाख का डिस्काउंट: प्लॉट, फ्लैट और कमर्शियल प्रॉपर्टी के मिलेंगे ऑप्शन; होम लोन की मिलेगी जानकारी

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें