होमकृषिउदयपुर में गर्मी बढ़ने की संभावना: तेज धूप में टूरिस्ट स्पॉट पर नहीं पहुंच रहे लोग, दिन का तापमान 39.1 डिग्री पहुंचा - Udaipur News
कृषि

उदयपुर में गर्मी बढ़ने की संभावना: तेज धूप में टूरिस्ट स्पॉट पर नहीं पहुंच रहे लोग, दिन का तापमान 39.1 डिग्री पहुंचा - Udaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Heatwave: Day Temp 39.1°, Night 27°C; More Rise Expected उदयपुर में गर्मी बढ़ने की संभावना:तेज धूप में टूरिस्ट स्पॉट पर नहीं पहुंच रहे लोग, दिन का तापमान 39.1 डिग्री प…

Dainik Bhaskar के अनुसार7 जून 2026 को 01:26 pm बजे
उदयपुर में गर्मी बढ़ने की संभावना:  तेज धूप में टूरिस्ट स्पॉट पर नहीं पहुंच रहे लोग, दिन का तापमान 39.1 डिग्री पहुंचा - Udaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Udaipur

- Udaipur Heatwave: Day Temp 39.1°, Night 27°C; More Rise Expected

उदयपुर में गर्मी बढ़ने की संभावना:तेज धूप में टूरिस्ट स्पॉट पर नहीं पहुंच रहे लोग, दिन का तापमान 39.1 डिग्री पहुंचा

- कॉपी लिंक

उदयपुर में रविवार को गर्मी फिर तेज हो गई। सुबह कुछ देर चली ठंडी हवा से लोगों को राहत मिली, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही धूप और तेज गर्मी का असर बढ़ता गया। दोपहर बाद तेज तपन के कारण सड़कों पर आवाजाही कम हो गई।

उदयपुर की फतहसागर झील की पाल, सहेलियों की बाड़ी, सज्जनगढ़ सहित अन्य टूरिस्ट स्पॉट पर छुट्टी होने के बावजूद टूरिस्ट की संख्या बेहद कम रही। शाम को लोग घूमने और झील में बोटिंग के लिए पहुंचे। रविवार को अधिकतम तापमान 39.1 और न्यूनतम का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले दो दिन तापमान बढ़ने की संभावना

मौसम विशेषज्ञ डॉ आरएस देवड़ा ने बताया कि उदयपुर में अगले दो दिनों तक तापमान बढ़ने की संभावना है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इसके बाद 10 जून के आसपास मौसम में बदलाव हो सकता है। इस दौरान बादल छाने, कहीं-कहीं बारिश होने और तापमान में गिरावट आने के आसार हैं।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें