जयपुर जिले में 4 चरणों में होगा पंचायत चुनाव: जिला परिषद, 22 पंचायत समितियों और 597 ग्राम पंचायतों में 4 चरणों में होंगे चुनाव - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Panchayat Election 2026 | Zila Parishad Voting Schedule List जयपुर जिले में 4 चरणों में होगा पंचायत चुनाव:जिला परिषद, 22 पंचायत समितियों और 597 ग्राम पंचायतों में 4 चरणो…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Panchayat Election 2026 | Zila Parishad Voting Schedule List
जयपुर जिले में 4 चरणों में होगा पंचायत चुनाव:जिला परिषद, 22 पंचायत समितियों और 597 ग्राम पंचायतों में 4 चरणों में होंगे चुनाव
- कॉपी लिंक
पंचायत चुनावों की घोषणा आज हो गई। जयपुर जिले में 4 चरणों में चुनाव करवाए जाएंगे। यहां जिला परिषद, 22 पंचायत समितियों और उसके अधीन आने वाली 597 ग्राम पंचायत में चुनाव होंगे।
जयपुर जिले में होने वाले पंचायत चुनावों में इस बार करीब 18 लाख 99,794 वोटर्स वोट डालेंगे। इसमें 9 लाख 85,447 पुरूष, 9 लाख 14,343 महिलाएं और 4 ट्रांसजेंडर वोटर है।
वोट काउंटिंग और परिणाम
जिला परिषद सदस्यों और पंचायत समिति सदस्यों के वोटो की काउंटिंग 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से की जाएगी। ये काउंटिंग जिला मुख्यालय पर की जाएगी।
इसके बाद जिला प्रमुख के लिए चुनाव 25 नवंबर को और उप जिला प्रमुख का चुनाव 26 नवंबर को होगा। जबकि प्रधान के लिए चुनाव 27 नवंबर और उप प्रधान के लिए 28 नवंबर को चुनाव होगा।
इन सभी ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंचों के लिए हुई वोटिंग की काउंटिंग और रिजल्ट वोटिंग वाले दिन वोटिंग खत्म होने के बाद जारी किया जाएगा। उपसरपंच के लिए अगले दिन करवाया जाएगा।
सामान्य है जिला प्रमुख का पद
इस बार जयपुर में जिला प्रमुख का पद अनारक्षित (सामान्य) है यानी यहां किसी भी जाति, समुदाय का कोई भी व्यक्ति दावेदारी कर सकता है। इसके अलावा 57 वार्डो में से 28 वार्ड SC, ST और OBC वर्ग के लिए आरक्षित है, जबकि 29 वार्ड अनारक्षित, जिस पर किसी भी वर्ग का व्यक्ति चुनाव लड़ सकेगा।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


