जयपुर एयरपोर्ट पर विमान की अनहोनी घटना, 44 मिनट तक चक्कर लगाकर फिर उड़ान भरी
इंडिगो की फ्लाइट 6ई-913 ने जयपुर में उतरने के लिए रनवे छूने के बाद फिर से उड़ान भरी, जिसमें 120 यात्री सवार थे। सूत्र: जागरण

सौजन्य से:- Jagran
जयपुर एयरपोर्ट पर रनवे छूकर विमान ने फिर भरी उड़ान, 44 मिनट तक हलक में अटकी रही जान
जयपुर एयरपोर्ट पर हैदराबाद से आई इंडिगो की फ्लाइट 6ई-913 को तेज बारिश और हवा के कारण रनवे छूने के बाद फिर से उड़ान भरनी पड़ी। ...और पढ़ें
समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, जयपुर। हैदराबाद से जयपुर आई इंडिगो की फ्लाइट 6ई-913 बुधवार को करीब 44 मिनट तक आसमान में चक्कर लगाती रही। तेज बारिश और हवा के कारण विमान को रनवे छूने के बाद फिर उड़ान भरनी पड़ी।
विमान में 120 यात्री थे सवार
इस दौरान विमान मौसम साफ होने का इंतजार करते हुए आसमान में चक्कर लगाता रहा। विमान में 120 यात्री सवार थे। बाद में मौसम में सुधार होने पर विमान को सुरक्षित रूप से उतारा गया।
जानकारी के अनुसार, विमान को 1:45 बजे हवाई अड्डे पर उतरना था।
पायलट ने विमान को उतारने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान हवाई अड्डे के आसपास हवा के साथ तेज बारिश हो रही थी। ऐसे में विमान को उतारने के लिए अनुकूल परिस्थितियां नहीं बन सकी।
कैसे हुई विमान की लैंडिंग?
इस पर पायलट विमान को वापस ऊंचाई पर ले गया। विमान को एयर ट्रैफिक कंट्रोल के निर्देश पर होल्ड पर रखा गया, जिससे विमान लगातार गोल-गोल चक्कर लगातार रहा। फिर 2:14 बजे मौसम में सुधार हुआ तो विमान को सुरक्षित रूप उतारा गया।
उधर बुधवार को राज्य के आधा दर्जन जिलों में मध्यम से तेज बारिश हुई है। मौसम विभाग ने दो अगस्त तक प्रदेश में मानसून सक्रिय रहने की संभावना जताई है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

निकाय सेवा चुनावों में गिन-जिन: चार दिशा

राजस्थान सरकार ने किया डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, ऑनलाइन टिकटिंग को लोगों तक पहुंचाया

सावन-भादों में मेघ मेहरबान: ज्योतिषाचार्यों ने किया वायु परीक्षण, यह रही भविष्यवाणी


