जोधपुर में मौसम साफ, तापमान में हुई बढ़ोतरी: मानसून सीजन की 42 फीसदी कम हुई बरसात, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Weather Update | Monsoon Rain Deficit & Temperature Rise जोधपुर में मौसम साफ, तापमान में हुई बढ़ोतरी:मानसून सीजन की 42 फीसदी कम हुई बरसात, जानिए आने वाले दिनों में कैस…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Weather Update | Monsoon Rain Deficit & Temperature Rise
जोधपुर में मौसम साफ, तापमान में हुई बढ़ोतरी:मानसून सीजन की 42 फीसदी कम हुई बरसात, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
- कॉपी लिंक
मौसम विभाग ने जोधपुर में बुधवार को मौसम साफ बना रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही हल्के बादल छाए रहेंगे। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 31 अगस्त तक बारिश का अलर्ट नहीं है।
जोधपुर में मंगलवार को मौसम गर्म रहा। दिन में धूप खिली और उमस बनी रही जिससे लोग परेशान नजर आए। अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिन बारिश की संभावना नहीं है।
मानसून सीजन की 42 फीसदी कम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 25 अगस्त तक जोधपुर में एक जून से सामान्य से 42 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सामान्य बारिश 231.8 एमएम होनी चाहिए थी,जबकि इस बार केवल 189.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जो कि मानसून सीजन क सामान्य से 42 फीसदी कम है।
31 अगस्त तक बारिश का अलर्ट नहीं
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों के लिए जोधपुर शहर में किसी भी तरह का कोई बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि इस दौरान बादल छाए रहेंगे। 31 अगस्त तक मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान तापमान में भी करीब 1 से 2 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।
- जोजरी नदी प्रदूषण मामले में JPNT के 4 उद्यमी गिरफ्तार: अदालत से मिली जमानत, सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद एक्शन
- जोधपुर में कल 4 घंटे बिजली कटौती: मेंटेनेंस के चलते रहेगा शटडाउन; जानिए कौन-कौन से इलाके होंगे प्रभावित
- बीजेपी में पार्षद के लिए कॉमेडियन ने इंटरव्यू दिया: पदाधिकारी पूछ रहे- संगठन के लिए क्या किया; राखी के बाद आ सकती है पहली लिस्ट
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


