राजस्थान में आज से फिर एक्टिव होगा मानसून: 4 दिन नहीं हुई बरसात, पारा 40 डिग्री के करीब; जानें- कैसा रहेगा सितंबर - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Bharatpur Weather Update | Rajasthan Rain Forecast & Monsoon Alert राजस्थान में आज से फिर एक्टिव होगा मानसून:4 दिन नहीं हुई बरसात, पारा 40 डिग्री के करीब; जानें- कैसा रहेगा सित…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Bharatpur Weather Update | Rajasthan Rain Forecast & Monsoon Alert
राजस्थान में आज से फिर एक्टिव होगा मानसून:4 दिन नहीं हुई बरसात, पारा 40 डिग्री के करीब; जानें- कैसा रहेगा सितंबर
- कॉपी लिंक
राजस्थान में मानसून ब्रेक आज से खत्म हो सकता है। बुधवार और गुरुवार को पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
वहीं, 4 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं, बीते 4 दिन से प्रदेश के किसी जिले में बरसात नहीं हुई है। सितंबर का पहला दिन भी सूखा रहा।
बारिश नहीं होने से पारा फिर 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। बीते 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर में 39.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।
वहीं, जयपुर, अजमेर, बीकानेर, जोधपुर संभाग के कई शहरों का तापमान 34 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ।
प्रदेश में बारिश की स्थिति
मानसून के बड़े अपडेट्स
राजस्थान में शुरू होगा बारिश का दौर: मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- पूर्वी भारत के ऊपर बना वेल मार्क लो प्रेशर एरिया (WML) उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और आसपास के लगे पश्चिम बंगाल, ओडिशा तट पर है। ये आगामी 24 घंटों में धीरे-धीरे उत्तरी ओडिशा, झारखंड की ओर आगे बढ़ने की संभावना है। मानसून ट्रफ अभी जम्मू, चंडीगढ़, शाहजहांपुर, वाराणासी होकर लो-प्रेशर सिस्टम से गुजरते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इस सिस्टम के कारण असर से राजस्थान में बारिश का दौर शुरू होगा।
तेज बारिश की भी संभावना: राज्य में 4 से 7 सितंबर के दौरान भरतपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने तथा कहीं-कहीं हल्की, मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कोटा संभाग के जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश भी हो सकती है।
राजस्थान के प्रमुख जिलों में मौसम का हाल
जयपुर: राजधानी में मंगलवार दोपहर तक मौसम साफ रहा और धूप रही। दोपहर बाद कुछ एरिया में हल्के बादल छाए। शहर का अधिकतम तापमान में एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने जयपुर में 4 सितंबर के बाद बारिश होने की संभावना जताई है।
उदयपुर: लेकसिटी में मंगलवार सुबह से मौसम सामान्य रहा। दिनभर धूप निकली हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार- आगे भी बारिश की संभावना नहीं है। वहीं अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री दर्ज किया गया।
अलवर: शहर में मंगलवार को सुबह से मौसम सामान्य रहा। दिन में धूप के बीच उमसभरी गर्मी का असर देखने को मिला। अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई है।
कोटा: शहर में मंगलवार दिनभर धूप खिली रही। हालांकि तापमान में कोई उतार-चढ़ाव नहीं हुआ। अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री और न्यूनतम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने 3 और 4 सितंबर को कोटा संभाग में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
अजमेर: शहर में मंगलवार सुबह से धूप खिली रही। गर्मी और उमस ने परेशान किया। अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सीकर: शहर में मंगलवार सुबह तेज धूप निकली। शाम होते-होते हल्की हवा के साथ आसमान से बादल छंट गए। अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री दर्ज किया गया। फिलहाल सीकर में बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है।
जोधपुर: जिले में अब तक सामान्य से 89 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने इस सप्ताह किसी तरह की बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है।
Topics:
- 5 नगर निगम में कांग्रेस ने 49,भाजपा ने 21-GenZ-प्रत्याशी उतारे: दोनों पार्टियों ने 510 वार्डों में 13.72 प्रतिशत युवा उम्मीदवारों को दिए टिकट
- कंटेनर में घुसी मर्सिडीज, कारोबारी के बेटे की मौत, VIDE0: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर टायर फटने के बाद रुका था कंटेनर, दिल्ली जा रहा था बीटेक स्टूडेंट
- शराब ठेके में घुसकर बदमाशों ने सेल्समैन को पीटा, VIDEO: स्कॉर्पियो से पहुंचे 4 आरोपी, शराब की बोतलें लूटकर भागे
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


