होमधर्म-आस्थाउदयपुर में आज बारिश का यलो अलर्ट: बादल छाए, तापमान में गिरावट; अब तक सामान्य से 37 प्रतिशत कम हुई बरसात - Udaipur News
धर्म-आस्था

उदयपुर में आज बारिश का यलो अलर्ट: बादल छाए, तापमान में गिरावट; अब तक सामान्य से 37 प्रतिशत कम हुई बरसात - Udaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Weather Update | Yellow Alert For Rain & Cloudy Sky उदयपुर में आज बारिश का यलो अलर्ट:बादल छाए, तापमान में गिरावट; अब तक सामान्य से 37 प्रतिशत कम हुई बरसात - कॉपी लिंक…

bhaskar.com के अनुसार10 अगस्त 2026 को 08:16 am बजे
उदयपुर में आज बारिश का यलो अलर्ट:  बादल छाए, तापमान में गिरावट; अब तक सामान्य से 37 प्रतिशत कम हुई बरसात - Udaipur News

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Udaipur

- Udaipur Weather Update | Yellow Alert For Rain & Cloudy Sky

उदयपुर में आज बारिश का यलो अलर्ट:बादल छाए, तापमान में गिरावट; अब तक सामान्य से 37 प्रतिशत कम हुई बरसात

- कॉपी लिंक

मौसम विभाग ने उदयपुर में आज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। आज सुबह से बादल छाए हैं। मौसम सुहवना बना हुआ है। बादलों की आवाजाही को देखते हुए अच्छी बारिश की उम्मीद है।

लंबे समय से उदयपुर में बारिश का इंतजार है। करीब एक सप्ताह से शहर में बारिश नहीं हुई है। रविवार को भी दिनभर मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह से बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर में कुछ समय के लिए धूप निकलने से गर्मी महसूस हुई। शाम को फिर बादल छा गए, हालांकि शहर में बारिश नहीं हुई। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी जरूर हुई।

रविवार को उदयपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा और आज सुबह से मौसम में ठंडक घुली हुई है।

जिले में अच्छी बारिश की कामना के लिए रविवार को वल्लभनगर से पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ने प्रसिद्ध वनखण्डेश्वरी माताजी मन्दिर तक पदयात्रा निकाली। उनके साथ सैंकड़ों लोग शामिल हुए थे। भीण्डर ने वनखण्डेश्वरी माताजी के भोग लगाकर क्षेत्र में अच्छी बारिश व खुशहाली की कामना की। यह पदयात्रा राजमहल से शुरू होकर वनखण्डेश्वरी माताजी मंदिर पर समाप्त हुई।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें