होम›क्राइम›जयपुर में बिजनेसमैन को धमकी- बच्चे अनाथ हो जाएंगे: 4 दिन जी ले, 5वां नहीं देख पाएगा, 1 करोड़ मांगे; पटवारी के नंबर से आया फोन - Jaipur News
क्राइम

जयपुर में बिजनेसमैन को धमकी- बच्चे अनाथ हो जाएंगे: 4 दिन जी ले, 5वां नहीं देख पाएगा, 1 करोड़ मांगे; पटवारी के नंबर से आया फोन - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Businessman Extortion Threat Case | Jawahar Circle Police Probe जयपुर में बिजनेसमैन को धमकी- बच्चे अनाथ हो जाएंगे:4 दिन जी ले, 5वां नहीं देख पाएगा, 1 करोड़ मांगे; पटवारी…

Dainik Bhaskar के अनुसार28 सितंबर 2026 को 07:05 am बजे
जयपुर में बिजनेसमैन को धमकी- बच्चे अनाथ हो जाएंगे:  4 दिन जी ले, 5वां नहीं देख पाएगा, 1 करोड़ मांगे; पटवारी के नंबर से आया फोन - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Businessman Extortion Threat Case | Jawahar Circle Police Probe

जयपुर में बिजनेसमैन को धमकी- बच्चे अनाथ हो जाएंगे:4 दिन जी ले, 5वां नहीं देख पाएगा, 1 करोड़ मांगे; पटवारी के नंबर से आया फोन

- कॉपी लिंक

जयपुर में बिजनेसमैन को जान से मारने की धमकी और 1 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। जयपुर नगर निगम के चुनाव में हार का बदला लेने बिजनेसमैन को पटवारी रविन्द्र कुमार महावर के नंबर से धमकी वाला वॉट्सएप कॉल आया।

फोन पर धमकाते हुए आरोपी ने कहा - 4 दिन में 1 करोड़ रुपए मैं कहूं वहां दे देना। नहीं तो 4 दिन के अंदर जान से मार दूंगा। बच्चे अनाथ हो जाएंगे। चार दिन की जिंदगी जी ले। पांचवां दिन नहीं देख पाएगा। तुझे जान से मार दूंगा।

इसके बाद पीड़ित ने शनिवार सुबह जवाहर सर्किल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट में रविन्द्र कुमार महावर पर दोस्तों के साथ मिलकर धमकाने का आरोप लगाया गया है।

ASI किशन लाल ने बताया- बस्सी के रहने वाले बिजनेसमैन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनका ऑफिस जवाहर सर्किल के गोकुल वाटिका में है। 18 सितम्बर को दोपहर में बिजनेसमैन अपने ऑफिस में बैठे थे। करीब 1:30 बजे उनके मोबाइल पर वॉट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने 4 दिन में 1 करोड़ नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी।

ट्रू कॉलर पर चेक कर पहचाना

बिजनेसमैन ने ट्रू कॉलर पर मोबाइल नंबर डालकर चेक किया। मोबाइल नंबर रविन्द्र कुमार महावर के नाम पर दिखा। बिजनेसमैन ने बताया कि रविन्द्र कुमार पहले दांतली-सिरोली में पटवारी रहकर गए थे, इस कारण वे उसे पहले से जानते थे।

बिजनेसमैन ने पटवारी से कॉन्टैक्ट किया। पटवारी ने कहा - चार दिन पहले मैंने हरियाणा के दोस्त को सिम दी थी। मैं दोस्त से बात करता हूं। पटवारी ने बात करने के बाद कहा कि अब आगे कॉल नहीं करेगा।

पुलिस ने बताया- धमकी भरे कॉल के बाद बिजनेसमैन डरा रहा। हिम्मत करके जवाहर सर्किल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

चुनाव हारने का बदला लेने के लिए मांगी रंगदारी

आरोपी रविंद्र ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि 17 सितम्बर को वह अपने दोस्त कपिल शर्मा, मुनीराज मीणा और रामलाल मीणा के साथ पार्टी करने विराटनगर में फार्म हाउस पर गए थे। रात को पहुंचने पर पार्टी नहीं की। 18 सितम्बर को सुबह नहाने के बाद पार्टी शुरू की।

शराब पार्टी के दौरान ही जयपुर नगर निगम के वार्ड 61 से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े रामलाल मीणा ने कहा कि इस बार मैं चुनाव हार गया हूं। कपिल ने कहा कि आपको इस बार चुनाव में हराने का मेन कारण बिजनेसमैन रहा है। उसने पूरे वार्ड में आपको हराने के लिए पैसे बांटे हैं। इसके बाद कपिल शर्मा ने रविंद्र का फोन लेकर बिजनेसमैन को वॉट्सएप कॉल किया।

अलग- अलग नाम से की फोन पर बात

धमकी देने पर बिजनेसमैन ने कॉल काट दिया। बिजनेसमैन का वापस कॉल आने पर मुनीराज ने उठाया। मुनीराज ने भी उसे धमकी दी। मुनीराज ने खुद को संदीप चौधरी हरियाणा वाला बताकर बिजनेसमैन को जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद मुनीराज ने फोन रख दिया।

ASI किशन लाल ने बताया- पीड़ित बिजनेसमैन की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है। प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

…

ये खबर भी पढ़िए …

रोहित गोदारा गैंग ने मांगी 5 करोड़ की फिरौती:ज्वेलर व्यापारी को विदेशी नंबर से पहले कॉल किया, फिर वॉयस मैसेज भेजा

बीकानेर के ज्वेलर से रोहित गोदारा गैंग के नाम से 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है। विदेशी नंबरों से वाट्सएप कॉल कर धमकी दी। इसके बाद 57 सेकंड का वॉयस मैसेज भेजा। मामला नयाशहर थाना क्षेत्र का है। शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले भी श्रीडूंगरगढ़ के व्यापारी को गैस सिलेंडर फेंककर ऑफिस उड़ाने और परिवार की हत्या की धमकी देकर 5 करोड़ मांगे गए थे।

- श्रीगंगानगर में आया बवंडर, दिन में छाया अंधेरा: नागौर में बारिश से फसल हुई खराब, 13 जिलों में बरसात-ओले का अलर्ट

- वो 15 RAS, जो बनेंगे IAS अफसर!: मंत्री से लेकर नेता प्रतिपक्ष के साथ कर चुके काम; SDM थप्पड़कांड में मोर्चा खोलने वाले का भी नाम

- 2-करोड़ रिश्वत केस: ASP ने सोने की घड़ी-बैंगल गायब की: आरोप- रिकॉर्ड में नहीं दिखाया, 30 सितंबर से पहले रुपए देने को कहा था

- LIVEजयपुर में गहलोत-डोटासरा-जूली पर वाटर कैनन चलाई: वैन में बैठाकर थाने ले गई पुलिस; कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ पैदल मार्च

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें