होमशिक्षा-करियरमानसून की सक्रियता से राजस्थान में बारिश का दौर
शिक्षा-करियर

मानसून की सक्रियता से राजस्थान में बारिश का दौर

राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश का दौर शुरू हो गया है। 22 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Hindustan के अनुसार29 जुलाई 2026 को 07:44 am बजे
मानसून की सक्रियता से राजस्थान में बारिश का दौर

सौजन्य से:- Hindustan

टोंक में 4 इंच बारिश, अब 22 जिलों की बारी! राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून

पिछले 24 घंटों के दौरान टोंक में 101 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा भरतपुर, सीकर, भीलवाड़ा, अलवर, चित्तौड़गढ़, नागौर, करौली, कोटा, राजसमंद और सवाई माधोपुर में भी अच्छी बारिश हुई।

राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और प्रदेश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को टोंक, झालावाड़, भरतपुर, जयपुर, सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा समेत कई जिलों में 1 से 4 इंच तक बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 101 मिमी बारिश टोंक में हुई, जबकि झालावाड़ के झालरापाटन में 87 मिमी पानी बरसा। मौसम विभाग ने बुधवार को 22 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 30 और 31 जुलाई को उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से बदला मौसम

जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन पश्चिम बंगाल-ओडिशा तट के पास सक्रिय है। मानसून ट्रफ भी सामान्य स्थिति में इसी सिस्टम तक पहुंच रही है। इसके प्रभाव से राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय हो गया है और अगले तीन दिनों तक प्रदेशभर में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 2 अगस्त तक अधिकांश जिलों में बारिश का सिलसिला बना रहेगा।

टोंक में सबसे ज्यादा बारिश, कई जिलों में झमाझम

पिछले 24 घंटों के दौरान टोंक में 101 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा भरतपुर, सीकर, भीलवाड़ा, अलवर, चित्तौड़गढ़, नागौर, करौली, कोटा, राजसमंद और सवाई माधोपुर में भी अच्छी बारिश हुई। धौलपुर के बसेड़ी और सैंपऊ क्षेत्र में तेज बारिश के कारण कुछ मकानों को नुकसान पहुंचा, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। लगातार बारिश से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली।

बारिश से तापमान में आई गिरावट

बारिश के असर से जयपुर, चित्तौड़गढ़, सीकर, अलवर, चूरू, करौली, दौसा और पिलानी समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। हालांकि उत्तर राजस्थान में दिन के समय मौसम साफ रहने से गर्मी का असर बना रहा। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, लेकिन शाम होते-होते वहां भी बारिश शुरू हो गई।

जयपुर में दिनभर छाए रहे बादल

राजधानी जयपुर में मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहे और रुक-रुककर बारिश होती रही। शहर के जेएलएन मार्ग पर 16 मिमी बारिश दर्ज की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश हुई, जहां जालसू में 25 मिमी, आमेर में 18 मिमी, बस्सी में 16 मिमी और सांभर में 15 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। जयपुर का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कोटा में दोपहर बाद बरसे बादल, उदयपुर में मौसम सुहावना

कोटा में सुबह धूप खिली रही, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और करीब एक घंटे तक अलग-अलग इलाकों में बारिश हुई। शहर का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं उदयपुर शहर में मंगलवार को बारिश नहीं हुई, लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रही। सोमवार रात झाड़ोल क्षेत्र के ओगणा में अच्छी बारिश होने से आसपास का मौसम सुहावना हो गया। उदयपुर का अधिकतम तापमान 31.7 और न्यूनतम 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अलवर में स्कूल बस फंसी, सीकर-अजमेर में भी अलर्ट

अलवर जिले में लगातार बारिश के कारण सिलीसेढ़ और राजगढ़ क्षेत्र की सड़कों पर तीन फीट तक पानी भर गया। एक स्कूल बस भी पानी में फंस गई, हालांकि सभी बच्चे सुरक्षित रहे। उधर सीकर में दोपहर बाद तेज हवा के साथ बारिश हुई और लक्ष्मणगढ़ में 51 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने सीकर और अजमेर में अगले दो दिनों तक तेज बारिश की संभावना जताई है। अजमेर में फिलहाल बारिश नहीं हुई, लेकिन मौसम विभाग ने यहां भी आगामी दिनों में अच्छी बारिश का अनुमान जताया है।

अगस्त की शुरुआत भी रहेगी बारिश वाली

मौसम विभाग के अनुसार जुलाई के अंतिम दिनों से लेकर अगस्त की शुरुआत तक मानसून सक्रिय बना रहेगा। विशेष रूप से उदयपुर, कोटा और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के जिलों में भारी से अतिभारी बारिश की संभावना है। ऐसे में निचले इलाकों में जलभराव, छोटे नदी-नालों में उफान और यातायात प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले तीन से चार दिनों तक मौसम सुहावना रहने के साथ रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

लेखक के बारे में

Sachin Sharmaसचिन शर्मा | वरिष्ठ पत्रकार (राजस्थान)

सचिन शर्मा राजस्थान के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में राजस्थान सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल जर्नलिज्म तक, सचिन ने समाचारों की सटीकता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को हमेशा प्राथमिकता दी है।

सचिन शर्मा का पत्रकारिता करियर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने जी राजस्थान में लगभग 3 वर्षों तक मेडिकल और एजुकेशन बीट पर रिपोर्टर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग की। इसके बाद प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए उन्होंने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार और जन आंदोलन जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया।

शैक्षणिक रूप से, सचिन शर्मा ने राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.कॉम किया है, जिससे उन्हें फाइनेंस और आर्थिक मामलों की मजबूत समझ मिली। इसके बाद उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर पत्रकारिता की सैद्धांतिक और व्यावहारिक दक्षता हासिल की। सचिन शर्मा तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग, स्रोतों की विश्वसनीयता और पाठकों के विश्वास को पत्रकारिता की सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं।

लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें