4 बीघा का फार्म हाउस, लग्जरी गाड़ियां और डेयरी... राजस्थान पुलिस ने की तस्कर अजब खान की ₹2.82 करोड़ की संपत्ति फ्रीज - rajasthan police freezes ajab khans 282 cr drug trafficker assets in pratapgarh district
4 बीघा का फार्म हाउस, लग्जरी गाड़ियां और डेयरी... राजस्थान पुलिस ने की तस्कर अजब खान की ₹2.82 करोड़ की संपत्ति फ्रीज राजस्थान पुलिस ने प्रतापगढ़ जिले में 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत मादक पदार्थ तस्कर अजब खान की 2.82 करोड़…

सौजन्य से:- Jagran
4 बीघा का फार्म हाउस, लग्जरी गाड़ियां और डेयरी... राजस्थान पुलिस ने की तस्कर अजब खान की ₹2.82 करोड़ की संपत्ति फ्रीज
राजस्थान पुलिस ने प्रतापगढ़ जिले में 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत मादक पदार्थ तस्कर अजब खान की 2.82 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति फ्रीज की है।
समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, उदयपुर। मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित कथित अवैध संपत्ति के खिलाफ राजस्थान पुलिस ने प्रतापगढ़ जिले में ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है।
अरनोद थाने के हिस्ट्रीशीटर एवं हार्डकोर अपराधी अजब खान की करीब 2 करोड़ 82 लाख 80 हजार रुपये की चल-अचल संपत्ति फ्रीज की गई है। कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 एफ(1) के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार संपत्तियां अजब खान ने अपने नाम के बजाय रिश्तेदारों और परिचितों के नाम पर खरीदी थीं, लेकिन उनका उपयोग और कब्जा उसके तथा परिवार के पास था।
दिल्ली की सक्षम प्राधिकरण ने दी मंजूरी
जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सियाग के मार्गदर्शन में अरनोद थाना पुलिस ने संपत्ति फ्रीज करने का प्रस्ताव तैयार किया था।
संबंधित दस्तावेज भारत सरकार की अधिकृत कम्पीटेंट अथॉरिटी एवं एडमिनिस्ट्रेटर, सफेमा एवं एनडीपीएस एक्ट, नई दिल्ली को भेजे गए। सुनवाई के बाद 28 अगस्त 2026 को सक्षम प्राधिकरण ने फ्रीजिंग आदेश को मंजूरी देते हुए उसे स्थायी कर दिया।
796 किलो डोडाचूरा मामले में छह साल रहा फरार
अजब खान का नाम वर्ष 2020 में सामने आए 796 किलो अवैध डोडाचूरा की खेप से जुड़ा है। 16 जून 2020 को लोहावट थाना, फलोदी पुलिस ने एक ट्रक से डोडाचूरा बरामद किया था। जांच में गिरफ्तार ट्रक चालक से पूछताछ के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि यह खेप अजब खान ने भरवाई थी।
उसकी गिरफ्तारी पर फलोदी पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। करीब छह साल फरार रहने के बाद अरनोद पुलिस ने 28 मार्च 2026 को उसे गिरफ्तार कर लोहावट पुलिस के सुपुर्द किया। वर्तमान में वह जैसलमेर जेल में न्यायिक हिरासत में है।
हत्या के प्रयास से हथियार और तस्करी तक 14 केस
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक अजब खान के खिलाफ राजस्थान और मध्यप्रदेश में एनडीपीएस एक्ट, जानलेवा हमला, मारपीट, मादक पदार्थ तस्करी, अवैध हथियार, एससी-एसटी एक्ट, जुआ और राजकार्य में बाधा सहित विभिन्न धाराओं में कुल 14 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
फार्म हाउस से लेकर वाहन तक संपत्ति फ्रीज
पुलिस के अनुसार फ्रीज की गई संपत्तियों में देवल्दी गांव में करीब चार बीघा जमीन पर बना फार्म हाउस, गैराज, भैंस फार्म, आलीशान मकान, मुर्गी फार्म, बकरी फार्म और टीन शेड शामिल हैं। इनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 2.50 करोड़ रुपये बताई गई है।
इसके अलावा रिश्तेदारों और परिचितों के नाम खरीदे गए थार जीप, मारुति स्विफ्ट, महिंद्रा ट्रैक्टर और चार मोटरसाइकिलों को भी कार्रवाई में शामिल किया गया है। पुलिस का दावा है कि कागजों में अलग-अलग लोगों के नाम दर्ज होने के बावजूद कई संपत्तियों पर अजब खान का कब्जा और वास्तविक उपयोग था।
जांच में यह भी सामने आया कि संपत्तियां सीधे अपने नाम पर दर्ज कराने के बजाय रिश्तेदारों और परिचितों के नाम पर खरीदी गईं, ताकि कथित अवैध कमाई से अर्जित संपत्ति को छिपाया जा सके।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


