होमक्राइमसीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी: जयपुर कंट्रोल रूम में आया फोन; साढ़े 4 घंटे किया सर्च ऑपरेशन, संदिग्ध को हिरासत में लिया - Jaipur News
क्राइम

सीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी: जयपुर कंट्रोल रूम में आया फोन; साढ़े 4 घंटे किया सर्च ऑपरेशन, संदिग्ध को हिरासत में लिया - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur CMO Bomb Threat Call | Security Alert At Rajasthan CM Office सीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी:जयपुर कंट्रोल रूम में आया फोन; साढ़े 4 घंटे किया सर्च ऑपरेशन, संदिग्ध को ह…

Dainik Bhaskar के अनुसार18 अगस्त 2026 को 09:55 am बजे
सीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी:  जयपुर कंट्रोल रूम में आया फोन; साढ़े 4 घंटे किया सर्च ऑपरेशन, संदिग्ध को हिरासत में लिया - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur CMO Bomb Threat Call | Security Alert At Rajasthan CM Office

सीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी:जयपुर कंट्रोल रूम में आया फोन; साढ़े 4 घंटे किया सर्च ऑपरेशन, संदिग्ध को हिरासत में लिया

- कॉपी लिंक

जयपुर में मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। जयपुर कंट्रोल रूम में मंगलवार को धमकी भरा कॉल किया गया। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई।

सूचना मिलते ही डीसीपी साउथ राजर्षि राज मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। सीएम ऑफिस में डॉग स्क्वायड टीम, एटीएस, SDRF सहित तमाम सुरक्षा एजेंसी मौके पर पहुंची। करीब 4:30 घंटे चले सर्च ऑपरेशन में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

वहीं विधायकपुरी थाना पुलिस ने नंबर ट्रेस करके आरोपी को हिरासत में लिया है।

नशे में धमकी दी

जानकारी के अनुसार- सीएम ऑफिस को बम से उड़ने की धमकी के बाद सुबह 10:30 बजे पूरी बिल्डिंग में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। प्रारंभिक तौर पर सामने आया कि युवक ने नशे में सीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। हालांकि पुलिस पूछताछ के बाद ही स्थिति साफ होगी।

एक साल पहले भी मिली थी धमकी

जयपुर में मुख्यमंत्री के ऑफिस और इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी 26 जुलाई 2025 को दी गई थी। दोनों धमकी के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया था। फौरन सीएम ऑफिस के साथ ही एयरपोर्ट पर चेकिंग शुरू की गई थी। हालांकि एक घंटे की छानबीन के बाद पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। (पूरी खबर पढ़ें)

स्कूल-हाईकोर्ट उड़ाने भी मिल चुकी धमकी

13 जुलाई 2026 को राजस्थान हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। हाईकोर्ट प्रशासन को रात 12 बजकर 19 मिनट पर आए ईमेल में कहा गया था कि जनमानस को नुकसान पहुंचाना हमारा इरादा नहीं है, लेकिन बिल्डिंग को नुकसान होगा, इसलिए 6 जिलेटिन बम प्लांट किए गए हैं। वहीं इससे पहले लगातार राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर बेंच को 8 महीने में 13 बार धमकी मिल चुकी थी। 31 अक्टूबर 2025 के बाद हाईकोर्ट को 5 दिसंबर, 8, 9, 10 और 11 दिसंबर 2025 को धमकी मिली थी। वहीं साल 2026 में 6, 17, 19, 20 फरवरी को हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी थी। इसके बाद 17 मार्च और 13 अप्रेल को भी राजस्थान हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। (पूरी खबर पढ़ें)

16 जून 2025 को जयपुर के जलेब चौक स्थित दी पैलेस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। स्कूल की मेल आईडी पर मेल आया था, लेकिन स्कूल बंद होने के कारण किसी ने ध्यान नहीं दिया। अगले दिन स्कूल प्रशासन ने मेल देखा और पुलिस को सूचना दी थी। पढ़ें पूरी खबर...

19 अगस्त 2024 को जयपुर में एक ही दिन में दो जगह बम की धमकी मिली थी। सुबह 11 बजे दिल्ली पब्लिक स्कूल और दोपहर 3 बजे आदर्श नगर स्थित पिंक स्क्वायर मॉल को उड़ाने की धमकी मिली थी। दोनों जगह कई घंटों तक तलाशी ली गई, लेकिन कुछ नहीं मिला था। पढ़ें पूरी खबर...

19 जून 2024 को जयपुर के चांदपोल स्थित पारीक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। सुबह 9 बजे स्कूल प्रशासन को मिले मेल में लिखा था- बम कभी भी फट सकता है, आप सभी जल कर राख हो जाओगे। सूचना पर बम निरोधक दस्ता, एटीएस और एसओजी की टीमें मौके पर पहुंची थीं। पढ़ें पूरी खबर...

13 मई 2024 को जयपुर ब्लास्ट की बरसी पर जयपुर कमिश्नरेट के 56 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। अज्ञात व्यक्ति ने सभी स्कूल के प्रिंसिपल को सुबह-सुबह मेल के जरिए स्कूल की बिल्डिंग में बम होने की सूचना दी थी।। पढ़ें पूरी खबर...

- जयपुर में दुकानदार को ब्लैकमेल कर पांच लाख की डिमांड: झूठे छेड़छाड़ और रेप केस में फंसाने की धमकी, फोटो एडिट कर इंस्टाग्राम पर शेयर की

- भाजपा ने सतीश पूनिया को दी एक और बड़ी जिम्मेदारी: एक दिन पहले राष्ट्रीय महामंत्री बनाया था; जानें- पंजाब प्रभारी बनाने के सियासी मायने और चुनौती

- जयपुर में फिल्मी स्टाइल में फार्मासिस्ट से लूट: खोया हुआ मोबाइल लौटाने के बहाने बुलाकर किया बेहोश; बाइक-कैश छीनकर भागे बदमाश

- राजस्थान में कल से शुरू होगा बारिश का दौर: 10 जिलों में यलो अलर्ट; इस सीजन 15 फीसदी कम बरसात

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें