राजस्थान: जयपुर में पिस्टल दिखाकर बैंककर्मियों से 42 लाख की लूट, रेकी के बाद वारदात को दिया अंजाम - jaipur bank robbery 42 lakh looted from bank employees at gunpoint
राजस्थान: जयपुर में पिस्टल दिखाकर बैंककर्मियों से 42 लाख की लूट, रेकी के बाद वारदात को दिया अंजाम जयपुर में अक्षयपात्र चौराहे के पास बाइक सवार बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर बैंक ऑफ इंडिया के तीन कर्मचारियों से 42 ...और पढ़ें…

सौजन्य से:- jagran.com
राजस्थान: जयपुर में पिस्टल दिखाकर बैंककर्मियों से 42 लाख की लूट, रेकी के बाद वारदात को दिया अंजाम
जयपुर में अक्षयपात्र चौराहे के पास बाइक सवार बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर बैंक ऑफ इंडिया के तीन कर्मचारियों से 42 ...और पढ़ें
HighLights
- जयपुर में बैंककर्मियों से 42 लाख रुपये की लूट हुई।
- बाइक सवार बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर वारदात को अंजाम दिया।
- पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बदमाशों की तलाश कर रही है।
डिजिटल डेस्क, जयपुर। जयपुर के अक्षयपात्र चौराहे के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियार के बल पर तीन बैंककर्मियों से लूट की घटना को अंजाम दिया। तीनों बैंककर्मी बैंक ऑफ इंडिया के ATM से रुपये निकालकर लौट रहे थे तभी बाइक सवार बदमाश बैंककर्मियों से 42 लाख रुपये से भरा बैग छीन कर फरार हो गए।
घटना के बाद पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी गई, लेकिन फिलहाल बाइक सवार बदमाशों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर बदमाशों की तलाश में जुटी है।
CCTV में कैद हुई बदमाशों की गतिविधियां
बैंक और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाशों की हरकत कैद हुई है। सीसीटीवी में कैद फुटेज के अनुसार दोनों बाइक सवार बदमाशों ने पहले रेकी की और फिर वारदात को अंजाम दिया।
फुटेज के मुताबिक दोनों करीब सुबह 10:40 बजे बैंक के पास पहुंचे, फिर 10:41 पर ATM की तरफ जाते दिखाई दिए। इसके बाद 10:42 बजे जब कर्मचारी बैग में 42 लाख रुपये भरकर बाहर निकल ही रहे थे कि अचानक पास में खड़े हेलमेट पहने दो बदमाश तेज रफ्तार पावर बाइक से उनके पास पहुंचे।
बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर बैंक कर्मचारियों को डराया और हथियार के दम पर रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। CCTV में सामने आई तस्वीरों के मुताबिक बदमाशों ने रेकी से लेकर वारदात और भागने तक की पूरी घटना को मात्र डेढ़ से दो मिनट में अंजाम दिया है।
तीन बैंक कर्मियों से लूट की वारदात
बैंक कर्मियों से हुई घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को 11:07 बजे दी गई। पुलिस जांच में सामने आया कि कैशियर मीनाक्षी, कर्मचारी ज्योति के साथ नकदी लाने के लिए शंकर को भेजा गया था।
शंकर को बैंक में करीब तीन महीने पहले ही डेली बेस पर रखा गया था। वारदात के समय नकदी से भरा बैग उसी के हाथ में था, बदमाशों ने सीधे उसी को पिस्टल दिखाई और बैग छीनकर मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी की
रामनगरिया थाना पुलिस ने शहर भर में बदमाशों को पकड़ने के लिए कड़ी नाकाबंदी करवा दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पीड़ित बैंक कर्मचारियों से वारदात के संबंध में जानकारी जुटाई।
पुलिस टीमें ATM बूथ तथा आसपास के क्षेत्रों में स्थापित CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


