जयपुर में 'आश्रम 4' की शूटिंग शुरू, होटल शिव विलास बना बाबा निराला का आलीशान दरबार
जयपुर में 'आश्रम 4' की शूटिंग शुरू, होटल शिव विलास बना बाबा निराला का आलीशान दरबार जयपुर के होटल शिव विलास में वेब सीरीज 'आश्रम 4' की शूटिंग जारी है, जिसमें स्थानीय कलाकारों सहित कई नए चेहरे नजर आएंगे. Published : Septem…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जयपुर में 'आश्रम 4' की शूटिंग शुरू, होटल शिव विलास बना बाबा निराला का आलीशान दरबार
जयपुर के होटल शिव विलास में वेब सीरीज 'आश्रम 4' की शूटिंग जारी है, जिसमें स्थानीय कलाकारों सहित कई नए चेहरे नजर आएंगे.
Published : September 9, 2026 at 7:11 PM IST
जयपुर: बॉबी देओल स्टारर चर्चित वेब सीरीज 'आश्रम' के चौथे सीजन की शूटिंग जयपुर में चल रही है. डायरेक्टर प्रकाश झा के निर्देशन में बन रही इस सीरीज का सेट जयपुर के कूकस स्थित होटल शिव विलास में तैयार किया गया है. यहां पिछले कई दिनों से सीरीज के अलग-अलग दृश्य फिल्माए जा रहे हैं. शूटिंग के लिए होटल परिसर को 'आश्रम' का रूप दिया गया है और सेट पर बाबा निराला के किरदार से जुड़ी बड़ी-बड़ी तस्वीरें भी लगाई गई हैं. साथ ही जयपुर के कलाकारों के ऑडिशन भी लिए जा रहे हैं.
आश्रम-4 का जयपुर में शूटिंग का एक लंबा शेड्यूल है. यहां सीरीज के कई महत्वपूर्ण दृश्य फिल्माए जाएंगे. फिलहाल सीरीज के कलाकार त्रिधा चौधरी और चंदन रॉय सान्याल सहित अन्य कलाकार शूटिंग में हिस्सा ले रहे हैं. जल्द ही बॉबी देओल भी शूटिंग यूनिट से जुड़ सकते हैं. वहीं, ऑडिशन देने जयपुर पहुंचे कुछ कलाकारों ने शूटिंग लोकेशन के वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किए हैं. इनमें बताया गया है कि फिलहाल बॉबी देओल शूटिंग लोकेशन पर मौजूद नहीं हैं.
इसे भी पढ़ें- 'अल्फा' से बॉबी देओल का फर्स्ट लुक आउट?, एक्टर ने शेयर किया पोस्टर तो फैंस ने लगाए कयास
आश्रम का आलीशान सेट: शिव विलास होटल में तैयार किए गए सेट को बेहद भव्य और लग्जरी लुक दिया गया है. स्थानीय कलाकारों और शूटिंग से जुड़े लोगों ने सेट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किए हैं. सेट पर आश्रम जैसा माहौल दिखाने के लिए विशेष सजावट की गई है. बाबा निराला के किरदार को प्रमुखता देने के लिए उनकी बड़ी तस्वीरें भी सेट पर लगाई गई हैं. शिव विलास से पहले जयपुर की जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी और मानसरोवर स्थित प्रियंका हॉस्पिटल में भी आश्रम के कुछ शॉट फिल्माए गए थे.
जयपुर के स्थानीय कलाकारों को भी मिला मौका: आश्रम-4 की शूटिंग के लिए जयपुर और आसपास के इलाकों के बड़ी संख्या में स्थानीय कलाकारों के ऑडिशन लिए गए. इनमें से कई कलाकारों का चयन बाबा निराला के शिष्यों और अनुयायियों की भूमिका के लिए किया गया है. सीरीज में आश्रम के अनुयायियों और उसके आसपास के माहौल की अहम भूमिका होने के कारण स्थानीय कलाकारों के लिए इसे बड़ा अवसर माना जा रहा है.
इसे भी पढ़ें- 'आश्रम 3 पार्ट 2' के लिए बॉबी देओल ने ली इतनी कम फीस, जानें 'पम्मी' और 'भोपा स्वामी' ने कितना किया चार्ज
एक साथ नजर आएंगे बाबा निराला और भोपा स्वामी: सीरीज में बाबा निराला के सबसे खास सहयोगी भोपा स्वामी का किरदार निभाने वाले चंदन रॉय सान्याल भी चौथे सीजन में नजर आएंगे. वहीं त्रिधा चौधरी एक बार फिर बबीता के किरदार में दिखाई देंगी. दोनों कलाकार फिलहाल जयपुर में शूटिंग कर रहे हैं. सीरीज में अदिति पोहनकर (पम्मी), दर्शन कुमार (उजागर सिंह), अनुप्रिया गोयनका (डॉ. नताशा), सचिन श्रॉफ (हुकुम सिंह) और प्रीति सूद (साध्वी माता) की भूमिका में हैं. इनके अलावा कुछ नए कलाकारों की भी एंट्री हुई है. इनमें नीतू चंद्रा श्रीवास्तव, पंखुड़ी गिडवानी, अरमान पारिख, ध्रुव चौधरी और अक्षय ओबेरॉय के नाम शामिल हैं. इससे चौथे सीजन की कहानी में नए किरदारों के जुड़ने की उम्मीद है.
2020 में आया था पहला सीजन: आश्रम सीरीज का पहला सीजन वर्ष 2020 में रिलीज हुआ था. प्रकाश झा के निर्देशन में बनी इस सीरीज में बॉबी देओल ने बाबा निराला का किरदार निभाकर खूब चर्चा बटोरी थी. इसके बाद सीरीज के अगले सीजन भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहे. अब चौथे सीजन की शूटिंग जयपुर में होने से यह शहर एक बार फिर शूटिंग हब के रूप में उभरा है.
इसे भी पढ़ें- 'एनिमल' से पॉपुलर हुए बॉबी देओल की इस फिल्म को दिखाने के लिए भिड़े ये 2 OTT प्लेटफॉर्म, जानें क्या है पूरा मामला
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

एल.गोपाल ज्वेलर्स; जयपुर शोरूम ‘इंडियाज कूलेस्ट स्टोर अवार्ड-2026’ से सम्मानित - Jaipur News

राजस्थान: त्योहारों में यात्रियों को बड़ी राहत, खजुराहो-उदयपुर और जोधपुर-मऊ के बीच दौड़ेंगी स्पेशल ट्रेनें

Rajasthan Gets Its Longest High-Level Bridge Over Banas River


