मकान-मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा था जूनियर-अकाउंटेंट: 4 किलो की ईंट सिर पर मारी थी; एडवांस दिए रुपयों को लेकर हुआ था झगड़ा - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Mansarovar Landlord Murder Case | Tenant Arrested After Dispute मकान-मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा था जूनियर-अकाउंटेंट:4 किलो की ईंट सिर पर मारी थी; एडवांस दिए…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Mansarovar Landlord Murder Case | Tenant Arrested After Dispute
मकान-मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा था जूनियर-अकाउंटेंट:4 किलो की ईंट सिर पर मारी थी; एडवांस दिए रुपयों को लेकर हुआ था झगड़ा
- कॉपी लिंक
जयपुर के मानसरोवर में मकान मालिक की हत्या के आरोपी किराएदार (जूनियर अकाउंटेंट) को शुक्रवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। हत्या के बाद आरोपी रिश्तेदार के घर जाकर छिप गया था। पुलिस ने उसे रिश्तेदार के घर से पकड़ा। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह डरकर भाग गया
मानसरोवर के रजत पथ निवासी दीपक कुलश्रेष्ठ (54) का गुरुवार शाम मर्डर हुआ था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महेश शर्मा का किराए के एडवांस रुपयों और मकान खाली करने को लेकर मालिक दीपक कुलश्रेष्ठ से झगड़ा हुआ था। गुस्से में आकर उसने करीब 4 किलो वजनी सीमेंट की ईंट दीपक के सिर पर मार दी। इससे वह लहूलुहान हालत में निढाल होकर फर्श पर गिर गए और मौत हो गई।
3 साल से किराए पर रह रहा था आरोपी
डीसीपी (साउथ) राजर्षि राज वर्मा ने बताया- दीपक कुलश्रेष्ठ पत्नी से तलाक के बाद मां के साथ रहते थे। गुरुग्राम (हरियाणा) की एक प्राइवेट कंपनी में कंसल्टेंट की नौकरी करते थे।
दीपक के रजत पथ पर दो मकान हैं। एक मकान में वे खुद रहते थे और महज 400 मीटर दूर दूसरा मकान है। इस घर को हाउसिंग बोर्ड में जूनियर अकाउंटेंट महेश शर्मा को एग्रीमेंट के साथ पुलिस वेरिफिकेशन करवाकर किराए पर दिया था। पिछले करीब 3 साल से महेश अपनी बहन के साथ इस मकान में किराए पर रह रहा था।
मकान खाली कर चाबी देने गया, एडवांस रुपयों पर झगड़ा
SHO (मानसरोवर) सतीश चन्द ने बताया- किराएदार महेश ने दो दिन पहले 1 सितंबर को मकान खाली कर दिया था। मकान खाली करने के बाद गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे दीपक को चाबी सौंपने पहुंचा था।
दीपक ने महेश को वहां चलने को कहा, जहां महेश किराए पर रहता था। आरोप है कि एडवांस में दिए रुपए पूरे नहीं लौटाने की बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया।
मकान के पोर्च में झगड़े के दौरान महेश ने नीचे पड़ी करीब 4 KG वजनी सीमेंट की ईंट उठाई। उससे दीपक के सिर पर हमला कर दिया। वार इतना तेज था कि दीपक निढाल होकर गिर गए। उनके सिर से खून बहने लगा।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मकान मालिक की लाश देखकर डर गया था। वह लहूलुहान हालत में शव को पोर्च में पड़ा छोड़कर वहां से भाग निकला।
…
हादसे से जुड़ी से खबर भी पढ़िए-
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


