जोधपुर में 38 डिग्री पहुंचा तापमान: गर्मी बढ़ने की संभावना, जिले में अब तक सामान्य से 33 प्रतिशत कम बारिश - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Weather Update | Monsoon Rain Deficit & High Temperature Record जोधपुर में 38 डिग्री पहुंचा तापमान:गर्मी बढ़ने की संभावना, जिले में अब तक सामान्य से 33 प्रतिशत कम बारि…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Weather Update | Monsoon Rain Deficit & High Temperature Record
जोधपुर में 38 डिग्री पहुंचा तापमान:गर्मी बढ़ने की संभावना, जिले में अब तक सामान्य से 33 प्रतिशत कम बारिश
- कॉपी लिंक
जोधपुर में अक्टूबर की शुरूआत में ही तापमान 38 डिग्री पहुंच गया, इससे गर्मी और उमस बढ़ गई है। जिले में इस बार मानसून सीजन सूखा ही बीता है। मौसम विभाग की तरफ से बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। जिले में इस मानसून में अब तक सामान्य से 33 प्रतिशत कम बारिश हुई है।
इस बार सामान्य से कम हुई बारिश
जोधपुर में 30 सितंबर तक 292.6 एमएम बारिश होती है। जो इस बार 195.5 एमएम रिकॉर्ड की गई। ऐसे में मानसून में अब तक सामान्य से 33 प्रतिशत कम बारिश हुई है।
बारिश का अलर्ट नहीं, इस सप्ताह तापमान में होगा उतार-चढ़ाव
मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह किसी तरह बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इस सप्ताह तापमान की बात की जाए तो उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
4 और 5 अक्टूबर को अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके बाद 6 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक बढ़ सकता है।
इधर, जोधपुर शहर में जहां सुबह गर्मी का एहसास हो रहा है, तो वहीं रातें अब हल्की सर्द होने लगी है।
- राजस्थान के आसमान में 80 फाइटर जेट की डॉगफाइट: राफेल-F-35-सुखोई-तेजस ने दिखाया दम, देखें तरंग शक्ति युद्धाभ्यास के PHOTOS
- जोधपुर की डांगियावास थाना पुलिस का एक्शन: बाइक छोड़कर भागे तस्कर को दबोचा, 17 किलो से अधिक अवैध डोडा किया बरामद
- जोधपुर- तीन महीने से फरार तस्कर गिरफ्तार: बाड़े में मिला था अवैध मादक पदार्थ, लगातार दे रहा था पुलिस को चकमा
- हाईकोर्ट प्रशासन ने 16 न्यायिक अधिकारियों के ट्रांसफर किए: सत्यनारायण व्यास जोधपुर महानगर और दिनेश त्यागी जयपुर महानगर प्रथम के जिला न्यायाधीश बने
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


