होम›क्राइम›इजरायली महिला पर्यटक पर फब्तियां कसना पड़ा भारी, अजमेर एसपी का बड़ा एक्शन, 4 मनचलों को भेजा सलाखों के पीछे
क्राइम

इजरायली महिला पर्यटक पर फब्तियां कसना पड़ा भारी, अजमेर एसपी का बड़ा एक्शन, 4 मनचलों को भेजा सलाखों के पीछे

Sign In Advertisement X राजस्थान के अजमेर जिले से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रसिद्ध पर्यटक स्थल किशनगढ़ डंपिंग यार्ड में एक इजरायली महिला प…

Aaj Tak के अनुसार29 सितंबर 2026 को 06:05 pm बजे
इजरायली महिला पर्यटक पर फब्तियां कसना पड़ा भारी, अजमेर एसपी का बड़ा एक्शन, 4 मनचलों को भेजा सलाखों के पीछे

सौजन्य से:- Aaj Tak

Sign In

Advertisement

X

राजस्थान के अजमेर जिले से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रसिद्ध पर्यटक स्थल किशनगढ़ डंपिंग यार्ड में एक इजरायली महिला पर्यटक पर स्थानीय युवकों अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं. सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद अजमेर पुलिस ने मामले का तुरंत स्वतः संज्ञान लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को दबोच लिया. पर्यटन और पधारो म्हारे देश की परंपरा को प्रभावित करने वाली इस घटना पर राजस्थान पुलिस ने सख्त रुख दिखाया है.

अजमेर के एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि इजरायली महिला पर्यटक जब किशनगढ़ के सुरम्य डंपिंग यार्ड में वीडियो बना रही थीं, उसी दौरान कुछ युवकों ने पीछे से उन पर अनर्गल और अश्लील फब्तियां कसीं. महिला ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया.

वीडियो सामने आते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया. एसपी के निर्देश पर गांधीनगर थाना पुलिस और साइबर टीम के सहयोग से एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने तुरंत घटनास्थल और संदिग्धों की पहचान की.

चारों आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने गांधीनगर व रामनेर रोड इलाके में छापेमारी कर चार स्थानीय युवकों को गिरफ्तार किया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद फरहान पुत्र फुरकान (उम्र 25), मोहम्मद आसिम पुत्र अनीस (उम्र 21), फरहान (उम्र 24) और अख्तर अली (उम्र 22 वर्ष) के रूप में हुई है.

Advertisement

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस के सामने अपनी गलती स्वीकार की और भविष्य में ऐसा न करने की बात कही. पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

अजमेर एसपी का संदेश

मामले की जानकारी देते हुए एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने आम जनता और विशेष रूप से देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया. देखें VIDEO:-

उन्होंने कहा कि राजस्थान और अजमेर पुलिस पर्यटकों की सुरक्षा व सम्मान के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है. किसी भी तरह की अमर्यादित हरकत या अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे.

---- समाप्त ----

Latest News in Hindi »

Advertisement

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें