होमक्राइममकराना के स्कूल में मासूम से दरिंदगी पर बवाल, हिरासत में 4 संदिग्ध
क्राइम

मकराना के स्कूल में मासूम से दरिंदगी पर बवाल, हिरासत में 4 संदिग्ध

मकराना के स्कूल में मासूम से दरिंदगी पर बवाल, हिरासत में 4 संदिग्ध Didwana Kuchaman Girl Rape: शहर के सेंट एंसलम्स स्कूल में हुई इस कथित घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है. आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बड़ी संख्…

ABP News के अनुसार30 जुलाई 2026 को 10:38 am बजे
मकराना के स्कूल में मासूम से दरिंदगी पर बवाल, हिरासत में 4 संदिग्ध

सौजन्य से:- ABP News

मकराना के स्कूल में मासूम से दरिंदगी पर बवाल, हिरासत में 4 संदिग्ध

Didwana Kuchaman Girl Rape: शहर के सेंट एंसलम्स स्कूल में हुई इस कथित घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है. आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोग स्कूल के बाहर जुटे और धरना दिया.

राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना में साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची से निजी स्कूल में दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. शहर के सेंट एंसलम्स स्कूल में हुई इस कथित घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है.

आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोग स्कूल के बाहर जुटे और धरना दिया. मंगलवार रात शुरू हुआ हंगामा आज शाम तक जारी रहा. प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर जमकर नारेबाजी भी की. पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद जाम खुलवाया गया, लेकिन लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है.

जयपुर में VIP कल्चर का ‘पावर शो', काफिले के लिए शेड से हटाए गए लोग

मामले पर हिरासत में 4 संदिग्ध

कुचामन पुलिस ने इस मामले में चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है. स्कूल को फिलहाल अस्थाई रूप से बंद करा दिया गया है. नाराज लोगों ने तीन दिनों का अल्टीमेटम दिया है. तीन दिनों में ठोस कार्रवाई नहीं होने पर फिर से आंदोलन की चेतावनी दी है.

पुलिस ने केस दर्ज की शुरू की जांच

मकराना पुलिस के मुताबिक परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. बच्ची मंगलवार को स्कूल से घर लौटी थी. उसने अपनी मां को बताया कि स्कूल में एक व्यक्ति उसे बाथरूम में ले गया और उसके साथ गलत हरकत की. बच्ची ने दर्द की शिकायत की, जिसके बाद परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए.

डॉक्टर ने यौन दुराचार की आशंका जताई, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई. बच्ची का मेडिकल भी कराया गया है. पुलिस के अनुसार फिलहाल बच्ची आरोपी की पहचान नहीं कर पाई है. मामले में चार लोगों को डिटेन कर पूछताछ की जा रही है. पुलिस स्कूल से जुड़े लोगों और अन्य संदिग्धों से पूछताछ कर हर पहलू की जांच कर रही है.

जिला कलेक्टर ने गठित की टीम

पुलिस का दावा है कि साक्ष्यों के आधार पर जल्द आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है. इस मामले में जिला कलेक्टर अवधेश मीणा ने जांच के लिए कमेटी गठित की है. कमेटी तीन दिन में रिपोर्ट देगी. रिपोर्ट आने तक स्कूल बंद रहेगा. प्रदर्शनकारियों ने स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी, कर्मचारियों के सत्यापन और बाल सुरक्षा मानकों की जांच समेत कई मांगें रखी हैं.

पूर्व विधायक श्रीराम भींचर रातभर प्रदर्शनकारियों के साथ धरने पर बैठे रहे. उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए आरोपी की गिरफ्तारी तक आंदोलन जारी रखने की बात कही. विधायक जाकिर हुसैन गैसावत ने भी निष्पक्ष जांच और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की.

परिजनों ने प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

परिजनों ने प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. उनका कहना है कि इस अवधि में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा. प्रदर्शनकारियों ने स्कूल की गतिविधियां रोकने, जरूरत पड़ने पर स्कूल को सील करने, संयुक्त उच्चस्तरीय जांच और दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

मामले को लेकर शहर में तनाव और आक्रोश का माहौल है. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि मासूम के साथ कथित घटना के पीछे कौन है और पुलिस कब तक आरोपी को गिरफ्तार करती है. मकराना में हुई इस सनसनीखेज और शर्मनाक घटना की गूंज राजधानी जयपुर तक सुनाई दे रही है.

कांग्रेस नेताओं ने साधा निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने इस मामले को लेकर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और राज्य की भजन लाल शर्मा सरकार पर निशाना साधा है. महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह ने भी इस घटना को शर्मनाक बताया है. देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी जल्दी और क्या कार्रवाई करती है.

एंटी पेपर लीक बिल: आशुतोष रांका की दो टूक, 'अभी तक इसमें...'

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें