होम›सेहत›मौसम अपडेट: एमपी के जबलपुर-छिंदवाड़ा में बारिश का अलर्ट, राजस्थान में भी बरसेंगे बादल, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा | Weather Update Weather News 5 October Ka Mausam Aaj Ka Mausam
सेहत

मौसम अपडेट: एमपी के जबलपुर-छिंदवाड़ा में बारिश का अलर्ट, राजस्थान में भी बरसेंगे बादल, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा | Weather Update Weather News 5 October Ka Mausam Aaj Ka Mausam

मौसम अपडेट: एमपी के जबलपुर-छिंदवाड़ा में बारिश का अलर्ट, राजस्थान में भी बरसेंगे बादल, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मानसून अब जाने वाला है लेकिन कई जगहों पर बारिश अभी भी थमने का नाम नहीं ले…

bhaskarhindi.com के अनुसार5 अक्टूबर 2026 को 05:04 am बजे
मौसम अपडेट: एमपी के जबलपुर-छिंदवाड़ा में बारिश का अलर्ट, राजस्थान में भी बरसेंगे बादल, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा | Weather Update Weather News 5 October Ka Mausam Aaj Ka Mausam

सौजन्य से:- bhaskarhindi.com

मौसम अपडेट: एमपी के जबलपुर-छिंदवाड़ा में बारिश का अलर्ट, राजस्थान में भी बरसेंगे बादल, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मानसून अब जाने वाला है लेकिन कई जगहों पर बारिश अभी भी थमने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग ने 5 अक्टूबर को देश के कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है। यूपी, बिहार, दिल्ली-एनसीआर समेत 15 राज्यों में तेज बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर तेज हवा भी चल सकती है। इसकी रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। पहाड़ों में बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा भी है। किसानों और मछुआरों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़े -'तानाशाही हरकतों से फायदा नहीं होगा', CEC विवाद के बीच सौरव दास का केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप!

15 राज्यों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, केरल और कर्नाटक में बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ ओले भी पड़ने की संभावना है। लोगों को खराब मौसम में सावधान रहने की सलाह दी गई है।

मध्य प्रदेश में इन जगहों पर होगी तेज बारिश

बता दें कि, मध्य प्रदेश के कई जिलों में आज तेज बारिश देखने को मिल सकती है। जबलपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, दमोह, शहडोल, छतरपुर, सिवनी और रायसेन में भारी बारिश का अनुमान है। भोपाल में दिन का तापमान करीब 33 डिग्री और रात में 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

यह भी पढ़े -गर्जना मोर्चे में ठाकरे बंधुओं का शक्ति प्रदर्शन, चुनाव प्रक्रिया और जातिगत जनगणना पर सियासत

राजस्थान में आंधी के साथ बारिश

वहीं, राजस्थान में भी मौसम बदलने वाला है। अजमेर, भीलवाड़ा, जयपुर, भरतपुर और अलवर में तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। जयपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Created On : 5 Oct 2026 8:45 AM IST

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें