बड़ी बेटी पर अफेयर के शक में किए 4 मर्डर: पत्नी और 3 बेटियों की हत्या के बाद 3 मंदिरों में दर्शन किए,आरोपी रींगस से गिरफ्तार - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Murder Case | Rahul Jha Arrested Over Daughter Affair Suspicion बड़ी बेटी पर अफेयर के शक में किए 4 मर्डर:पत्नी और 3 बेटियों की हत्या के बाद 3 मंदिरों में दर्शन किए,आरोपी…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Murder Case | Rahul Jha Arrested Over Daughter Affair Suspicion
बड़ी बेटी पर अफेयर के शक में किए 4 मर्डर:पत्नी और 3 बेटियों की हत्या के बाद 3 मंदिरों में दर्शन किए,आरोपी रींगस से गिरफ्तार
- कॉपी लिंक
जयपुर में तीन बेटियों और पत्नी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने रविवार रात रींगस से पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया- उसको शक था कि बड़ी बेटी का किसी से अफेयर चल रहा है और वह घर आता है। पत्नी अपनी बेटी का पक्ष लेती थी। इसको लेकर उसका पत्नी से झगड़ा होता था।
आरोपी राहुल झा (45) हत्या करने के बाद ई-रिक्शा से जयपुर के तीन मंदिरों में दर्शन करने गया था। हत्या के बाद पूरा दिन मंदिरों में ही बिताया।
बस से गया खाटूश्याम जी
आरोपी राहुल ने पूछताछ में बताया- मैं अपनी पत्नी और बड़ी बेटी को लेकर तनाव में था। बड़ी बेटी अक्सर परिचितों के साथ बाहर घूमने जाती थी। हाल ही में वह किसी परिचित युवक के साथ कांवड़ लेकर भी आई थी। मैंने उसे अनजान लोगों के संपर्क से दूर रहने के लिए कई बार समझाया था। लेकिन वह नहीं मान रही थी।
पत्नी और बड़ी बेटी को मारना चाहता था
पुलिस की प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया कि आरोपी राहुल पत्नी और बड़ी बेटी को मारने की प्लानिंग कर रहा था। दोनों की हत्या के बाद उसके जेल जाने के बाद छोटी बेटियों की कौन देखभाल करेगा, ये भी उसके दिमाग में था। ऐसे में उसने चारों को मार डाला।
आरोपी घर के बाहर से दो बड़े पत्थर लेकर आया था। उसमें से एक पत्थर को उठाकर वह घर के अंदर लाया था। उसने हत्या के दौरान सबसे पहले पत्नी को मारा। उसके बाद नीचे कमरे में सो रही बड़ी बेटी, फिर दोनों बेटियों की हत्या की।
पेंशनधारी पिता को रख लेता भाई
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पत्नी और तीनों बेटियों की हत्या के बाद 85 वर्षीय पिता को क्यों नहीं मारा, इस बारे में पूछताछ की गई। जांच में सामने आया कि पिता की 33 हजार रुपए पेंशन आती है। परिवार को मारने के बाद पिता को भाई ही रख लेगा। इस कारण पिता की हत्या नहीं की।
पांच-छह दिन पहले भी गया था खाटू
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अक्सर खाटूश्यामजी मंदिर जाता था। पत्नी और तीन बेटियों की हत्या से करीब पांच-छह दिन पहले भी वह खाटूश्यामजी जाकर आया था। हत्या के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों और परिचितों से आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई, तब उसके अक्सर खाटू जाने की बात सामने आई।
इसके बाद पुलिस टीम खाटूश्यामजी पहुंची और वहां सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में राहुल एक होटल के पास नजर आया। इसके बाद पुलिस ने उसके मूवमेंट के आधार पर रींगस रेलवे स्टेशन की फुटेज खंगाली। दिनभर की फुटेज में राहुल स्टेशन और बीकानेर बस स्टैंड के आसपास घूमता दिखाई दिया।
ये भी पढ़ें…
- क्या 1 हजार पूर्व सरपंच नहीं लड़ पाएंगे चुनाव?: किसी पर गबन का आरोप, कोई रिश्वत लेते पकड़ा गया, सबसे ज्यादा 300 मामले अलवर के
- राजस्थान के 36 जिलों में आज बारिश का अलर्ट: झालावाड़, बांसवाड़ा में 1 इंच से ज्यादा पानी बरसा; पारा 40 डिग्री के करीब
- LIVEउदयपुर नगर निगम का पहला रिजल्ट, कांग्रेस जीती: अलवर में एकसाथ आएंगे 25 वार्ड तक के रिजल्ट, जयपुर में सबसे ज्यादा 723 कैंडिडेट
- LIVE47 नगर परिषदों, 252 पालिकाओं के लिए काउंटिंग जारी: जैसलमेर में 7 वार्डों के नतीजे आए; 4 वार्डों में भाजपा और 2 में कांग्रेस जीती
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


