अजमेर नगर निगम में 4 लाख से ज्यादा वोटर्स: वार्ड 3 में सबसे ज्यादा और 12 में सबसे कम मतदाता; देखिए- पूरी लिस्ट - Ajmer News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Ajmer - Ajmer Nagar Nigam Chunav | Mayor Post Reserved For Women अजमेर नगर निगम में 4 लाख से ज्यादा वोटर्स:वार्ड 3 में सबसे ज्यादा और 12 में सबसे कम मतदाता; देखिए- पूरी लिस्ट - कॉपी लिं…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Ajmer
- Ajmer Nagar Nigam Chunav | Mayor Post Reserved For Women
अजमेर नगर निगम में 4 लाख से ज्यादा वोटर्स:वार्ड 3 में सबसे ज्यादा और 12 में सबसे कम मतदाता; देखिए- पूरी लिस्ट
- कॉपी लिंक
अजमेर नगर निगम के 80 वार्ड में 4 लाख 33 हजार 638 वोटर्स है। इसमें मेल वोटर्स की संख्या 2 लाख 15 हजार 387 है। वहीं महिला वोटर्स 2 लाख 18 हजार 236 है। ट्रांसजेडर्स वोटर्स की संख्या 15 है।
सबसे ज्यादा वोटर्स वार्ड संख्या तीन में है, जहां 10 हजार 448 है। सबसे कम वार्ड संख्या 12 में केवल 2 हजार 654 वोटर्स है। वर्तमान में नाम जुड़वाने का प्रोसेस जारी है और चुनाव तक इस डेटा में बदलाव संभव है।
बता दें कि वार्डों के आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को निकली थीइससे पहले 13 अगस्त को मेयर पद की लॉटरी निकाली जा चुकी है। अजमेर में मेयर का पद अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व है।
यहां देखें-किस वार्ड में कितने वोटर…
………….
जानिए-अजमेर नगर निगम का कौनसा वार्ड किस वर्ग के लिए आरक्षित…
अनुसूचित जाति (एससी) - कुल 20 वार्ड
- एससी ओपन (13 वार्ड): 9, 18, 19, 22, 26, 27, 45, 46, 48, 49, 50, 51, 53
- एससी महिला (7 वार्ड): 10, 23, 25, 43, 44, 47, 62
अनुसूचित जनजाति (एसटी) - कुल 2 वार्ड
- एसटी ओपन (1 वार्ड): 61
- एसटी महिला (1 वार्ड): 54
अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) - कुल 16 वार्ड
- ओबीसी ओपन (11 वार्ड): 6, 13, 17, 29, 31, 35, 37, 63, 65, 66, 68
- ओबीसी महिला (5 वार्ड): 4, 30, 60, 71, 80
अनारक्षित - कुल 42 वार्ड
- अनारक्षित ओपन (28 वार्ड): 1, 2, 7, 8, 14, 15, 20, 21, 24, 28, 33, 34, 36, 38, 40, 41, 42, 52, 55, 56, 58, 67, 73, 75, 76, 77, 78, 79
- अनारक्षित महिला (14 वार्ड): 3, 5, 11, 12, 16, 32, 39, 57, 59, 64, 69, 70, 72, 74
पढें ये खबर भी….
अजमेर में भाजपा शहर जिलाध्यक्ष-डिप्टी मेयर ढूंढेंगे नया वार्ड:MLA का चुनाव लड़ने वाले सारस्वत का वार्ड भी बदला; जानिए किन बडे़ नेताओं के लिए संकट
नगर निगम अजमेर के चुनाव के लिए वार्डों की आरक्षण लॉटरी सोमवार को निकली। इससे राजनीतिक चौसर में नया समीकरण बनने की तस्वीर दिखाई देने लगी है। वार्ड में कैटेगरी बदलने से वहां से चुनाव लड़ने के इच्छुक कई लोगों की जमीन खिसक गई। वहीं कुछ के लिए नया चुनावी मैदान तैयार हो गया। अपने वार्ड के आरक्षित हो जाने के लिए कई नेताओं को नई जमीन तलाशने के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी। (पूरी खबर पढें)
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

स्कूटी खरीदने को बिना ब्याज 1 लाख का लोन, क्या है राजस्थान की समर्थ सखी ऋण योजना

बीजेपी की नई टीम: राजस्थान में वसुंधरा राजे बरकरार, जाटों को लुभाने के लिए सतीश पूनिया लाए गए

नितिन नवीन की टीम में वसुंधरा राजे की एंट्री, राजस्थान में 2028 के चुनाव से पहले क्या है BJP का गेमप्लान? - vasundhara raje bjp comeback 2028 rajasthan election strategy


