पांच साल में 40% की बढ़ोतरी, जयपुर सबसे आगे: ग्रेट इंडियन फेस्टिवल की 8 अक्टूबर से होगी शुरुआत, मित्रंजन भादुरी आए जयपुर - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Amazon Great Indian Festival Launch | Mitranjan Bhaduri Jaipur Visit पांच साल में 40% की बढ़ोतरी, जयपुर सबसे आगे:ग्रेट इंडियन फेस्टिवल की 8 अक्टूबर से होगी शुरुआत, मित्रंजन भाद…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Amazon Great Indian Festival Launch | Mitranjan Bhaduri Jaipur Visit
पांच साल में 40% की बढ़ोतरी, जयपुर सबसे आगे:ग्रेट इंडियन फेस्टिवल की 8 अक्टूबर से होगी शुरुआत, मित्रंजन भादुरी आए जयपुर
- कॉपी लिंक
राजस्थान में कारोबारी खरीदारी के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। अमेजन बिजनेस के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में राजस्थान में उसके पंजीकृत ग्राहक आधार में 40 प्रतिशत की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (सीएजीआर) दर्ज की गई है। वहीं प्रदेश
अमेजन बिजनेस की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक राजस्थान में सबसे अधिक बिक्री वाले शहरों और कस्बों में जयपुर पहले स्थान पर है। इसके बाद जोधपुर, उदयपुर, अलवर, अजमेर और कोटा का स्थान है। प्लेटफॉर्म पर राजस्थान के कारोबारी खरीदारों ने सबसे ज्यादा आईटी से जुड़े उत्पाद खरीदे। इसके अलावा टीवी, एसी और रसोई से जुड़े उत्पादों की भी मांग रही।
छोटे शहरों में भी बढ़ रहा ऑनलाइन खरीदारी का चलन
अमेजन बिजनेस के अनुसार राजस्थान में छोटे कारोबार, रिटेलर, कार्यालय, संस्थान, निर्माता, आईटी कंपनियां, होटल और रेस्तरां समेत विभिन्न श्रेणियों के कारोबारी ऑनलाइन खरीदारी की ओर बढ़ रहे हैं। कारोबारियों के लिए उत्पादों की बड़ी रेंज, प्रतिस्पर्धी कीमतें, जीएसटी चालान, थोक छूट और डिलीवरी की सुविधा ऑनलाइन खरीदारी को बढ़ावा दे रही है।
जयपुर आए अमेजन बिजनेस के डायरेक्टर मित्रंजन भादुरी ने कहा कि राजस्थान में डिजिटल प्रोक्योरमेंट की ओर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। त्योहारी सीजन की तैयारी के दौरान कारोबारियों की खरीदारी बढ़ रही है। अलवर, अजमेर और कोटा जैसे शहरों में भी निर्माता, आईटी कंपनियां, छोटे होटल और रेस्तरां अधिक विकल्प, सुविधा और किफायती कीमतों की तलाश कर रहे हैं।
राजस्थान का कारोबारी परिदृश्य मैन्युफैक्चरिंग, हैंडीक्राफ्ट, एग्रो-प्रोसेसिंग और पर्यटन जैसे कई क्षेत्रों में फैला हुआ है। इन क्षेत्रों में उपकरण, संचालन से जुड़ी सामग्री, आईटी उत्पाद और हॉस्पिटैलिटी से संबंधित सामान की जरूरत रहती है। ऑनलाइन खरीदारी के जरिए कारोबारी अलग-अलग उत्पादों और कीमतों की तुलना करने के साथ खरीदारी का रिकॉर्ड भी व्यवस्थित रख सकते हैं।
त्योहारी सीजन में मांग बढ़ने की संभावना को देखते हुए कारोबारी थोक में स्टॉक खरीदने और खरीद लागत को नियंत्रित करने पर भी ध्यान दे रहे हैं। अमेज़न बिजनेस का दावा है कि उसके प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कारोबारी सुविधाएं इस प्रक्रिया को आसान बनाने में मदद करती हैं।
यहां 20 लाख से अधिक विक्रेताओं के 19 करोड़ से ज्यादा उत्पाद उपलब्ध हैं। प्लेटफॉर्म पर कारोबारियों को आईटी सप्लाई, स्टेशनरी, सफाई से जुड़े उत्पादों सहित विभिन्न श्रेणियों में खरीदारी के विकल्प मिलते हैं। बड़े ऑर्डर पर थोक छूट और अन्य कारोबारी सुविधाओं के जरिए कंपनियां अपनी खरीद प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित करने पर जोर दे रही हैं।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

2022 Mahindra XUV700 कार जयपुर में ₹21 लाख में - CarDekho

Small industries crucial in employment generation, nation-building: Rajasthan CM - Daily Excelsior

Rajasthan CM announces ₹370 crore infra push for industrial growth


