जयपुर से ढाका तक जाली नोटों का खेल, 4.30 लाख बरामद, 4 गिरफ्तार
जयपुर से ढाका तक जाली नोटों का खेल, 4.30 लाख बरामद, 4 गिरफ्तार जयपुर में निकाय चुनाव से पहले 4.30 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं. पुलिस ने लग्जरी गाड़ियों के साथ 4 आरोपियों को पकड़ा है. इस जाली करेंसी नेटवर्क के…

सौजन्य से:- ABP News
जयपुर से ढाका तक जाली नोटों का खेल, 4.30 लाख बरामद, 4 गिरफ्तार
जयपुर में निकाय चुनाव से पहले 4.30 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं. पुलिस ने लग्जरी गाड़ियों के साथ 4 आरोपियों को पकड़ा है. इस जाली करेंसी नेटवर्क के तार ढाका और हरियाणा से जुड़े हैं.
राजस्थान में निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही जयपुर में नकली नोटों के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है. पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 4 लाख 30 हजार 500 रुपये की नकली करेंसी बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बरामद सभी नोट पांच पांच सौ रुपये के हैं, यानी कुल 861 जाली नोट पुलिस के हाथ लगे हैं.
मामला सिर्फ जयपुर में नकली नोट खपाने तक सीमित नहीं दिख रहा. पुलिस की शुरुआती जांच में इस पूरे नेटवर्क के तार बांग्लादेश की राजधानी ढाका से कोलकाता, फिर हरियाणा और आखिर में जयपुर तक जुड़ते नजर आ रहे हैं. यानी नकली नोटों का यह खेल एक लंबी और संगठित सप्लाई चेन के जरिए चल रहा था.
ABP न्यूज़ की खबर का असर, तबेले में चल रहे स्कूल का राजस्थान सरकार ने लिया संज्ञान
नाकाबंदी में दो लग्जरी गाड़ियां रोकीं, खुल गया राज
सीएसटी टीम को सूचना मिली थी कि जयपुर में नकली नोटों की खेप सप्लाई होने वाली है. इसके बाद बजाज नगर थाना पुलिस के साथ मिलकर नाकाबंदी की गई. दो लग्जरी वाहनों को रोककर तलाशी ली गई तो नकली नोटों की बड़ी खेप सामने आ गई. पुलिस ने अंशुल, प्रियांशु, आकाश और साहिल चौधरी को गिरफ्तार किया है. इनमें तीन आरोपी हरियाणा के रोहतक के रहने वाले हैं, जबकि साहिल फतेहपुर सीकर का निवासी है और जयपुर में रह रहा था. आरोपियों के कब्जे से स्कॉर्पियो और फॉर्च्यूनर भी जब्त की गई हैं.
1 लाख असली दो, 5 लाख के नकली नोट लो
पूछताछ में सामने आया कि इस नेटवर्क में एक लाख रुपये की असली करेंसी के बदले करीब पांच लाख रुपये के नकली नोट दिए जाते थे. यानी जालसाज असली पैसों के मुकाबले कई गुना ज्यादा नकली करेंसी बाजार में उतारने की तैयारी में थे. जांच में यह भी सामने आया है कि नेटवर्क से जुड़े लेनदेन में USDT जैसे डिजिटल माध्यम का इस्तेमाल किया जाता था. पुलिस अब इस डिजिटल ट्रांजेक्शन की कड़ियां भी खंगाल रही है.
सरगना अमन राणा की तलाश
पुलिस ने पूछताछ के आधार पर रोहतक निवासी अमन राणा को इस मामले में नामजद किया है. पुलिस के मुताबिक अमन राणा ही इस नेटवर्क का मुख्य सरगना बताया जा रहा है और उसके खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.
चुनाव से पहले सबसे बड़ा सवाल
निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के बीच नकली नोटों की इतनी बड़ी खेप जयपुर पहुंचना सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर सवाल खड़े करता है. हालांकि पुलिस ने अभी यह पुष्टि नहीं की है कि बरामद नकली नोट चुनाव में इस्तेमाल होने वाले थे. जांच का अहम हिस्सा अब यही है कि जयपुर में ये नोट किसे सौंपे जाने थे, इनके पीछे कौन-कौन लोग हैं और इस नेटवर्क की आखिरी कड़ी कहां तक जाती है.
ढाका से कोलकाता, कोलकाता से हरियाणा और हरियाणा से जयपुर—नकली नोटों की इस पूरी चेन ने चुनाव से ठीक पहले खलबली मचा दी है. चार तस्कर पकड़े जा चुके हैं, लाखों की नकली करेंसी जब्त हो चुकी है, लेकिन असली सवाल अभी बाकी है—इस फेक करेंसी के खेल का मास्टरमाइंड कौन है और जयपुर में इसके पीछे कितने चेहरे छिपे हैं ?
डूंगरपुर निकाय चुनाव में BAP-BTP की एंट्री, BJP-कांग्रेस की बढ़ेगी मुश्किल!
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

126K views · 5.3K reactions | जयपुर की उस स्कूल का हाल, जिसका निरीक्षण करने पहुँची CJP की टीम पर हुआ हमला बीबीसी की टीम उस वक़्त मौक़े पर मौजूद थी जब सीजेपी के कार्यकर्ताओं से मारपीट हुई. वहाँ क्या क्या हुआ? जानिए इस रिपोर्ट में. पूरी रिपोर्ट बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के यूट्यूब चैनल पर. रिपोर्ट: मोहर सिंह मीणा एडिट: तारिक़ ख़ान | BBC News हिन्दी

124K views · 5.3K reactions | जयपुर की उस स्कूल का हाल, जिसका निरीक्षण करने पहुँची CJP की टीम पर हुआ हमला बीबीसी की टीम उस वक़्त मौक़े पर मौजूद थी जब सीजेपी के कार्यकर्ताओं से मारपीट हुई. वहाँ क्या क्या हुआ? जानिए इस रिपोर्ट में. पूरी रिपोर्ट बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के यूट्यूब चैनल पर. रिपोर्ट: मोहर सिंह मीणा एडिट: तारिक़ ख़ान | BBC News हिन्दी

राजस्थान निकाय चुनाव: आचार संहिता लागू, इन कामों पर रहेगी छूट, यहां देखें लिस्ट


