अजमेर: इजरायली महिला से बदसलूकी पड़ी भारी, 4 आरोपी गिरफ्तार
अजमेर: इजरायली महिला से बदसलूकी पड़ी भारी, 4 आरोपी गिरफ्तार अजमेर के किशनगढ़ डंपिंग यार्ड में इजरायल की महिला पर्यटक के साथ बदसलूकी और अश्लील कमेंट्स करने के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. घटना का वीडियो व…

सौजन्य से:- ABP News
अजमेर: इजरायली महिला से बदसलूकी पड़ी भारी, 4 आरोपी गिरफ्तार
अजमेर के किशनगढ़ डंपिंग यार्ड में इजरायल की महिला पर्यटक के साथ बदसलूकी और अश्लील कमेंट्स करने के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लिया गया एक्शन.
अजमेर के किशनगढ़ डंपिंग यार्ड में इजरायल की महिला पर्यटक के साथ बदसलूकी और अश्लील कमेंट्स किए जाने का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद किशनगढ़ की गांधीनगर थाना पुलिस ने स्वतः संज्ञान यानी सुओ मोटो लेते हुए कार्रवाई की है. पुलिस ने इस मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया पर सामने आए वायरल वीडियो में कुछ युवक विदेशी महिला पर्यटक के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते और आपत्तिजनक टिप्पणियां करते नजर आए थे. वीडियो सामने आने के बाद गांधीनगर थाने के सहायक उप-निरीक्षक राजकुमार की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की.
राजस्थान कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ खोला मोर्चा, मनमानी के आरोप
कैसे पकड़ में आये आरोपी?
अजमेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक डॉ. रवि और एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई. टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से वीडियो में शामिल युवकों की पहचान की. इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
कौन हैं आरोपी?
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद फुरखान (25), मोहम्मद अनीस (21), फरहान (24) और अख्तर अली (22) के रूप में हुई है. यह चारों ही आरोपी किशनगढ़ के रहने वाले हैं. पुलिस के मुताबिक आरोपियों से घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है. मामले में अलग से एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा. पर्यटकों के साथ अभद्रता या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
RCA चुनाव पूरा, काउंटिंग पर SC की रोक, सीलबंद लिफाफे में फैसला कैद
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


