जोधपुर में भाजपा का उपमहापौर, महापौर से एक वोट मिला कम, 4 मतों से हराया कांग्रेस प्रत्याशी को
जोधपुर में भाजपा का उपमहापौर, महापौर से एक वोट मिला कम, 4 मतों से हराया कांग्रेस प्रत्याशी को जोधपुर के बीजेपी पार्षदों को उपमहापौर चुनाव के बाद उनके मोबाइल सुपुर्द किए गए. Published : September 26, 2026 at 6:59 PM IST ज…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जोधपुर में भाजपा का उपमहापौर, महापौर से एक वोट मिला कम, 4 मतों से हराया कांग्रेस प्रत्याशी को
जोधपुर के बीजेपी पार्षदों को उपमहापौर चुनाव के बाद उनके मोबाइल सुपुर्द किए गए.
Published : September 26, 2026 at 6:59 PM IST
जोधपुर: नगर निगम के उपमहापौर के चुनाव में शनिवार को हुए मतदान में भारतीय जनता पार्टी के विजय पंवार ने कांग्रेस के अब्दुल करीम जॉनी को 4 मतों से हरा दिया. विजय सिंह पंवार को 52 वोट मिले जबकि अब्दुल करीम जॉनी को 48 मत मिले. उपमहापौर निर्वाचित होने के बाद विजय सिंह ने कहा कि हम सब मिलकर शहर को विकसित बनाने का प्रयास करेंगे. महापौर के चुनाव से 1 मत कम आने पर उन्होंने कहा कि यह तो मतदाता पर निर्भर करता है. वहीं महापौर प्रसन्नचंद मेहता ने कहा कि हमें विजय सिंह के रूप में मजबूत साथी मिले हैं. इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे.
1 मत कम मिला, कांग्रेस 48 पर अटकी: शुक्रवार को महापौर के चुनाव के दौरान कांग्रेस से दावा किया था कि उसे 55 मत मिलेंगे, लेकिन उनकी गाड़ी 47 पर अटक गई थी. जबकि भाजपा के प्रत्याशी को 53 मत मिले थे. आज कांग्रेस ने अपना एक वोट बढ़ाया. अब्दुल करीम को 48 मत मिले. भाजपा के उपमहापौर प्रत्याशी को 52 मत मिले. माना जा रहा है कि कल जो मत भाजपा के प्रसन्नचंद को मिला था, आज वो अब्दुल करीम को मिला है. जोधपुर निगम चुनाव में भाजपा से 45, कांग्रेस से 44, 10 निर्दलीय और एक राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का पार्षद चुना गया था.
पढ़ें: उपमहापौर चुनाव में खिला 'कमल', राजस्थान के 9 नगर निगमों में भाजपा की जीत
15 दिन बाद मिले मोबाइल: 11 सितंबर को नगर निगम के चुनाव के परिणाम आने के साथ ही उसी रात को भाजपा के चुनाव जीतने वाले सभी पार्षदों को बाड़ाबंदी में ले जाया गया था. उस दौरान उनके मोबाइल ले लिए गए थे. आज महापौर का मतदान होने के बाद भाजपा नेता किशोर सिंह ने सभी को उनके मोबाइल बांटे. अपने–अपने मोबाइल मिलने पर सभी ने खुशी व्यक्त की. इसके अलावा सभी को बाड़ाबंदी से मुक्त कर घर भेज दिया गया. उन्हें परिजन लेने के लिए पहुंचे.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में रोटेशन को लेकर तीन पंचायतों में सरपंच की आरक्षण लॉटरी हाईकोर्ट से रद्द, सात दिन में फिर होगी कवायद

Rajasthan CM to discuss 100-day action plan with new civic body heads

जयपुर CM भजनलाल शर्मा कल नवनिर्वाचित नगरीय निकाय प्रमुखों से करेंगे संवाद, कहा- विकसित शहरों से ही विकसित राजस्थान का संकल्प होगा साकार


