राजस्थान में पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूल
Sign In Advertisement X राजस्थान में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में पंचायत चुनाव चार चरणों में कराने का फैसला कि…

सौजन्य से:- Aaj Tak
Sign In
Advertisement
X
राजस्थान में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में पंचायत चुनाव चार चरणों में कराने का फैसला किया है. चुनाव की घोषणा के साथ ही ग्रामीण इलाकों में आचार संहिता लागू हो चुकी है, जिसके बाद से मंत्रियों के सरकारी वाहनों के इस्तेमाल से लेकर तबादलों तक पर रोक लग गई है. आइए जानते हैं कि पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग कब होगी और पूरी चुनावी प्रक्रिया कैसे चलेगी.
राजस्थान में पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव चार चरणों में कराए जाएंगे.
- पहला चरण: 23 अक्टूबर
- दूसरा चरण: 29 अक्टूबर
- तीसरा चरण: 4 नवंबर
- चौथा चरण: 14 नवंबर
वहीं, सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव भी चार चरणों में होंगे.
- पहला चरण: 25 अक्टूबर
- दूसरा चरण: 31 अक्टूबर
- तीसरा चरण: 6 नवंबर
- चौथा चरण: 16 नवंबर
सभी चरणों में मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा.
नामांकन से लेकर अधिसूचना तक का पूरा कार्यक्रम
राजस्थान में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया 8 अक्टूबर को लोक सूचना जारी होने के साथ शुरू होगी. उम्मीदवार 13 अक्टूबर तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे. इसके बाद 14 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 15 अक्टूबर नाम वापस लेने की आखिरी तारीख होगी.
Advertisement
पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए चरणवार अधिसूचना इस तारीख को जारी होगी:
- पहला चरण: 8 अक्टूबर
- दूसरा चरण: 13 अक्टूबर
- तीसरा चरण: 19 अक्टूबर
- चौथा चरण: 21 अक्टूबर
---- समाप्त ----
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

मौसम अपडेट: एमपी के जबलपुर-छिंदवाड़ा में बारिश का अलर्ट, राजस्थान में भी बरसेंगे बादल, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा | Weather Update Weather News 5 October Ka Mausam Aaj Ka Mausam

अब गांव की सरकार चुनने की बारी, जयपुर की 22 पंचायत समितियों और 597 ग्राम पंचायतों में होंगे चुनाव

यूथ कांग्रेस चुनाव: राजस्थान में 42% तो उदयपुर में 38% फॉर्म निरस्त, वोटों में कटौती से बिगड़े समीकरण - Udaipur News


