होमशिक्षा-करियरराजस्थान यूनिवर्सिटी में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर CJP ने सरकार को 3 महीने का अल्टीमेटम दिया है।
शिक्षा-करियर

राजस्थान यूनिवर्सिटी में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर CJP ने सरकार को 3 महीने का अल्टीमेटम दिया है।

सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने भारतीय छात्रों की मूलभूत समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित सर्च कमेटी को कार्रवाई करने का आह्वान किया है। यदि तीन महीने के भीतर छात्रों की समस्याएं नहीं हल होती हैं, तो पार्टी कुलपति के इस्तीफे की मांग पर मजबूर हो सकती है।

Navbharat Times के अनुसार29 जुलाई 2026 को 08:55 am बजे
राजस्थान यूनिवर्सिटी में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर CJP ने सरकार को 3 महीने का अल्टीमेटम दिया है।

सौजन्य से:- Navbharat Times

राजस्थान यूनिवर्सिटी में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सरकार को 3 महीने का अल्टीमेटम दिया है। सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने भूख हड़ताल पर बैठे छात्र शुभम रेवाड़ की छात्रसंघ चुनाव और राजस्थानी भाषा विभाग की मांगों का समर्थन भी किया।

जयपुर: राजस्थान यूनिवर्सिटी में गहराते छात्र असंतोष और प्रशासनिक लचरता को लेकर राजनीति अब चरम पर पहुंच गई है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने विश्वविद्यालय परिसर में मीडिया को संबोधित करते हुए राज्य सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन को सीधा अल्टीमेटम जारी किया है। रांका ने दोटूक कहा कि यदि तीन महीने के भीतर छात्रों की मूलभूत समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो पार्टी कुलपति के इस्तीफे की मांग को लेकर बड़ा आंदोलन छेड़ेगी।

शिक्षा की गिरती व्यवस्था पर तीखा प्रहार

विश्वविद्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि आरयू में नियमित कक्षाओं का अभाव, सेमेस्टर सिस्टम में देरी, शिक्षकों की भारी कमी, खस्ताहाल बुनियादी ढांचा और उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन में अड़चन जैसी समस्याओं से छात्र त्रस्त हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा-

हम अधिकारियों को इन सभी शैक्षणिक और प्रशासनिक कमियों को दुरुस्त करने के लिए 3 महीने का वक्त दे रहे हैं। अगर समय रहते स्थितियां नहीं सुधरीं, तो हम सीधे तौर पर कुलपति का इस्तीफा मांगेंगे।

आशुतोष रांका, CJP राष्ट्रीय प्रवक्ता

उल्लेखनीय है कि आरयू की वर्तमान कुलपति प्रो. अल्पना कटेजा का कार्यकाल इसी साल सितंबर में समाप्त हो रहा है और नए वीसी के चयन के लिए राज्य सरकार पहले ही सर्च कमेटी का गठन कर चुकी है।

भूख हड़ताल पर बैठे शुभम को समर्थन, छात्रसंघ चुनाव की वकालत

सीजेपी प्रवक्ता दीपक बालियान के साथ आशुतोष रांका ने गुरुवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र शुभम रेवाड़ से मुलाकात की और उनकी मांगों को अपना पूर्ण समर्थन दिया। शुभम राज्य में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने और राजस्थान यूनिवर्सिटी में 'राजस्थानी भाषा' के नियमित विभाग की स्थापना की मांग को लेकर अनशन पर हैं।

आशुतोश रांका ने कहा, 'छात्रसंघ चुनाव छात्रों का लोकतांत्रिक अधिकार है। पिछले कुछ वर्षों से चुनावों पर रोक लगाना बेहद शर्मनाक है। इसके अलावा, यदि राजस्थान की अपनी यूनिवर्सिटी में ही राजस्थानी भाषा को बढ़ावा नहीं मिलेगा, तो यह भाषा कैसे बचेगी? ये दोनों मांगें पूरी तरह से जायज हैं।'

एबीवीपी पर साधा निशाना

यूनिवर्सिटी पहुंचने से पहले रांका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट शेयर कर आरोप लगाया था कि एबीवीपी के कार्यकर्ता परिसर में उपद्रव करने की फिराक में हैं। परिसर में उपस्थिति के दौरान जब उनसे इस बाबत सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, 'हम किसी से डरने वाले नहीं हैं। एबीवीपी से शिक्षा पर बात करने की उम्मीद नहीं की जा सकती, उनसे केवल गुंडागर्दी की ही उम्मीद होती है। लेकिन हम यहां असली मुद्दों और शिक्षा पर बात करने आए हैं और छात्रों की आवाज उठाते रहेंगे।'

इसके साथ ही रांका ने यह भी उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार 25 जुलाई को हुई उन सहमति शर्तों का सम्मान करेगी, जिसके बाद सीजेपी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपना धरना समाप्त किया था।

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें